डेली करेंट अफेयर्स 2019 : सरकारी नौकरी के लिए रामबाण

gk current affairs in hindi

करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर 2019 (Current Affairs Quiz in Hindi 2019) : आज रेलवे, बैंक, UPSC, एसएससी, पुलिस आदि सरकारी नौकरी के लिए लाखों लोग आवेदन करते हैं। लेकिन परीक्षा को पास कुछ लोग ही कर पाते है। कारण, करेंट अफेयर्स पर उनका अपडेट न होना होता है। आजकल हर सरकारी परीक्षा में करेंट अफेयर्स के 5 से 10 सवाल जरूर पूछे जाते है। इसी को ध्यान में रखकर हम यहां पिछले महीनों के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर 2019 एक लाइन में दे रहे है। इसके पढ़ने से आप परीक्षा में आये सभी सामान्य ज्ञान व करेंट अफेयर्स के प्रश्न आसानी से हल कर सकते हो।

1. भारत ने किस देश से मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) का दर्जा वापस लिया? – पाकिस्तान
2. उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव के आदेश पर देश में किस विषय को पढ़ाने पर लगा बैन हटा लिया गया है? – राजनीति शास्त्र
3. विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है? – 04 फरवरी
4. यूरोपियन देशों ने अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने के लिए ईरान के साथ व्यापार हेतु किस नये पेमेंट चैनल के गठन की घोषणा की है? – INSTEX
5. हाल ही में नासा की हबल दूरबीन द्वारा खोजी गई बौनी (Dwarf) आकाशगंगा को क्या नाम दिया गया है? – बेदिन-1
6. किस राज्य में चल रहे एंडोसल्फान आंदोलन को हाल ही में समाप्त करने की घोषणा कर दी गई है? – केरल
7. विश्व आर्द्रभूमि दिवस कब मनाया जाता है? – 02 फरवरी
8. इसरो द्वारा हाल ही में लॉन्च किये गये 40वें संचार उपग्रह का क्या नाम है? – जीसैट-31
9. किस राज्य ने डॉल्फिन की एक प्रजाति को राज्य का राजकीय जलीय जीव घोषित किया है? – पंजाब
10. किस राज्य सरकार ने 1984 में कानपुर में हुए सिख विरोधी दंगों को लेकर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है? – उत्तर प्रदेश सरकार
>
11. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'एस्मा' कानून लागू करते हुए अपने कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर 6 महीने तक रोक लगा दी है? – उत्तर प्रदेश सरकार
12. केंद्र सरकार ने पोंजी स्कीमों पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से हाल ही में कौन से विधेयक को मंजूरी दी है? – अनियंत्रित जमा योजना निरोधक विधेयक-2018
13. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में किसे विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया है? – डेविड मल्पस
14. परमाणु टेक-2019 सम्मेलन किस स्थान पर आयोजित किया गया? – नई दिल्ली
15. अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (आईपी) सूचकांक में भारत का स्थान क्या है? – 36वें
16. बरौनी-गुवाहाटी गैस पाइप लाइन की लम्बाई क्या है? – 729 किलोमीटर
17. हाल ही में कपड़ा मंत्रालय द्वारा रेशम कीट के बीज के क्षेत्र में गुणवत्ता प्रमाणन के लिए किस नाम से मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया गया? – ई-कोकून
18. अबू धाबी ने अरबी और अंग्रेजी के बाद किस भाषा को न्यायालय में इस्तेमाल के लिए तीसरी आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल कर लिया है? – हिंदी
19. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस राज्य में आयोजित स्वच्छ शक्ति-2019 कार्यक्रम में भाग लिया और स्वच्छ शक्ति पुरस्कार प्रदान किये? – हरियाणा
20. किस भारतीय इतिहासकार को इज़राइल के प्रसिद्ध डेन डेविड पुरस्कार के लिए चुना गया है? – संजय सुब्रमण्यम

21. हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मिथिलाक्षर के संरक्षण हेतु किस स्थान पर पांडुलिपि केंद्र की स्थापना करने की घोषणा की है? – दरभंगा
22. वैज्ञानिकों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन और समुद्री जलस्तर बढ़ने के कारण किस वर्ष तक बंगाल टाइगर का आखिरी तटीय गढ़ 'सुंदरवन' नष्ट हो सकता है? – वर्ष 2070
23. किस स्थान पर दक्षिण-पूर्व एशिया का पहला प्रोटोन कैंसर ट्रीटमेंट सेंटर आरंभ किया गया है? – चेन्नई
24. नासा के मुताबिक, मंगल ग्रह पर उसका ऑपरच्यूनिटी रोवर मिशन कितने वर्ष बाद निष्क्रिय हो गया है? – 15 वर्ष
25. भारत और कौन सा देश पेड़ लगाने के मामले में विश्व में सबसे आगे हैं? – चीन
26. प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार संजय सुब्रमण्यम को हाल ही में किस देश का प्रतिष्ठित पुरस्कार डैन डेविड पुरस्कार प्रदान किया गया? – इजराइल
27. किसने हाल ही में पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला? – वाइस एडमिरल एस.एन. घोरमाड़े
28. किसे हाल ही में नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है? – सुशील चंद्रा
29. किस देश के वैज्ञानिकों ने पहला ऐसा रोबोट बनाने का दावा किया है जो बिना जीपीएस इस्तेमाल किए आस-पास के वातावरण का निरीक्षण कर अपने बेस पर लौट सकता है? – फ्रांस
30. देश के 22वें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना हरियाणा में किस स्थान पर की जाएगी? – रेवाड़ी



Post a Comment

0 Comments