UPSSSC Previous Year Question Papers in Hindi PDF Download

UPSSSC Previous years exam Solved Question paper : UPSSSC (उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) द्वारा 16 सितंबर 2018 को आयोजित हुई युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी परीक्षा का हल प्रश्नपत्र (exam paper) यहां दिया गया है। इसमें कुल 200 प्रश्न पूछे गये थे। इसमें 50 प्रश्न सामान्य अध्ययन के थे जिन्हें नीचे सही उत्तर के साथ दिया गया है। जिसके अध्ययन से आप आगामी परीक्षा में इसके पैटर्न को समझते हुए आसानी से सफलता पा सकते है।


1. कौन सा कंम्प्यूटर सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जिसका उपयोग डेटा संग्रहित करने, व्यवस्थित करने और हेरफेर के लिए किया जाता है? – एक्सेल
2. बिटकॉन क्या है? – डिजिटल मुद्रा का एक रूप 
3. कौन सा डेटाबेस सॉफ्टवेयर का एक उदारहण है? – ओरेकल आरडीबीएमएस
4. वह कौन सा नियम है जो बताता है कि प्रोसेसर की गति या कंम्प्यूटर की समग्र शक्ति प्रत्येक दो वर्ष पर दोगुनी हो जाएगी? – मूर का नियम
5. कौन-सा ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर का एक उदाहरण है? – लिबर आॅफिस 
6. उत्तर प्रदेश किस कढ़ाई शैली के लिए विश्व प्रसिद्ध है? – चिकनकारी 
7. बीएचयू किस शहर में स्थित है? – वाराणसी
8. रामलीला और रासलीला उत्तर प्रदेश में किसके उदारहण है? – लोक नाटक और लोक नृत्य शैली 
9. जनसंख्या के मामले में, उत्तर प्रदेश भारत के राज्यों में किस स्थान पर है? – पहले
10. मुरादाबाद किसके लिए प्रसिद्ध है? – धातु की कलाकृतियों के लिए 
11. उत्तर प्रदेश में एकमात्र तेल-रिफाइनरी कहां पर स्थित है? – मथुरा
12. कौन-सा विश्वविद्यालय 1917 में सेंट्रल हिंदु कॉलेज के साथ अपने प्रथम घटक कॉलेज के रूप में शुरु किया गया था? – बनारस हिंदु विश्वविद्यालय
13. उत्तर प्रदेश में किस धर्म के अनुयायी सबसे कम संख्या में है? – पारसी धर्म
14. कौन सी भाषा उत्तर प्रदेश में सबसे कम लोगों द्यारा बोली जाती है? – संस्कृत
15. कौन-सी फसल उत्तर प्रदेश में आम तौर पर या व्यापक रूप से उगाई नहीं जाती है? – कपास 
16. किस नेता को नेताजी कहा जाता था? – सुभाषचन्द्र बोस 
17. कौन एक भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में क्रांतिकारी नेता नहीं थे? – गोपाल कृष्ण गोखले
18. जलालुद्दीन मुहम्मद किस नाम से प्रसिद्ध है? – अकबर 
19. खगोलविद् वराह मिहिर और कवि कालिदास किसके दरबार का हिस्सा थे? – विक्रमादित्य
20. 1917 में चंपारण सत्याग्रह किस राज्य में प्रारंभ किय गया था? – बिहार 
21. अंग्रेज से आजादी के लिए लड़ रहे भारतीयों द्वारा उठाई गई शपथ कि वे सिर्फ भारतीय क निर्मित सामानों, विशेष रूप से कपड़ा का उपयोग करेंगे, को कौनसा आन्दोंलन कहा जाता है? – स्वेदशी
22. सिपाही/विद्रोह किस वर्ष हुआ था? – 1857
23. विश्व में सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान कौन-सा है? – सहारा
24. कौनसा दर्रा तिब्बत के साथ सिक्किम राज्य को जोड़ने वाली भारत-चीन सीमा पर है? – नाथू ला
25. भारत में किस राज्य में सबसे ज्यादा बांध है? – महाराष्ट्र

26. पृथ्वी का कठोर बहारी हिस्सा जिसमें क्रास्ट और बाहरी तम मेंटल शामिल है, उसे क्या कहा जाता है? – स्थल मंडल 
27. काराकोरम पर्वत श्रृंखला में सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है? – K2
28. स्वीडन की राजधानी कहाँ है? – स्टॉकहोम
29. भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है? – पांच वर्ष
30. किसी नए राज्य के गठन के लिए भारतीय संविधान की किस अनुसूची में संशोधन करने की आवश्यकता होती है? – प्रथम
31. वर्ष 2018 में पंचायती राज की कौन-सी सालगिरह मनाई गई? – 25वीं
32. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश पद पर नियुक्ति का पात्र बनने के लिए किसी जज को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कितने वर्षों की सेवा आवश्यक होती है? – 5 वर्ष
33. कौन-सा गांधीवाद दर्शन का हिस्सा नहीं है? – व्यवसाय
34. किस सामाजिक सुधारक और राजनेता को प्यार से बाबासाहेब कहा जाता था? – अम्बेडकर
35. भारत की आबादी की औसत आयु सीमा क्या है? – 25–30 साल 
36. 2017 में दर्ज भारत में शहरीकरणकी स्थिति क्या है? – 30-35%
37. किस वर्ष भारत में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था? – 1969
38. जुलाई, 2018 अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर कौन हैं? – उर्जित आर पटेल
39. फीफा विश्व कप 2018 का विजेता कौन है? – फ्रांस
40. विंबलडन 2018 महिला एकल की विजेता कौन हैं? – एंजोलिक केर्बर 
41. 2018 में किस देश ने 'शून्य सहनशीलता' सीमा प्रवर्तन कार्यक्रम लागू करके लगभग 3000 बच्चों को उनके परिवार से अलग कर दिया था? – अमेरिका 
42. टेस्ला इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौन हैं? – एलोन मस्क
43. एंथनी बोर्डन, जिनकी 2018 में हुई अचानक मृत्यु सुर्खियों में थी, वह वास्तव में क्या थे? – शेफ
44. जून-जुलाई 2018 में किस देश में 13 लड़के बचाए जाने से पहले दो सप्ताह तक एक कठिन गुफा में फंसे रहे? – थाईलैंड
45. राष्ट्रीय कृषि बाजार (एनएएम) क्या है? – कृषि उपज के लिए राष्ट्रीय ई–व्यापार मंच
46. भारत द्वारा निर्यात की जाने वाली शीर्ष पांच वस्तुओं में से कौन से दो कृषि उत्पाद हैं? – चावल और चीनी
47. भारत की जनसंख्या का कितना प्रतिश रोजगार के लिए कृषि क्षेत्र पर निर्भर है? – 45–55%
48. सर्दियों में उगाई जाने वाली फसलें जिनकी वसंत में कटाई की जाती है कौनसी फसलें कहलाती हैं? – रबी
49. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद हाल ही में समाचारों में किन कारणों से थी? – संयुक्त राज्य अमेरिका ने इजराइल पर निर्णयों से संबंधित मुद्दों के कारण परिषद् छोड़ दी है
50. भारत का पहला राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय किस राज्य में स्थापित किया गया है? – मणिपुर

Post a Comment

0 Comments