91वां ऑस्कर पुरस्कार विजेता - 2019 | Oscars Winners 2019 in Hindi

Oscars 2019 Winners Full List
Oscars Awards 2019: हॉलीवुड का सबसे पॉपुलर अवॉर्ड यानी 91वां ऑस्कर अवॉर्ड (91st Academy Award) का आयोजन 24 फरवरी 2019 को अमेरिका के कैलिफॉर्निया के डॉल्‍बी थिएटर में हुआ। इस बार ऑस्कर अवॉर्ड समारोह बिना किसी मेजबान के हुआ था। इसमें 'ग्रीन बुक' ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। 'बोहेमियन रैपसोडी' के लिए रामी मालेक ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड 'द फेवरेट' के लिए ओलिविया कोलमैन को मिला। भारतीय डॉक्यमेंट्री फिल्म 'Period: End of Sentence' को बेस्ट शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर पुरस्कार मिला है। फिल्म को प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा के सिख्या एंटरटेंनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। इस डॉक्यूमेंट्री की कहानी हापुड़ में रहने वाली लड़कियों पर बुनी गई है। इस समारोह में लेडी गागा को भी उनके गाने शैलो के लिए ऑस्कर मिला। इस साल के 91वें अकैडमी अवार्ड्स में हॉलीवुड फिल्म 'रोमा' (Roma) को सबसे ज्यादा 10 अलग-अलग कैटिगरी में नॉमिनेट किया गया था।

91वां ऑस्कर पुरस्कार 2019 विजेता सूची–
बेस्ट पिक्चर:  ग्रीनबुक
बेस्ट डायरेक्टर: अलफॉन्सो क्यूरॉन (रोमा)​
बेस्ट एक्ट्रेस: रामी मालेक ​
बेस्ट एक्टर: ओलिविया कोलमन ​
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: रेजिना किंग (If Beale Street Could Talk)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: माहेरशला अली
बेस्ट सपोर्टिंग फिल्म: रोमा, अल्फोंसो क्येरन
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म: स्पाइडर मैन  (Spider-Man: Into The Spider-Verse)
बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले: ग्रीन बुक
बेस्ट एडैपटेड स्क्रीनप्ले: ब्लैकलांसमैन   (BlacKkKlansman)
बेस्ट ओरिजनल स्कोर: ब्लैक पैंथर
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर: फ्री सोलो
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट: पीरियड एंड ऑफ सेन्टेंस (Period. End Of Sentence)
बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट: स्किन
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट: बाओ
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: अल्फोंसो क्यूरेन को 'रोमा' के लिए
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: ब्लैक पैंथर
बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन: ब्लैक पैंथर
बेस्ट हेयर एंड मेकअप: वाइस
बेस्ट साउंड एडिटिंग: बोहेमियन रैपसोडी
बेस्ट साउंड मिक्सिंग: बोहेमियन रैपसोडी
बेस्ट विजुअल इफेक्ट: फर्स्ट मैन
बेस्ट एडिटिंग: बोहेमिया रैपसोडी
बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग: शैलो


अब तक के भारतीय ऑस्कर विजेता
1. भानु अथैया - वर्ष 1982 में आई रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' में सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा के लिए।
2. सत्यजीत रॉय - वर्ष 1992 में सिनेमा में जीवनर्पयत योगदान के लिए मानद 'लाइफटाइम अचीवमेंट' ऑस्कर।
3. ए.आर. रहमान - वर्ष 2009 में फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के गीत 'जय हो' के लिए दो ऑस्कर, सर्वश्रेष्ठ संगीत और सर्वश्रेष्ठ गीत (संयुक्त रूप से)।
4. गुलजार - वर्ष 2009 में फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत का ऑस्कर (संयुक्त रूप से), रहमान के साथ।
5. रेसुल पोक्कुट्टी - वर्ष 2009 में फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग का ऑस्कर।

Post a Comment

0 Comments