Physics One Liners Questions for SSC CGL|RRB|PCS|NDA|IAS in Hindi

Physics One Liners Questions for SSC

Physics One Liners Questions for SSC : भौतिक विज्ञान के प्रश्न उत्तर एक लाइन में, हम यहां भौतिकी के महत्वपूर्ण प्रश्नों को उपलब्ध करा रहे है। यह सभी प्रश्न पिछली परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्नों पर आधारित है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह ​है कि यही सवाल अक्सर कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते रहे है। जैसे–सूर्य में निरंतर ऊर्जा का सृजन किस कारण होता रहता है? यह प्रश्न SSC 2002, PCS 2008, NDA 2013 और CDS 2013 में पूछा गया था। इसलिए यहां दिये गए सभी भौतिक विज्ञान के प्रश्न उत्तर SSC, CDS, JPSC, BPSC, RRB NTPC, RAS/RTS आदि परीक्षाओं में पूछे गए है।

1. 0°C पर पारद (mercury) के 760 mm कॉलम द्वारा लगने वाला दाब क्या कहलाता है? – 1 ऐटमास्फियर
2. 1 किलोग्राम राशि का वजन क्या है? – 9.8N
3. 1.5 मीटर लंबे व्यक्ति को अपना संपूर्ण प्रतिबिंब देखने के लिए आवश्यक दर्पण की न्यूनतम लंबाई क्या होगी? – 0.75 मीटर
4. Low of Floating सिद्धांत की खोज किसने की थी? – आर्किमिडीज
5. अंतरिक्ष यात्री को आकाश का रंग कैसा दिखाई देता है? – काला
6. अत्यधिक ऊँचाइयों पर भोजन बनाने के लिए प्रेशर कुकर क्यों बेहतर है? – निम्नतर वायुमंडलीय दाब के कारण कम हो जाता है। 
7. अस्त होते समय सूर्य लाल क्यों दिखायी देता है?– प्रकीर्णन के कारण
8. आइरिस (Iris) का क्या काम होता हैं? – आंख में जाने वाले प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करना
9. आकाश का रंग नीला क्यों प्रतीत होता है? – प्रकीर्णन के कारण 
10. आकाशीय पिंडों का अध्ययन करने वाले भौतिक विज्ञान की शाखा को क्या  कहते हैं? – एस्ट्रोफिजिक्स

यह भी पढ़े : रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण नोट्स हिंदी में

11. आण्विक संचलन के द्वारा ऊष्मा का संचरण क्या कहलाता है? – संवहन 
12. आम तौर पर सुरक्षा फ्यूज लगाने के लिए प्रयोग होने वाली तार किस पदार्थ की बनी होती हैं? – टिन और सीसे का एक मिश्र धातु
13. इंद्रधनुष किसके कारण होता है? – परावर्तन एवं अपवर्तन
14. इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की थी? – थॉमसन
15. इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी का आविष्कार किसने किया था? – नोल और रूस्का 
16. उत्प्लावकता का नियम का प्रतिपादन किसने किया था? – आर्किमिडीज
17. उबलते पानी की अपेक्षा भाप से हाथ अधिक क्यों जलता है? – भाप में गुप्त ऊष्मा होती है। 
18. ऊंचाई की जगहों पर पानी 100C के नीचे के तापमान पर क्यों उबलता है? – क्योंकि वायुमंडलीय दाब कम हो जाता है, अत: उबलने का बिंदु नीचे आ जाता है। 
19. ऊंचाई नापने के लिये किसका उपयोग होता है? – अल्टीमीटर
20. ऊष्मागतिकी का प्रथम नियम किस अवधारणा की पुष्टि करता है? – ऊर्जा संरक्षण 

21. एक अवतल दर्पण के वक्रता-केंद्र पर रखे वस्तु का प्रतिबिंब कहाँ बनेगा? – वक्रता केद्र पर 
22. एक खगोलीय इकाई के बीच की औसत दूरी क्या है? – पृथ्वी और सूर्य
23. एक मनुष्य द्वारा भूमि पर लगाया गया दबाव सबसे अधिक कब होता है? – जब वह एक पैर की पादांगुलि पर खड़ा होता है। 
24. एक शुष्क् सेल में कौन-सी ऊर्जा पायी जाती हैं? – रासायनिक
25. एक समतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या क्या है? – अनन्त
26. एक साँवली त्वचा का व्यक्ति, एक गोरी त्वचा के व्यक्ति की तुलना में क्या अनुभव करेगा? – अधिक गर्मी तथा कम सर्दी
27. एक स्वस्थ मनुष्य के शरीर का ताप क्या होता है? – 37°C
28. एक्स-रे का आविष्कार किसने किया था? – रॉन्टजन
29. ऐम्पियर किसका मात्रक हैं? – विद्युत धारा
30. कण बोसोन (Boson) नाम का संबंध किस वैज्ञानिक से है? – एस एन बोस 
31. कार्य का मात्रक क्या है? – जूल
32. कितना तापमान होने पर पाठ्यांक सेल्सियस और फारेनहाइट तापमापियों में एक ही होंगे? – -40°
33. किस गुण धर्म के कारण पानी से भरे बर्तन में डुबाई गई घड़ी मुड़ी हुई प्रतीत होती है? – अपवर्तन
34. किस ग्रह के सबसे अधिक उपग्रह हैं? – बृहस्पति
35. किस ग्रह को भोर का तारा (Morning star) के नाम से जाना जाता है? – शुक्र

36. किसी द्रव का उसके क्वथनांक से पूर्व उसके वाष्प में बदलने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं? – वाष्पीकरण
37. किसी मनुष्य का भार पृथ्वी पर यदि 600 N है तब चन्द्रमा पर उसका भार कितना होगा? – 100N
38. किसी मनुष्य के शरीर का सामान्य तापक्रम क्या होता है? – 98°F
39. किसी लिफ्ट में बैठे हुए व्यक्ति को अपना भार अधिक क्यों मालूम पड़ता है? – जब लिफ्ट त्वरित गति से ऊपर जा रही हो
40. केल्विन मान से मानव शरीर का सामान्य ताप क्या है? – 310
41. कैमरे में किस प्रकार का लेंस उपयोग में लाया जाता हैं? – उत्तल 
42. कॉस्मिक किरणों की खोज किसने की थी? – विक्टर हेस
43. कौन से दो ग्रह जिनके कोई उपग्रह नहीं है?– बुध व शुक्र
44. कौन-सा ग्रह सूर्य के चारों ओर 88 दिन में एक चक्कर लगाता है?– बुध
45. क्यूरी किसकी इकाई का नाम है?– रेडियोऐक्टिव धर्मिता
46. क्रीस्कोग्राफ (Crescograph) का आविष्कार किसने किया था? – जे सी बोस
47. खतरे के संकेतों के लिए लाल प्रकाश का प्रयोग क्यों किया जाता है? – इसका प्रकीर्णन सबसे कम होता है।
48. गुरुत्वाकर्षण नियमों के आविष्कारक कौन हैं? – न्यूटन
49. ग्रहों की गति का नियम किसने प्रतिपादित किया? – केप्लर ने 
50. ग्रीष्म काल में हमें सफेद वस्त्र धारण करने की सलाह क्यों दी जाती है? – सफेद वस्त्र ताप का कम अवशोषण करते हैं।


Post a Comment

0 Comments