अगर आप सरकारी योजनाओं की सूची 2019, प्रधानमंत्री द्वारा शुरू योजनाओं की सूची 2019 या नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं की सूची 2019 Government Schemes 2019 in Hindi सर्च कर रहे है। तो आपके लिए यह सही पोस्ट है। इसमें आपको अबतक की सभी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की सूची, उसकी कार्यान्वयन अवधि और उद्देश्य पर फोकस किया गया है। लगभग सभी सरकारी परीक्षाओं में 2 से 3 प्रश्न इन्हीं सरकारी योजनाओं पर पूछे जाते है। इसलिए इस सूची का विस्तृत अध्ययन करके आप अपने 2 से 3 नंबर पक्के कर सकते है।
योजना/कार्यक्रम | कार्यान्वयन अवधि | उद्देश्य/फोकस |
प्रधानमंत्री अनुसंधान अध्येता कार्यक्रम | बजट 2018-19 | |
राइज योजना | बजट 2018-19 | Revitalising Infrastucture and System in Education-RISE के तहत् शिक्षा प्रणाली की अधोरचना |
आयुष्मान भारत | बजट 2018-19 | (i) 1.5 लाख स्वास्थ्य वेलनेस केन्द्रों का
निर्माण (ii) 10 करोड़ परिवारों को रु 5 लाख तक की तृतीयक स्वास्थ्य/चिकित्सा सुविधा प्रदान |
नभ(NABH) निर्माण | बजट 2018-19 | New Generation Airports for Bharat-NABH निर्माझा योजनान्तर्गत नए आधुनिक हवाई अड्डों का निर्माण |
गोबरधन योजना | बजट 2018-19 | कम्पोस्ट खाद, गोबर गैस, बनाए जाने की योजना |
आॅपरेशन ग्रीन | बजट 2018-19 | टमाटर, प्याज, आलू की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ावों से उत्पादकों एवं उपभोक्ताओं के हितों का सरंक्षण |
कुसुम-किसान ऊर्जा सुरक्षा व उत्थान महाअभियान | 2022 तक देश में 3 करोड़ पम्पिंग सैटों को बिजली या डीजल के स्थान पर सौर ऊर्जा से चलाए जाने की योजना | |
सुरक्षित शहर योजना | 22 नवम्बर, 2017 | महिलाओं की सुरक्षा |
भारतनेट (चरण-II) योजना | 13 नवम्बर, 2017 | 2019 तक देश की सभी पंचायतों तक उच्चगति ब्रॉडबैंड कनेक्शन की सुविधा |
दीनदयाल स्पर्श योजना (SPARSH) | 3 नवम्बर, 2017 | छात्र-छात्राओं में डाक टिकटों के संग्रह की रुचि बढ़ाए जाने से सम्बन्धित छात्रवृत्ति योजना |
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना-रफ्तार (RAFTAR) | 1 नवम्बर, 2017 | राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अब 2017-18, 2018-19 एवं 201-20 तक रेम्यूनरेटिव एप्रोच फॉर एग्रीकल्चर एण्ड एलाइड सेक्टर रीजुवेनेशन (रफ्तार) के रूप में चलेगी |
'एक धरोहर गोद लो' योजना | 25 अक्टूबर, 2017 | कार्पोरेट क्षेत्र की कम्पनियों को देश की किसी एक धरोहर को गोद लेकर उसका विकास करने की योजना |
भारतमाला परियोजना | 24 अक्टूबर, 2017 | स्वर्ण चतुर्भुज तथा पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण गलियारा से इतर राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास |
जीरो हंगर कार्यक्रम | 16 अक्टूबर, 2017 | गोरखपुर (उ.प्र), थाणे (महाराष्ट्र) तथा कोरापुट (ओडिशा) में सन् 2030 तक भूख को समाप्त करने की पायलट योजना |
सम्पूर्ण बीमा ग्राम योजना | 13 अक्टूबर, 2017 | ग्रामीण क्षेत्रों में डाक जीवन बीमा योजना का लाभ पहुँचाना |
गरीबी भारत छोड़ो अभियान | 11 अक्टूबर, 2017 | गरीबी भारत छोड़ो अभियान |
'सिक्योर' (SECURE) हिमालय योजना | 2 अक्टूबर, 2017 | हिमालयी क्षेत्र के प्रमुख क्षेत्रों के विकास और संरक्षण की योजना (Securing Livelihood Conservation, Sustainable, use and Restoration of High range Himalayan ecosystem) |
'सौभाग्य' योजना | 25 सितम्बर, 2017 | प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना व (SAUBHAGY) का शुभारम्भ |
स्वच्छता ही सेवा अभियान | 15 सितम्बर, 2017 | श्रमदान से स्वच्छता |
मेंटर इंडिया अभियान | 23 अगस्त, 2017 | अटल नवाचार दिशम के एक भाग के रूप में शोध को बढावा |
स्वस्थ बच्चे स्वस्थ भारत | 22 अगस्त, 2017 | केन्द्रीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य प्रोन्नयन |
शादी-शगुन योजना | 8 अगस्त, 2017 | मुस्लिम लड़कियों सहित अन्य अल्संख्यक समुदाय की लड़कियों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन |
एग्री उड़ान | 3 अगस्त, 2017 | कृषि एवं सहायक क्रियाएं क्षेत्रक में स्मार्ट खेती नवोन्मेष खाद्य प्रौद्योगिकी, आपूर्ति श्रृंखला, प्रौद्योगिकी, मत्स्यपालन, पानी एवं मौसम से जुड़ी तकनीक, शहरी खेती, एग्री बायोटेक, आदि से जुड़ी पहलें |
जिज्ञासा | 6 जुलाई, 2017 | विद्यार्थी-वैज्ञानिक सम्पर्क कार्यक्रम |
मातृत्व लाभ कार्यक्रम | 17 मई, 2017 | स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता |
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना | 4 मई, 2017 | वरिष्ठ नागरिकों के निवेश पर 8 प्रतिशत वार्षिक का सुनिश्चित प्रतिफल प्रदान करने की योजना |
सम्पदा (SAMPADA) | 3 मई, 2017 | Scheme for Agra-Marine processing and
Development of Agro Processing Clusters)-SAMPADA योजना कृषि प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने पर केन्द्रित है |
उड़ान (UDAN) | 27 अप्रैल, 2017 | उड़े देश का आम नागरिक योजना के तहत् 30 मिनट तक की हवाई यात्रा के लिए मात्र रु 2500 का टिकट |
प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान | 8 फरवरी, 2017 | मार्च 2019 तक 6 करोड़ ग्रामीण परिवारों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने का लक्ष्य |
सागरमाला परियोजना | 25 मार्च, 2015 | बन्दरगाहों का विकास |
नमामि गंगे | 7 जुलाई, 2016 | गंगा नदी की स्वच्छता |
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना | 1 मई, 2016 | गरबी की रेखा के नीचे के परिवारों के लिए रियासती मूल्य पर एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराना। |
ग्रामोदय से भारत उदय | 14-24 अप्रैल, 2016 | देश के विकास हेतु गाँवों के विकास पर बल देना |
स्टैण्ड अप इंडिया | 5 अप्रैल, 2016 | अनु.जाति/जनजाति तथा महिला उद्यमियों की इकाइयों की स्थापना हेतु रु 10 लाख से रु 1 करोड़ तक के ऋण। |
सेतु भारतम् योजना | 4 मार्च, 2016 | राष्ट्रीय राजमार्गों को रेलवे क्रॉसिंग रहित बनाने के लिए ओवर/अंडर ब्रिजों का निर्माण |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी नेशनल रूबर्न मिशन | 21 फरवरी, 2016 | गाँवों का क्लस्टर आधारित विकास |
स्टार्ट अप इंडिया | 16 जनवरी, 2016 | नए उद्यामों को बढ़ावा। |
उदय (UDAY-Ujwal Discom Yojna) | 2015 | सार्वजनिक क्षेत्र की विद्युत् वितरण कम्पनियों (DISCOMs) को घाटों से उबारना। |
स्वर्ण बुलियन योजना | 5 नवम्बर, 2015 | 10 ग्राम व 20 ग्राम वजन में सोने के सिक्कों की बिक्री। |
स्वर्ण बाँड योजना | 5 नवम्बर, 2015 | निवेश के लिए सोना खरीदने वालों को स्वर्ण की फिजीेकल डिलीवरी के स्थान पर स्वर्ण मूल्य में अंकित बाँडों की बिक्री। |
स्वर्ण मौद्रीकरण योजना | 5 नवम्बर, 2015 | घरों व अन्य संस्थानों में निष्क्रिय पड़े सोने का उत्पादक कार्यों में इस्तेमाल, स्वर्ण जमा करने वालों को जमा स्वर्ण पर ब्याज मिलती है। |
डिजिटल इंडिया मिशन | 2 जुलाई, 2015 | सरकारी कामकाज का डिजिटलीकरण करना, ताकि सभी सरकारी सेवाएं इलेक्ट्रॉनिक्स तरीके से जनता को उपलब्ध हो सकें। |
इन्द्रधनुष | अगस्त, 2015 | सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सुदृढ़ता के लिए सात सूत्री मिशन। |
अमृत (AMRUT-Atal Mission for Rejuvenation and Urban Transformation) | 25 जून, 2015 | एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले 500 से अधिक शहरों
में आधारिक संरचना व अन्य सुविधाओं का विकास |
स्मार्ट सिटी परियोजना | 25 जून, 2015 | 2015-16 से 2019-20 के दौरान देशभर में 100 चुनींदा शहरों का स्मार्ट सिटी के रूप में विकास। |
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना | 9 मई, 2015 | 18-70 वर्ष के आयु वर्ग के लोगोंके लिए साधारण बीमा/दुर्घटना बीमा, रु 2 लाख तक। |
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना | 9 मई, 2015 | 18-50 वर्ष के लोगों के लिए रु 2 लाख का जीवन बीमा। |
अटल पेंशन योजना | 9 मई, 2015 | असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए मासिंक पेंशन। |
उजाला | 1 मई, 2015 | बिजली की खपत पर अंकुश हेतु एलईडी बल्बों का रियासती मूल्य पर वितरण। |
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना | 8 अप्रैल, 2015 | छोटे कारोबारियों को शिशु ऋण, किशोर ऋण व तरुण ऋण योजना के तहत् रु 10 लाख तक के ऋण। |
ह्रदय (HRIDAY-Heritage City Development and Augmentation Yojana) | 21 जनवरी, 2015 | विरासत शहरों में स्थित ऐतिहासिक इमारतों की बेहतरी तथा इन शहरों के आर्थिक गतिविधियों का विकास। |
पहल | 1 जनवरी, 2015 से राष्ट्रवादी स्तर पर लागू | एलपीजी सब्सिडी का सीधे ही लाभार्थी के खाते में हस्तान्तरण। |
फास्टैग | 31 अक्टूबर, 2014 | राष्ट्रीय राजमार्गों पर इलेक्ट्रॉनिक टॉल कलेक्शन (ETC) की व्यवस्था, तार्कि टॉल अदायगी के लिए वाहनों को बार-बार रुकना न पड़े |
दीन दयाल उपाध्याय श्रमेव जयते | 16 अक्टूबर, 2014 | श्रमिकों के लिए विभिन्न पहलें। |
सांसद आदर्श गाँव योजना | 11 अक्टूबर, 2014 | प्रत्येक सांसद द्वारा 2016 तक, 1-1 तथा बाद में 2019 तक दो-दो अन्य गाँवों का विकास करना। |
स्वच्छ भारत मिशन | 2 अक्टूबर, 2014 | 2 अक्टूबर, 2019 तक देश को एक स्वच्छ भारत के रूप में प्रस्तुत करना। |
मेक इन इंडिया | 25 सितम्बर, 2014 | देश में मेन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा |
स्किल इंडिया मिशन | युवाओं में कौशल विकास | |
जन-धन योजना | 28 अगस्त, 2014 | सभी परिवारों की बैंक खातों तक पहुँच। |
प्रत्यक्ष हस्तान्तरण योजना (Direct Benefit Transfer-DBT) | 1 जनवरी, 2013 से | सरकारी योजनाओं पर देय सब्सिडी का सीधे ही लाभार्थीं के खाते में ट्रांसफर |
0 Comments