विश्व बैंक के अध्यक्षों की सूची (1946-2020)

List of President of the World Bank

प्रश्न : विश्व बैंक के अध्यक्ष कौन हैं?

(A) न्गोज़ी ओकोंजो इवेला
(B) जिम योंग किम
(C) क्रिस्टीन लेगार्ड
(D) रॉबर्टो अजेवेडो
उत्तर : जिम योंग किम

संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्था विश्व बैंक (World Bank) की स्थापना जुलाई 1944 के ब्रेटनवुड्स समझौते के तहत हुई और 27 दिसंबर, 1945 को इसका विधिवत् उद्घाटन हुआ। यह अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) और इसके सहयोगी संस्थानों का समूह के रूप में जाना जाता है। इसकी स्थापना के लिए 27 दिसंबर 1945 को विश्व के 27 देशों के मध्य जेनेवा में एक समझौता हुआ, जिसके परिणाम स्वरूप विश्व बैंक ने 25 जून 1946 को अपना कार्य शुरू किया। विश्व बैंक का मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी. में है। वर्तमान में 189 देश इसके सदस्य हैं। तुवाल, दक्षिण सूडान और नौरु इसके नये सदस्य हैं। विश्व बैंक के वर्तमान अध्यक्ष डा. जिम योग किम हैं।

विश्व बैंक समूह में पांच संस्थान शामिल हैं–
1. अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD):- दिसंबर, 1945 में स्थापित
2. अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (IFC):- जुलाई, 1956 में स्थापित
3. अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ (IDA):- सितंबर, 1960 में स्थापित
4.  अंतर्राष्ट्रीय निवेश विवाद निपटान केंद्र (ICSID):-अक्टूबर, 1966 में स्थापित
5. बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी (MIGA):- अप्रैल, 1988 में स्थापित

विश्व बैंक के उद्देश्य (Objectives of World Bank)–
– विश्व को आर्थिक तरक्की के रास्ते पर ले जाना
– विश्व मे गरीबी को कम करना
– अंतरराष्ट्रीय निवेश को बढावा देना



विश्व बैंक के अध्यक्षों की सूची–
अध्यक्ष का नाम कार्यकाल (कब से कब तक)
यूजीन मेयर (संयुक्त राज्य अमेरिका) 1946–1946
जौन जे. मैक्लाय (संयुक्त राज्य अमेरिका) 1947–1949
यूजीन आर. ब्लैक (संयुक्त राज्य अमेरिका) 1949–1963
जॉर्ज वुड्स (संयुक्त राज्य अमेरिका) 1963–1968
रॉबर्ट मैक्नामारा (संयुक्त राज्य अमेरिका) 1968–1981
एल्डन डब्ल्यू क्लाउसेन (संयुक्त राज्य अमेरिका) 1981–1986
बार्बर कॉनेबल (संयुक्त राज्य अमेरिका) 1986–1991
लेविस टी. प्रेस्टन (संयुक्त राज्य अमेरिका) 1991–1995
सर जेम्स वोल्फेंसन (अमेरिका) 1995–2005
पॉल वोल्फोविट्ज (संयुक्त राज्य अमेरिका) 2005–2007
रॉबर्ट जोएलिक (संयुक्त राज्य अमेरिका) 2007–2012
जिम योंग किम (संयुक्त राज्य अमेरिका) 2012 से अब तक



Post a Comment

0 Comments