अंतरराष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार सूची (1995-2020)

winner of gandhi peace prize
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार (Gandhi Peace Prize Winners) : भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गाँधी शांति पुरस्कार महात्मा गांधी के नाम पर दिया जाने वाला वार्षिक पुरस्कार है। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 125वें जन्मशती वर्ष 1995 में यह शुरू किया गया था। यह वार्षिक पुरस्कार उन व्यक्तियों या संस्थाओं को दिया जाता है, जिन्होंने सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक बदलावों को अहिंसा एवं अन्य गांधीवादी तरीकों द्वारा प्राप्त किया है। यह सभी राष्ट्रों, जातियों, लिंग के लोगों के लिए खुला है। इसमें पुरस्कार राशि के रूप में एक करोड़ रुपये नकद (जोकि विश्व की किसी भी करेंसी में परिवर्तनीय है), एक ताम्र पट्टिका और एक प्रशस्ति्र पत्र दिया जाता है। प्रथम गाँधी शांति पुरस्कार वर्ष 1995 में तंजानिया के प्रथम राष्ट्रपति के जूलियस नायरेरे को प्रदान किया गया था। वर्ष 2018 में यह पुरस्कार जापानी व्यक्ति योहेई सासाकावा को कुष्ठ रोग निवारण में अहम भूमिका के लिए दिया गया है। योहेई सासाकावा स्वास्थ्य संगठन के गुडविल एंबेसडर भी हैं।

बतादें कि भारत के प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता, भारत के मुख्य न्यायाधीश और दो अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ एक जूरी प्रत्येक वर्ष पुरस्कार विजेता का फैसला करती है। वर्ष 2018 के लिए ज्यूरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खडग़े तथा लालकृष्ण आडवाणी शामिल थे।

अंतरराष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं की सूची–
क्रम
वर्ष विजेता व्यक्त/ संस्था उल्लेखनीय कार्य
1. 1995 जूलियस नायरेरे तंजानिया के प्रथम राष्ट्रपति
2.
1996 ए टी अरियारत्ने सर्वोदय श्रमदान आंदोलन के संस्थापक
3. 1997 गेर्हार्ड फिशर कोढ़ एवं पोलियो पर इनके शोध के लिए प्रसिद्ध
4. 1998 रामकृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित
5. 1999 बाबा आम्टे समाज सेवक
6. 2000 (संयुक्त) नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ़्रीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति
ग्रामीण बैंक मुहम्मद यूनुस द्वारा स्थापित
7. 2001 जॉन ह्यूम उत्तरी आयरिश राजनीतिज्ञ
8. 2002 भारतीय विद्या भवन
9. 2003 वैक्लेव हैवेल चेकोस्लोवाकिया के अंतिम और चेक गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति
10. 2004 कोरेट्टा स्कॉट किंग मार्टिन लूथर किंग की विधवा
11. 2005 डेस्मंड टूटू दक्षिण अफ़्रीका के क्लेरिक एवं सक्रिय
12. 2006
13. 2007
14. 2008
15. 2009
16. 2010 जान ब्रम्बी हिन्दू फाउंडेशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेलबर्न में 2009 का विश्व धर्म संसद आयोजित करवाने के लिए
17. 2011
18. 2012
19. 2013
चंडीप्रसाद भट्ट
पर्यावरणवादी और समाजिक कार्यकर्ता
20. 2014 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) भारतीय सरकार की अंतरिक्ष एजेंसी, जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाना और इसके अनुप्रयोगों को वितरित करना है
21. 2015 विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी ग्रामीण विकास व शिक्षा के क्षेत्र में अहम काम
22. 2016 (संयुक्त) अक्षय पात्र फाउंडेशन पूरे देश में बच्चों को मिड डे मील उपलब्ध कराने वाली संस्था
सुलभ इंटरनेशनल हाथ से मैला ढोने वालों के उद्धार का कार्य
23. 2017 एकल अभियान ट्रस्ट आदिवासी बच्चों की शिक्षा का अभियान
24. 2018 योहेई सासाकावा कुष्ठ रोग निवारण में अहम भूमिका वाले जापानी व्यक्ति
25. 2019
घोषणा होगी



Post a Comment

0 Comments