भारत के सबसे युवा शतरंज ग्रैंडमास्टर बनें डी. गुकेश

youngest chess grandmaster in india

प्रश्न :
सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी कौन है?
(A) विश्वनाथ आनंद
(B) आर प्रागनंदा
(C) डी. गुकेश
(D) सर्जिय कारजाकिन
उत्तर :  डी. गुकेश

तमिलनाडु के डी गुकेश (D. Gukesh) 15 जनवरी 2019 को दुनिया के दूसरे और भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गए। उन्होंने अपने ही राज्य के आर प्रागनंदा का रिकॉर्ड तोड़ा जो वर्ष जून 2018 में ग्रैंड मास्टर बने थे। गुकेश ने 17वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट के नौवें दौर में हमवतन डीके शर्मा को हराकर अपना तीसरा और अंतिम ग्रैंड मास्टर नार्म हासिल किया। वह भारत के 59वें ग्रैंडमास्टर हैं।

दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर का रिकॉर्ड यूक्रेन के सर्गेई कार्जाकिन के नाम दर्ज है। उन्होंने 2002 में 12 साल सात महीने में यह उपलब्धि हासिल की थी। दिसंबर 2018 में गुकेश रिकॉर्ड बनाने से चूक गए थे। तब वह बार्सिलोना में तीसरे दौर में हार गए थे।

वेलाम्मल विद्यालय में पढ़ने वाले गुकेश के पसंदीदा खिलाड़ी बॉबी फिश्चर और विश्वनाथ आनंद हैं और वर्ष 2019 में उनका लक्ष्य अपनी रेटिंग अंकों को 2,650 तक पहुंचाना है जो अभी 2,510 हैं। गुकेश के माता-पिता पेशे से डॉक्टर हैं। उनके पिता का नाम डी. रजनीकांत है और माता का नाम जे. पद्मा कुमारी है।


Post a Comment

0 Comments