सामान्य ज्ञान सार संग्रह 20000+ इन हिंदी पीडीऍफ़

सामान्य ज्ञान सार संग्रह MCQ सभी महत्वपूर्ण टॉपिकों के साथ 100 प्रश्न उनके उत्तर सहित आपलोगो के लिए लेकर आये है। जो कि आगामी परीक्षाओं में आपकी सफलता के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अगर आप केंद्र या किसी भी राज्य की परीक्षा की तैयारी कर रहे। है। तो एक बार यह नोट्स को तो पढना काफी जरुरी है। इसमे जितने भी Questions है, वह बहुत बार Exam मे आ चुके है और आगे भी परीक्षाओं में आने की पूरी संभावना है। हाल ही आई तमाम सरकारी नौकरी के लिए हम कुछ ना कुछ उपयोगी मेैटेरियल लेकर आते रहेगें।
भारतीय इतिहास सामान्य ज्ञान
1. अशोक की किस रानी का नाम प्रयाग स्तम्भलेख में मिलता है? – कारूवाकी
2. आर्मीनिया सभ्यता के निवासी किस जाति के थे? – सेमेटिक
3. ऋग्वेद में 'अघन्य' (वध योग्य नहीं) शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया था? – गाय
4. किसके शासनकाल में जैन धर्म श्वेताम्बर एवं दिगम्बर सम्प्रदाओं में विभाजित हो गया था? – चन्द्रगुप्त मौर्य
5. कौटिल्य द्वारा रचित पुस्तक 'अर्थशास्त्र' का सम्बन्ध किस क्षेत्र से है? – राजव्यवस्था
6. भारत के राजचिह्र में प्रयुक्त होने वाले शब्द 'सत्यमेव जयते' किस उपनिषद् से लिए गए हैं? – मुण्डक उपनिषद्
7. महाजनपद काल में श्रेणियों के संचालक को क्या कहा जाता था? – श्रेष्ठिन
8. मेसोपोटामिया की सभ्यता किन दो नदियों के बीच विकसित हुई? – वजला और फरात
9. सिकन्दर के आक्रमण के समय उत्तरी भारत पर किस वंश का शासन था? – नन्द
10. हड़प्पा सभ्यता के सम्पूर्ण क्षेत्र का आकार किस प्रकार था? – त्रिभुजाकार

भूगोल (भारत एवं विश्व) सामान्य ज्ञान
11. अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह में सबसे अधिक ऊँचाई वाली चोटी कौन-सी है? – सैडिल पीक
12. एशिया का क्षेत्रफल की दृष्टि से छोटा देश कौन सा है? – मालदीव्स
13. किस फसल की खेती के लिए काली मिट्टी सर्वाधिक उपयोगी होती है? – कपास
14. कौन-सी अक्षांश रेखा भारत के मध्य से होकर गुजरती है? – कर्क रेखा
15. बाँदीपुर प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है? – कर्नाटक
16. भारत के किस राज्य में उसके क्षेत्र का अधिकतम प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है? – मिजोरम
17. भारत में मैंग्रोव वनस्पति का सर्वाधिक विस्तार किस राज्य में पाया जाता है? – पश्चिम बंगाल
18. विश्व का सर्वोत्तम किस्म का अभ्रक प्राप्त होता है – हजारीबाग (झारखण्ड) से
19. समान खारेपन वाले जलीय स्थानों को मिलाने वाली रेखा को क्या कहते हैं? – समलवण रेखा
20. हडुक्की जल-विद्युत परियोजना किस राज्य में स्थित है? – केरल

भारतीय राजव्यवस्था सामान्य ज्ञान
21. किस अनुच्छेद के तहत संसद को नागरिकाता के सम्बन्ध में कानून बनाने का अधिकार है? – अनुच्छेद-11
22. किस समिति की संस्तुतियोंके आधार पर मूल कर्तव्यों का प्रावधान किया गया है? – स्वर्ण सिंह समिति
23. भारत के किस संविधान की रचना हेतु संविधान सभा का विचार सर्वप्रथम वर्ष 1924 में किस पार्टी द्वारा दिया गया? – स्वराज पार्टी
24. भारत के किस प्रान्त में सर्वप्रथम साम्यवादी सरकार की स्थापना हुई थी? – पश्चिम बंगाल
25. भारतीय संघ में किसी राज्य को सम्मिलित करने का अधिकार किसको है? – संघ
26. भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों के स्थगन सम्बन्धी कार्यपालिका के अधिकारों को किस देश में संविधान से लिया गया है? – जर्मनी
27. मौलिक अधिकारों के बारे में सुनवाई करने का अधिकार किसको है? – सर्वोच्च न्यायालय
28. संविधान के किस अनुच्छेद में राज्यों के लिए ग्राम पंचायतों के संगठन का प्रावधान है? – अनुच्देद-40
29. संसद के किन सदस्यों को गैर-सरकारी सदस्य कहा जाता है? – मन्त्री के अलावा अन्य प्रत्येक सांसद को
30. संसद के दोनों सदनों की संयुक्त अधिवेशनों की अध्यक्षता कौन करता है? – लोकसभा अध्यक्ष

भारतीय अर्थव्यवस्था सामान्य ज्ञान
31. कम्पनी द्वारा अपने शेयर धारकों को उनके अंशदान के बदले में दी गई धनराशि को क्या कहते हैं? – लाभांश
32. किसान क्रेडिट कार्ड योजना प्रारम्भ की गई थी? – वर्ष 1998-99
33. किसी देश द्वारा आयातों पर लगाया गया कर क्या कहलाता है? – टैरिफ
34. प्रथम पंचवर्षीय योजना किस मॉडल पर आधारित थी? – हैरॉल्ड डोमर मॉडल
35. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का मुख्यालय कहाँ है? – मुम्बई
36. योजना आयोग की स्थापना किस वर्ष हुई? – 1950
37. राष्ट्रीय आय का सर्वप्रथम किस भारतीय ने मूल्यांकन किया? – दादाभाई नौरोजी
38. विश्व व्यापार संगठन की स्थापना की घोषणा कहाँ और कब की गई? – मराकश (मोरक्को), 1 जनवरी, 1995
39. विश्वव्यापी आर्थिक मन्दी किस वर्ष आई थी? – 1929
40. हरित क्रान्ति का जनक किसे माना जाता है? – एमएस स्वामीनाथन



सामान्य विज्ञान सामान्य ज्ञान
41. किस नियम के अनुसार विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया बल होता है? – न्यूटन का तृतीय नियम
42. कौन-सा पदार्थ धातु होते हुए भी विद्युत का कुचालक है? – लैड (सीसा)
43. घड़ी की सुई की नोक की गति किस गति का उदाहरण है? – वृत्तीय
44. जन्म के समय शिशु में लगभग कितनी अस्थियाँ होती हैं? – 300
45. प्रकाश से तरंग सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया? – हाइगेन्स
46. मनुष्य के मस्तिक का वजन लगभग होता है? – 1400 ग्राम
47. मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी ग्रन्थि है – यकृत
48. वर्षा की बूँदों का गोल होना किस पर निर्भर करता है? – पृष्ठ तनाव
49. वातावरण में ध्वनि को किस से मापा जाता है? – डेसीबल
50. सड़क के किनारे लगे परावर्तक लैम्प में किस दर्पण का प्रयोग किया जाता है? – उत्तल दर्पण

पर्यावरण एवं जैव विविधता सामान्य ज्ञान
51. अधिकांश मौसम गतिविधियाँ जिस वायुमण्डलीय परत में होती हैं, वह है – क्षोभमण्डल
52. ओजोन परत अवस्थित है? – समताप मंडल में
53. किस प्रकार की जैव विविधता का उपयोग प्रजनन कार्यों में किया जाता है? – आनुवंशिक विविधता
54. किसी प्राकृतिक प्रदेश में पायी जाने वाली जंगली तथा पालतू जीव-जन्तुओं एवं पादपों की प्रजातियों की बहुलता को कहा जाता है? – जैव विविधता
55. कोरल रीफ या प्रवाल भित्ति प्राय: पाई जाती है? – कर्क एवं मकर रेखा के बीच तटीय क्षेत्रों में
56. पृथ्वी की सतह से ओजोन परत की ऊँचाई है – 15.30 किमी
57. पृथ्वी के धरातल से ऊपर की ओर वायुमण्डल के विभिन्न स्तरों का सही अनुक्रम है? – क्षोभ मण्डल समताप मण्डल मध्य मण्डल आयन मण्डल
58. रेडियो तरंगों के विक्षेपण के लिएण् वायुमण्डली का कौनसा स्तर उत्तरदायी है? – आयन मण्डल
59. विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति ग्रेट बैरियर रीफ किस देश के तट के निकट पाई जाती है? – आस्ट्रेलिया
60. समताप मण्डल को जेट विमानों की उड़ान के लिए आदर्श माना जाता है, क्योंकि – इस परत में बादल और अन्य मौसमी घटनाएँ नहीं होतीं

कृषि सामान्य ज्ञान
61. अजोला (Azolla) फर्न क्या है? – अजोला फर्न पानी में रहने वाला फर्न, इसकी पंखुड़ियों मं सूक्ष्म-जीवाणु रहते हैं, जो जीवाणु वायुमण्डलीय नत्रजन का यौगिकीकरण/स्थिरीकरण करते हैं
62. अजोला जैव उर्वर क का प्रयोग किस फसल में किया जाता है? – धान फसल में
63. एजोटाबैक्टर - जैव–उर्वरक का प्रयोग किन फसलों में नहीं किया जाता है? – दलहनी फसलों–चना, मटर, मसूर, अरहर, मूँग, उर्दू आदि में
64. एजोटाबैक्टर–जैव उर्वरक का प्रयोग किन फसलों में कर सकते हैं? – सभी अनाज गेहूँ, धान, ज्वार, बाजरा आदि, सब्जी, गन्ना, बागवानी, फूल आदि फसलों में
65. एजोटोबैक्टर-जैव –उर्वरक के कृषित फसलों में प्रयोग से क्या–क्या लाभ मिलते हैं? – फसलों के उत्पादन में 10-20% वृद्धि एवं 20-30 किग्रा नत्रजन (N) की बचत
66. एजोस्पाइरिलम-उर्वरक क्या है? – वायुमण्डलीय/वातावरणीय नत्रजन (N) का स्थिरीकरण कर पौधों को नत्रजन उपलब्ध करना, साथ ही हॉरमोन्स एवं विटामिन भी पौधों को प्रदान करना
67. एजोस्पाइरिलस जैव उर्वरक का प्रयोग किन फसलों में किया जाता है? – सब्जी, अनाज/अन्न, गन्ना, बागवानी फूल आदि की फसलों में 
68. जैव-उर्वरक (बायो-फर्टीलाइजर) क्या होता है? – जैव उर्वरक एक जीवित सूक्ष्म-जीवाणुओं (माइक्रो आॅर्गेनिज्म) का मिश्रण, जो मिट्टी में वायुमण्डलीय पोषक तत्वों का स्थिरीकरण एवं पादप पोषक तत्वों को विलेय बनाकर पौधों को उपलब्ध करते हैं?
69. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर (बिहार), पूर्व नाम– राजेन्द्र कृषि वि.वि. (RAU–स्थापना वर्ष 1970) कब अस्तित्व में आया? – 7 अक्टूबर 2016 में
70. नील हरित शैवाल (बीजीए) जैव उर्वरक का प्रयोग किस फसल में किया जाता है? – धान की फसल में

खेलकूद सामान्य ज्ञान
71. अन्तर्राष्ट्रीय मैराथन में सर्वप्रथम स्वर्ण जीतने वाली प्रथम महिला – आशा अग्रवाल (1985)
72. अर्जुन पुरस्कार जीतने वाले एथलीट (महिला एवं पुरुष) – गुरुवचन सिंह रंधावा (1961, पुरुष श्रेणी) स्टीफी डिसूजा (1963, महिला श्रेणी)
73. ट्रेफल्गर ट्रॉफी किस खेल से सम्बन्धित है? – ट्रेफल्गर (ट्राफी राष्ट्रमण्डलीय खेलों में भारोत्तोलन की चैम्पियनशिप जीतने वाले देश को दी जाती है।)
74. द्रोणाचार्य पुरस्कार से पुरस्कृत प्रथम प्रशिक्षक कौन हैं? – ओ.एम. नाम्बियार (1985 ई.)
75. पदमश्री से सम्मानित प्रथम एथलीट – मिल्खा सिंह (1959 ई.)
76. भारत की सर्वाधिक पुरानी फुटबॉल स्पद्र्धा कौनसी है? – डूरंड कप (प्रथम आयोजन, 1888, शिमला)
77. भारत के प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज मास्टर होने का श्रेय किसे प्राप्त है? – मेन्युल आरोन (1961)
78. भारतीय फुटबाल संघ की स्थापना हुई? – 1937 में शिमला में
79. वह कौनसा खिलाड़ी है जिसने 'क्रिकेट' एवं हॉकी दोनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है? – एम.जे. गोपालन
80. वह कौनसी महिला खिलाड़ी है जिसने तीन खेलों में अन्तराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की? – शिरीन खुशरु कियाश (हॉकी, क्रिकेट एवं बास्केटबॉल)

कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान
81. GIGO शब्द सम्बन्ध है? – एक्यूरेसी से
82. इनपुट का आउटपुट में रूपान्तरण किया जाता है? – सीपीयू (CPU) द्वारा
83. कम्प्यूटर डेटा के सन्दर्भ में उपयोग में लाए जाने वाले शब्द संक्षेप KB का पूर्ण रूप है – Keto Byte
84. कम्प्यूटर में डेटा कहा जाता है? – चिह्र व संख्यात्मक सूचना को
85. कम्प्यूटर में प्रिंटेड डायग्राम पाने के लिए उपयोग किया जाने वाला इनपुट डिवाइस है? – स्कैनर
86. कोई वेबसाइट एक्सेस करने पर सबसे पहले जो पेज या मेन पेज दिखाई पड़ता है, उसे कहा जाता है? – होम पेज (Home Page)
87. जंक ई-मेल को अन्य जिस नाम से भी जाना जाता है? – स्पैम (Spam)     
88. पेन्टियम (Pentium) ब्रान्ड से कौनसा कम्प्यूटर उत्पाद जाना जाता है? – माइक्रोप्रोसेसर
89. मॉनीटर के डिस्प्ले आकार को कैसे मापा जाता है? – विकर्णीय (Diagonally) रूप में
90. सीपीयू (CPU) का वह भाग जो अन्य सभी कम्प्यूटर कम्पोनेन्टस की गतिविधियों के मध्य समन्वय करता है कहलाता है? – कन्ट्रोल यूनिट (Control Unit)

शिक्षा एवं बाल मनोविज्ञान 
91. कार्य को आरम्भ करने, जारी रखने और नियमित करने की प्रक्रिया है? – प्रेरणा
92. किसी इच्छा या आवश्यकता में रुकावट पड़ने पर उससे उत्पन्न होने वाला सांवेगिक तनाव कहलाता है? – कुण्ठा
93. क्रोध एवं भय प्रकार है? – संवेग का
94. टर्मन के अनुसार 90-100 बुद्धिलब्धि का बालक माना जाता है? – सामान्य बुद्धि
95. यदि आठ वर्ष के बालक की मानसिक आयु दस वर्ष है, तो उसकी बुद्धिलब्धि होगी? – 125
96. यदि पूर्व ज्ञान व अनुभव नए प्रकार के सीखने में सहायता करते है, तो उसे कहते हैं? – सकारात्मक प्रशिक्षण स्थानान्तरण
97. विस्मृति कम करने का उपाय है? – पाठ की पुनरावृतित
98. संवेग का कौनसा सिद्धान्त इस विचार को मानता है कि संवेगात्मक अनुभव संवेगात्मक व्यवहार पर आधारित है? – जेम्स लैंग सिद्धान्त
99. सीखने से सम्बन्धित प्रतिक्रिया सिद्धान्त में पावलॉव ने प्रयोग किया – कुत्ते पर
100. सूझ द्वारा सीखने के सिद्धानत का प्रतिपादन किया – कोहलर

Post a Comment

0 Comments