अमेरिका में पहली सऊदी महिला राजदूत - रिमा बिंत बंदार

reema bint bandar

सऊदी अरब ने अमेरिका में अपनी पहली सऊदी महिला राजदूत रिमा बिंत बंदार को 24 फरवरी 2019 को नियुक्त किया है। सऊदी अरब के शाही आदेश के अनुसार रिमा स पद पर नियुक्त होने वाली पहली सऊदी महिला हैं। जो प्रिंस खालिद बिन सलमान की जगह लेंगी, जिन्हें उप रक्षा मंत्री बनाया गया है। खालिद सऊदी युवराज (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान के छोटे भाई हैं।

राजकुमारी रीमा बंदार बिन सुल्तान अल सऊद की बेटी हैं। अल सऊद 1983 से 2005 तक अमेरिका में सऊदी के एम्बेसडर रहे हैं। अब उनकी बेटी पर यह जिम्मेदारी है कि वो दोनों देशों के बीच रिश्तों को बेहतर बना सकें। राजकुमारी रीमा बहुत सालों से अमेरिका में रह रही हैं। उन्होंने अमेरिका से ही पढ़ाई की और सऊदी अरब में भी उनकी समाज-सेवा के चर्चे फ़ैले हैं। उनके पिता ने सऊदी के इंटेलिजेंस सर्विस में भी अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से म्यूजियम स्टडीज में बैचलर की डिग्री हासिल की। इसके बाद वो रियाध लौट गईं।

वर्ष 2005 में सऊदी अरब लौटकर उन्होंने महिलाओं के लिए जिम और स्पा की सेवाएं 'यिब्रीन' की शुरुआत की। इसके अलावा राजकुमारी रिमा को देश में कई सामाजिक और व्यवसायिक योगदानों के लिए भी जाना जाता है जिसमें देश में ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘जहरा’ नाम का अभियान चलाना भी शामिल है। वे देश में महिला अधिकारों की हिमायती मानी जाती हैं। इसके अलावा वे सात साल तक लग्जरी रीटेल ब्रांड, एल्फा इंटरनेशनल की सीईओ रह चुकी हैं। वे साल 2015 में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम दावोस में यंग ग्लोबल लीडर चुनी जा चुकी हैं। उन्हें वर्ष 2014 में फॉरेन पॉलिसी मैग्जीन ने भी ‘प्रमुख वैश्विक विचारक’ (Global Thinker Mogul) चुना है।

राजकुमारी रीमा ने राजकुमार फैसल बिन तुर्की बिन नासेर से शादी की थी। लेकिन 2012 में उनका तलाक हो गया। इन दोनों के दो बच्चे हैं जो राजकुमारी के साथ ही रहते हैं।

Post a Comment

0 Comments