जनरल नॉलेज: करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर 2019

करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर 2019 - जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर श्रृंखला के अन्तर्गत हम यहां संघ व राज्य लोक सेवा आयोग एवं अन्य आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए नवीनतम करेंट अफेयर्स (Current Affairs in Hindi Question Answer) पर आधारित महत्वूपर्ण 50 प्रश्न दे रहे है। यह हाल ही में घटित राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम, पुरस्कार, चर्चित व्यक्तियों, पुस्तकों, दिवसों और सम्मेलनों आदि पर आधारित है।

1. अमेरिका के अतिरिक्त किस देश ने अधिकारिक रूप से यूनेस्को की सदस्यता छोड़ दी है? – इज़राइल
2. आकाशवाणी ने हाल ही में कितने वर्षों से कार्यरत राष्ट्रीय चैनल को बंद करने का निर्णय लिया है? – 32 वर्ष
3. कांग्रेस ने किसे महिला कांग्रेस की पहली ट्रांसजेंडर राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है? – अप्सरा रेड्डी
4. किस आईआईटी टीम ने नदी की धारा से बिजली बनाने वाला डिवाइस टेस्ट किया? – आईआईटी-रूड़की
5. किस दिन अंतरराष्ट्रीय ब्रेल दिवस मनाया जाता है? – 04 जनवरी
6. किस देश के राष्ट्रीय बैंक ने देश में 100 रुपये से अधिक मूल्य के भारतीय नोटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है? – नेपाल
7. किस भारतीय डाक्यूमेंट्री फिल्म को एशिया साउथ ईस्ट इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट शॉर्ट डाक्यूमेंट्री फिल्म का अवार्ड मिला? – फाइंडिंग ब्यूटी इन गार्बेज
8. किस राज्य का स्थापना दिवस 25 जनवरी को मनाया जाता है? – हिमाचल प्रदेश
9. किस राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने देश के सबसे लंबे सिंगल लेन स्टील केबल सस्पेंशन पुल का उद्धाटन किया? – अरुणाचल प्रदेश
10. किस राज्य में भारत का 25वां उच्च न्यायालय स्थापित किया गया है? – आंध्र प्रदेश
11. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने हाल ही में 1 मार्च 2019 से प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाये जाने की घोषणा की है? – पुडुचेरी
12. किस लुप्तप्राय प्रजाति की डॉल्फिन को हाल ही में बांद्रा-वर्ली समुद्री लिंक के समीप देखा गया है? – हंपबैक डॉल्फिन
13. किस लेखक को हाल ही में श्रीलाल शुक्ल स्मृति साहित्य सम्मान दिया गया है? – रामधारी सिंह दिवाकर
14. किस वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का महानिदेशक (अन्वेषण) नियुक्त किया गया हैं? – प्रभात सिंह
15. किस संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के 1% लोगों के पास 50% आबादी के बराबर संपत्ति है? – ऑक्सफैम
16. किस साहित्यकार को हाल ही में सरस्वती सम्मान से नवाज़ा गया है? – सितांशु यशश्चंद्र
17. किस स्थान के हवाई अड्डे को विश्व का सबसे अधिक व्यस्त हवाई अड्डा घोषित किया गया है? – दुबई
18. किसे हाल ही में सशस्त्र सीमा बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया है? – कुमार राजेश चंद्रा
19. केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में आर्थिक रूप से कमज़ोर सवर्णों को कितना प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की घोषणा की गई? – 10%
20. केन्द्रीय पर्यटन मंत्री के.जे. अल्फोंस ने किस राज्य में पहली स्वदेश दर्शन परियोजना का उद्घाटन किया? – सिक्किम

21. ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी किए गए 'वैश्विक भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक' में किस देश को 78वें स्थान पर रखा गया है? – भारत 22. डार्लिंग नदी किस देश में स्थित है जहां हाल ही में सूखे के कारण हज़ारों मछलियां मरी हुई पाई गईं? – ऑस्ट्रेलिया
23. नासा के किस उपग्रह ने हाल ही में पृथ्वी से तीन गुना बड़े ग्रह की खोज की है? –TESS
24. निकोलस मादुरो ने 10 जनवरी 2019 को लगातार दूसरी बार किस देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली? – वेनेज़ुएला
25. पंजाब से विधायक और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील हरविंदर सिंह फुल्का ने किस पार्टी से 03 जनवरी 2019 को इस्तीफा दे दिया? – आम आदमी पार्टी
26. पहली भारत-मध्य एशिया वार्ता का आयोजन किस देश में किया गया? – उज्बेकिस्तान
27. प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है? – विश्व हिंदी दिवस
28. प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है? – सेना दिवस
29. प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है? – राष्ट्रीय बालिका दिवस
30. प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है? – राष्ट्रीय मतदाता दिवस
31. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जनवरी 2019 को किस राज्य में 'नमक सत्याग्रह स्मारक' का उद्घाटन किया? – गुजरात
32. प्रवासी भारतीय दिवस इस बार किस शहर में 21 से 23 जनवरी तक आयोजित किया गया? – वाराणसी
33. प्रसार भारती ने आकाशवाणी की किस सेवा को निजी चैनलों को प्रसारित करने की अनुमति दी है? – समाचार
34. भारत की सबसे तेज़ चलने वाली रेलगाड़ी ‘ट्रेन-18’ का नाम बदलकर क्या रखे जाने की घोषणा की गई है? – वंदे भारत एक्सप्रेस
35. भारत में कैद में रखे हाथियों के पहले सर्वे के अनुसार, देश में कुल कितने हाथी कैद में हैं? – 2,454
36. भारतीय पर्यटक अब नेपाल और किस देश के यात्रा के दौरान आधार कार्ड का इस्तेमाल वैध यात्रा दस्तावेज़ के रूप में कर सकेंगे? – भूटान
37. भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में भारत की किस नदी में ऑक्टोपस देखे गये हैं? – नर्मदा नदी
38. मेसेडोनिया द्वारा हाल ही में देश का नाम बदलकर नया नाम क्या रखा गया है? – उत्तरी मेसेडोनिया
39. यूएई और सऊदी अरब द्वारा लॉन्च की गई साझा डिजिटल करेंसी का क्या नाम है? – अबेर (Aber)
40. यूनेस्को द्वारा किस शहर को वर्ष 2020 के लिए विश्व की पहली आर्किटेक्चर राजधानी घोषित किया है? – रियो डी जेनेरियो

41. वर्ष 2019 के अंतरिम बजट को किसके द्वारा पेश किया? – पीयूष गोयल
42. विश्व स्वास्थ्य संगठन के उस सद्भावना दूत का क्या नाम है जिन्हें हाल ही में वर्ष 2018 का गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई? – योहेई ससाकावा
43. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की किस प्रोफेसर ने अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष (आईएमएफ) की पहली महिला मुख्य अर्थशास्त्री के तौर पर पद संभाल लिया है? – गीता गोपीनाथ
44. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था के तहत तैयार की गई ग्लोबल कमीशन ऑन फ्यूचर ऑफ़ वर्क रिपोर्ट जारी की गई है? – अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन
45. हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर कपास का बीज अंकुरित करने में सफलता हासिल की है? – चीन
46. हाल ही में किस राज्य में मलेरिया के मामलों में 80 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है? – ओडिशा
47. हाल ही में किस शिक्षा संस्थान ने प्रयोगशाला में स्पेस फ्यूल तैयार किये जाने में सफलता हासिल की है? – आई आई टी मद्रास
48. हाल ही में मानवाधिकार को समर्पित विश्व का पहला टीवी चैनल कहां पर आरंभ हुआ है? – लंदन
49. हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देश का क्या नाम है? – जापान
50.ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 में महिला एकल वर्ग में किसने ख़िताब जीता है? – नाओमी ओसाका



Post a Comment

0 Comments