भारत पर कुल विदेशी कर्ज कितना है 2019

Foreign debt on India

भारत पर कर्ज 2019 या भारत पर विदेशी कर्ज कितना है? यह सवाल अक्सर गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है। आपको बता दें कि लगभग सभी देशों पर जो कर्ज होता है उसको उस देश के सभी नागरिकों पर माना जाता है। यदि सभी नागरिक अपने हिस्से का कर्ज चुका दें तो वह देश कर्जमुक्त हो सकता है। कोई देश कर्ज अपने यहां विकास और नागरिकों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाने के लिए वर्ल्ड बैंक से लेते हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट अनुसार सितंबर 2018 तक कर्ज का यह आंकड़ा 82,03,253 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वहीं जून 2014 तक यह आंकड़ा 54,90,763 करोड़ रुपए था। बताया जा रहा है कि साढ़े चार साल के दौरान 48 करोड़ से 73 करोड़ रुपए के कर्ज की इतनी बड़ी वृद्धि की वजह पब्लिक कर्ज में 51.7 फीसदी की वृद्धि है। पिछले साढ़े चार साल में देश का कर्ज 48 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 73 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है।

आरबीआई की 29 सितंबर 2018 की जानकारी के अनुसार, वाणिज्यिक कर्ज, अल्पावधि कर्ज और अनिवासी भारतीय (एनआरआई) की जमा राशि में कमी आने से जून तिमाही में देश का कुल बाहरी कर्ज पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही की तुलना में 2.8 फीसदी कम होकर 514.40 अरब डॉलर रह गया।

भारत के हर नागरिक पर कितना कर्ज है?
हाल ही में सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के माध्यम से मिली रिपोर्ट के अनुसार भारत पर वर्ल्ड बैंक के कुल कर्ज को लेकर खुलासा हुआ है। पंजाब के आरटीआई कार्यकर्ता रोहित सभ्रवाल की ओर से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से कर्ज को लेकर पूछे गए सवाल का डिपार्टमैंट ऑफ इकोनोमिक अफेयर मिनिस्ट्री ऑफ फाइनांस ने जवाब दिया है। इस आरटीआई रिपोर्ट के अनुसार इस समय भारत पर विश्व बैंक का करीब 176614 करोड़ रुपए का कर्ज है। यदि इसको भारत की कुल करीब 130 करोड़ की आबादी पर समान रूप से बांट दिया जाए तो यह 1412 रुपए के करीब होती है। इस हिसाब से भारत का हर नागरिक 1412 रुपए का कर्जदार है।

भारत का विश्व बैंक से कर्ज
आरटीआई रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने इससे पहले भी विश्व बैंक से कर्ज लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत 1955 से विश्व बैंक से कर्ज लेता आ रहा है। साथ ही भारत ने अब तक विश्व बैंक को पूरी ईमानदारी से ब्याज समेत कर्च चुकाया है। जबकि कई अन्य देशों का रिकॉर्ड इस मामले में खराब है। पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात करें तो इस पर इस देश के सभी नागरिकों पर एक लाख रुपए से ज्यादा का कर्ज है। बतादें कि पाकिस्तान की आबादी करीब 20 करोड़ है।


Post a Comment

0 Comments