रेलवे सामान्य ज्ञान 2019 - Railway GK Questions for Group D in Hindi

Railway GK Questions in Hindi

Railway Group D and ALP Important GK-2019 जो अभ्यर्थियों रेलवे ग्रुप डी (Railway Group D) व लोको पायलट परीक्षा की तैयारी कर रहे है। उन सभी के लिए हम यहां आपको रेलबे सामान्य ज्ञान से संबंधित 75 महत्वपूर्ण Question and Answer दे रहे है। Railway Exams 2019 के लिए खास तौर पर तैयार 1 लाइन वाले महत्वपूर्ण रेलवे सामान्य ज्ञान का अध्ययन करके आप पहले प्रयास में ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं।



Railway Group D and ALP important Samanya Gyan-2019 GK Question and Answer in Hindi

1. ‘मेट्रो पुरुष’ उपनाम से कौन प्रसिद्ध हैं? – इंजीनियर श्रीधरन
2. भारत में रेल का आरम्भ किस सन में हुआ? – 1853
3. भारत में कुल रेलमार्ग की लंबाई कितनी है? – 63,974 किमी 
4. भारत में सर्वप्रथम रेल का शुभारंभ किसने किया था? – लॉर्ड डलहौजी
5. भारत में किस रेलवे जोन की लम्बाई सबसे अधिक है? – उत्तर रेलवे
6. कुल केंद्रीय कर्मचारियों का कितना % भाग रेलवे में कार्यरत है? – 40%
7. भारतीय रेलवे का राष्ट्रीयकरण कब किया गया?  – 1950
8. भारतीय रेलवे में सबसे बड़ी आय का माध्यम क्या है? – मालभाड़ा
9. भारतीय रेलवे में सबसे अधिक लम्बाई किस ज़ोन की है ? – उत्तरी रेलवे की
10. भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना कब की गई? – मार्च 1905
11. डीजल लोकोमोटिव वक्र्स की स्थापना कब हुई? – 1964 ई. 
12. देश की सबसे लंबी दूरी के रेलमार्ग की लंबाई कितनी है? – 4256 किमी 
13. देश में पहली बुलेट ट्रेन किसके मध्य चलाई जाएगी? – मुम्बई व अहमदाबाद
14. पुणे स्थित ‘इरिसेन’ आईएसओ 9001-2000 से प्रमाणित भारतीय रेल का प्रथम किस तरह का संस्थान है? – प्रशिक्षण
15. पूर्वी रेलवे के बँटवारे के बाद हाजीपुर के आंचलिक मुख्यालय का नाम क्या है? – पूर्व मध्य रेलवे 
16. कोंकण रेलमार्ग किस पर्वत शृंखला से होकर गुजरता है? – पश्चिमी घाट 
17. ब्राड गेज रेलवे लाइन की चौड़ाई कितनी होती है? – 1.676 मीटर
18. भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली रेलगाड़ी कौन-सी है? – समझौता व थार एक्सप्रेस
19. भारत और बांग्लादेश के बीच चलने वाली रेल कौन सी है? – मैत्री एक्सप्रेस
20. भारत का पहला रेलवे स्टेशन कौन सा है? – छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, मुंबई
21. भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक उपक्रम कौन-सा है? – भारतीय रेल 
22. भारत का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म कौन-सा है? – खड़गपुर (पश्चिमी बंगाल) 
23. भारत की पहली रेल कहाँ चली? – मुंबई और थाणे के मध्य
24. सोन नदी पर बना देश में सबसे लम्बा रेल पुल कौन सा है? – नेहरू सेतु
25. भारत की पहली रेल ने मुंबई और थाणे के मध्य कितनी दूरी तय की? – 34 किमी 

26. भारत की सबसे लंबी रेलवे टनल कौन सी है? – पीर पंजाल (बेनिहल रेलवे टनल)
27. भारत के किस राज्य में रेल लाइन सबसे अधिक है? – उत्तर प्रदेश 
28. भारत के किस राज्य में रेलवे लाइन नहीं है? – मेघालय
29. भारत के दक्षिण के अंतिम बिन्दु पर कौन सा रेलवे स्टेशन है? – कन्या कुमारी
30. भारत में कितने प्रकार के रेलमार्ग है? – 3 प्रका
31. भारत में किन दो रेलवे स्‍टेशनों के बीच सर्वाधिक रेलवे लाइने हैं? – मुम्‍बई में बान्‍द्रा और अन्‍धेरी के बीच (सात समान्‍तर लाइनें)
32. उत्तर रेलवे में सर्वप्रथम पहली रेल बस किस दिन राजस्थान के मेड़ता शहर से मेड़ता रोड के बीच प्रारम्भ की गई? – 12 अक्टूबर, 1994
33. भारत में चलने वाली पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन कौन सी है? – डेक्कन क्वीन (कल्याण से पुणे)
34. भारत में पहली बार मेट्रो रेल सेवा किस नगर में आरम्भ की गई? – कोलकाता
35. भारत में पहली रेल कहाँ से कहाँ तक चली? – बम्बई (वर्तमान मुंबई) से थाने तक
36. भारत में प्रथम क्रांति रेल कहाँ चली? – दिल्ली से बेंगालुरू 
37. भारत में प्रथम रेल कब चली? – 16 अप्रैल, 1853 ई. 
38. भारत में प्रथम विद्युत इंजन का निर्माण कब प्रारंभ हुआ? – 1971 ई. 
39. भारत में प्रथम विद्युत रेल कब चली? – 1925 ई. 
40. भारत में ब्रॉडगेज पर सबसे ऊँचा स्‍टेशन कौन सा है? – काजीगुण्‍ड (कश्‍मीर में, 1722 मी-)
41. भारत में भूमिगत (मेट्रो रेलवे) का शुभारंभ कब और कहाँ हुआ था? – 1984-85 ई., कोलकाता 
42. ‘व्हील्स एंड एक्सल प्लांट’ कहाँ स्थित है? – बेंगालुरू 
43. भारत में सबसे तेजगति से चलने वाली रेलगाड़ी कौन-सी है? – गतिमान एक्सप्रेस 
44. भारत में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली रेल कौन सी है? – विवेक एक्सप्रेस (डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी)
45. भारत में सबसे लम्‍बे नाम वाला रेलवे स्‍टेशन कौन सा है? – श्रीवेंकटनरसिंहाराजुवारिपेटा (दक्षिण रेलवे)
46. भारत में समुद्रतल से सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित रेलवे स्‍टेशन कौन सा है? – घूम (दार्जिजिंग हिमालयन रेलवे में, 2258 मी- ऊँचाई पर)
47. इंटीग्रल कोच फैक्टरी कहाँ है? – पैरंबूर (चेन्नई)
48. 3 फरवरी, 1925 को भारत में पहली बिजली की ट्रेन चली। रेलवे ने यह सेवा किसके बीच दी? – बॉम्बे वीटी और कुर्ला
49. भारतीय रेल का ‘व्हील एंड एक्सल’ प्लांट कहाँ है? – बेंगलोर में
50. भारतीय रेल का स्लोगन क्या है? – राष्ट्र की जीवन रेखा (Lifeline of the Nation)

51. भारतीय रेल कितने क्षेंत्रों (जोन) में बाँटी गई है? – 17 
52. भारतीय रेल की सबसे लम्बी रेल यात्रा डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी के बीच (विवेक एक्सप्रेस) कितने किमी की है? – 4,286 किमी
53. भारतीय रेल नेटवर्क का विश्व में कौन-सा स्थान है? – चौथा 
54. भारतीय रेल में तृतीय श्रेणी किस वर्ष समाप्त कर दी गई? – 1974
55. कोयले से चलने वाला देश का सबसे पुराना इंजन कौन-सा है? – फेयरी क्वीन
56. भारतीय रेलवे का रेल लाइन की लम्बाई की दृष्टि से विश्व में कौनसा स्थान है? – चौथा
57. भारतीय रेलवे का संग्रहालय (Museum) कहाँ है? – चाणक्यपुरी, नई दिल्ली
58. जीवन रेखा एक्सप्रेस (Life Line Express) किस वर्ष आरम्भ हुई? – 1991 में
59. कोलकाता में भूमिगत रेलमार्ग दमदम से टॉलीगंज तक लंबाई कितनी है? – 16.45 किमी 
60. भारत, एशिया तथा विश्व का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफॉर्म कौन सा है? – गोरखपुर रेलवे स्टेशन, उत्तर प्रदेश (लम्बाई 1366.33 मी.)
61. रेल इन्जिन के आविष्कारक कौन हैं? – जॉर्ज स्टीफेंसन
62. रेल टिकट पर आरक्षण और ट्रेनों के आवागमन की सूचना देने वाला हेल्पलाइन नम्बर क्या है? – 139 
63. रेल दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? – 16 अप्रैल
64. रेल पथ के ब्रॉड गेज की चौड़ाई कितनी होती है? – 1.676 मीटर 
65. रेल मंत्रालय ने ‘विलेज ऑन वहील्स नामक’ परियोजना किस वर्ष प्रारंभ की? – 2004 ई. 
66. रेल सेवा आयोग के मुख्यालय कहाँ-कहाँ है? – इलाहाबाद, मुंबई, कोलकाता, भोपाल और चेन्नई
67. रेलवे कोच फैक्टरी कहाँ है? – हुसैनपुर (कपूरथला) 
68. रेलवे कोच फैक्टरी की स्थापना कब हुई? – 1988 ई. 
69. रेलवे बोर्ड की स्थापना कब की गयी ? – 1905 में
70. रेलवे स्टॉफ कॉलेज कहाँ स्थित है? – बरोडा में
71. रेलवे प्लेटफार्म टिकट की दर क्या है? – 10 रूपये
72. विद्युत से चलने वाली प्रथम रेलगाड़ी कौन-सी है? – डेक्कन क्वीन 
73. विश्व में प्रथम रेल कब चली? – 1825 ई., इंग्लैंड 
74. सोन नदी पर बना देश में सबसे लम्बा रेल पुल कौन सा है? – नेहरू सेतु
75. स्वतन्त्र भारत का पहला रेल बजट किसने प्रस्तुत किया था? – जॉन मथाई

Post a Comment

0 Comments