उत्तर प्रदेश के प्रमुख नगरों के उपनाम और प्राचीन नाम

Nickname of Cities of Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर मध्य में स्थित एक सीमान्त राज्य है। इसका सम्पूर्ण क्षेत्रफल 240928 वर्ग किमी है, जो कि भारत के सम्पूर्ण क्षेत्रफल का 7.33 प्रतिशत है। इसके उत्तर में नेपाल और उत्तराखंड की सीमाएं, उत्तर पश्चिम में हिमाचल प्रदेश की सीमाएं, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान की सीमाएं, दक्षिण में मध्य प्रदेश की सीमाएं, दक्षिण पूर्व मेंं छत्तीसगढ़ की सीमाएं तथा पूर्व में बिहार एवं झारखंड की सीमाएं इस राज्य को स्पर्श करती है।

आइये, उत्तर प्रदेश के नगरों के उपनाम (Nickname of Cities of Uttar Pradesh) और प्राचीन नामों को जानते है–

 उत्तर प्रदेश के महानगर के नाम एवं उनके चर्चित उपनाम
संगम नगरी, कुंभनगरी, तीर्थराज, अमरूद नगरी, ईश्वर का निवास स्थान –  इलाहाबाद
आंवला नगरी – प्रतापगढ़
आमों का नगर – मलीहाबाद (लखनऊ)
गोरख–धाम, नाथ नगर, गीता प्रेस नगर – गोखरपुर 
चर्मनगर, उद्योग नगर, पूर्वोत्तर भारत का मानचेस्टर – कानपुर
छोटा दिल्ली, उद्योग नगरी – गाजियाबाद 
उत्तर प्रदेश का शो विंडो – नोएडा 
रामनगर, रामजन्मभूमि, रामचरित मानस जन्मभूमि, भू-बैकुण्ठ – अयोध्या 
भागवत कथा नगर – शुक्रताल
88 हजार ऋषियों की तपोभूति, 30 हजार तीथों का स्थान – नैमिषारण्य
कैंची नगर, क्रान्ति नगर – मेरठ
जैनी लोगों का काशी – हस्तिनापुर (मेरठ)
इत्रनगरी, खुशबुओं का शहर – कन्नौज
काशी की बहन – गाजीपुर
धान का कटोरा – चन्दौली
नवाबों का शहर, चाकुओं का नगर – रामपुर
ताजनगरी, पेठानगरी – आगरा
लड्डू नगरी – संडीला (हरदोई)  
सुहानगरी, चूड़ीनगरी – फिरोजाबाद
हींग व गुलाल नगरी – हाथरस
कृष्णनगरी, पेंड़ा नगर, भू बैकुण्ड, 12 वन 24 उपवन 5 पर्वतों का क्षेत्र – मथुरा 
ताला नगरी – अलीगढ़
सोनांचल, पॉवर कैपिटल आॅफ इंडिया – सोनभद्र
बांस बरेली, सुरमा नगरी – बरेली 
नवाबों का शहर, बागों का नगर, नजाकत-नफासत का शहर – लखनऊ
पीतल नगरी, बर्तनों का शहर – मुरादाबाद
विश्वनाथ नगरी, शिव-नगरी, मुक्ति-क्षेत्र, सीढ़ी नगर, पडों का नगर, घाटों का नगर – वाराणसी
शिराज-ए-हिन्द, पूर्व का शिराज – जौनपुर

उत्तर प्रदेश के नगरों के प्राचीन नाम 
लक्ष्मणपुर, लखनपुर – लखनऊ
काशी – वाराणसी
कानकुब्ज, नगर महोदश्री – कन्नौज
प्रयागराज – इलाहाबाद 
गोरक्ष नगर – गोरखपुर 
कुशीनारा – कुशीनगर 
अहिछत्र – रामनगर (बरेली) 
मधुपरी – मथुरा 
पिपरहवा – कपिलवस्तु (सिद्धार्थ नगर)
अयाज्सा, अवध – अयोध्या (फैजाबाद)
ऋषिपतन, सिंहपुर – सारनाथ (वाराणसी)
ब्रह्मचारिणी – बरसाना (मथुरा)
ब्रह्मावर्त – बिठूर (कानपुर) 
दानतीर्थ – हस्तिनापुर (मेरठ)
शूकर क्षेत्र – सोरो (कासंगज)
श्रावस्ती – सहेट-महेट (श्रावस्ती)
काम्पिल्य – कम्पिल (फर्रुखाबाद)


Post a Comment

0 Comments