भारत के वित्त मंत्री की सूची (1946-2019)

Finance Minister of India
वित्त मंत्री भारत सरकार के वित्त मंत्रालय का प्रमुख होता है। जिस पर सरकार के राजकोषीय नीति की जिम्मेदारी होती है। संविधान के अनुच्छेद 112 के तहत वह देश की संसद में वार्षिक केंद्रीय बजट प्रस्तुत करता है। संसद के समक्ष प्रस्तुत होने से पूर्व बजट संबंधी प्रस्तावों की जानकारी केवल वित्त मंत्री को होती है जो बजट प्रस्तुत होने के बाद सामान्य चर्चा का विषय बन जाता है। स्वतंत्र भारत के प्रथम वित्त मंत्री आर. के. शनमुखम चेट्टी थे जिन्होंने भारत का पहला बजट पेश किया था। जबकि जॉन मथाई ने वर्ष 1950 में गणतंत्र भारत का पहला केन्द्रीय बजट पेश करने का गौरव हासिल किया। वही भारत में सबसे ज्यादा बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री मोरारजी देसाई थे उन्होंने कुल दस बजट पेश किए, जबकि पी. चिदम्बरम ने आठ बजट पेश किए।


भारत के वित्त मंत्री पद रह चुके व्यक्तियों की सूची–


वित्त मंत्री का नाम कार्यकाल राजनीतिक दल (गठबंधन)
लियाकत अली खान 29 अक्टूबर 1946 से 14 अगस्त 1947 ऑल इंडिया मुस्लिम लीग
आर. के. शंमुखम चेट्टी 15 अगस्त 1947 से 1949 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जॉन मथाई 1949 से 1950 तक
सी. डी. देशमुख 29 मई 1950 से 1957
टी. टी. कृष्णामचारी 1957 से 13 फरवरी 1958
जवाहर लाल नेहरु 13 फरवरी 1958 से 13 मार्च 1958
मोरारजी देसाई 13 मार्च 1958 से 29 अगस्त 1963
टी. टी. कृष्णामचारी 29 अगस्त 1963 से 1965
सचिन्द्र चौधरी 1965 से 13 मार्च 1967
मोरारजी देसाई 13 मार्च 1967 से 16 जुलाई 1969
इंदिरा गाँधी 1970 से 1971
यशवंतराव चौहान 1971 से 1975
चिदम्बरम सुब्रमनियम 1975 से 1977
हरिभाई एम. पटेल 24 मार्च 1977 से 24 जनवरी 1979 जनता पार्टी
चौधरी चरण सिंह 24 जनवरी 1979 से 28 जुलाई 1979
हेमवती नंदन बहुगुणा 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 जनता पार्टी (सेक्युलर)
आर. वेंकटरमण 14 जनवरी 1980 से 15 जनवरी 1982 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
प्रणब मुखर्जी 15 जनवरी 1982 से 31 दिसम्बर 1984
वी. पी. सिंह 31 दिसम्बर 1984 से 24 जनवरी 1987
राजीव गाँधी 24 जनवरी 1987 से 25 जुलाई 1987
एन. डी. तिवारी 25 जुलाई 1987 से 25 जून 1988
शंकर राव चौहान 25 जून 1988 से 02 दिसम्बर 1989
मधु दंडवते 02 दिसम्बर 1989 से 10 नवम्बर 1990 जनता दल (राष्ट्रीय मोर्चा)
यशवंत सिन्हा 10 नवम्बर 1990 से 21 जून 1991 समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय मोर्चा)
मनमोहन सिंह 21 जून 1991 से 16 मई 1996 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जसवंत सिंह 16 मई 1996 से 01 जून 1996 भारतीय जनता पार्टी
पी. चिदम्बरम 01 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तमिल मनिला कांग्रेस (संयुक्त मोर्चा)
आई. के. गुजराल 21 अप्रैल 1997 से 01 मई 1997 जनता दल (संयुक्त मोर्चा)
पी. चिदम्बरम 01 मई 1997 से 19 मार्च 1998 तमिल मनिला कांग्रेस (संयुक्त मोर्चा)
यशवंत सिन्हा 19 मार्च 1998 से 01 जुलाई 2002 भारतीय जनता पार्टी (एनडीए)
जसवंत सिंह 01 जुलाई 2002 से 22 मई 2004
पी. चिदम्बरम 22 मई 2004 से 30 नवम्बर 2008 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (यूपीए)
मनमोहन सिंह 30 नवम्बर 2008 से 24 जनवरी 2009
प्रणब मुखर्जी 24 जनवरी 2009 से 26 जून 2012
मनमोहन सिंह 26 जून 2012 से 31 जुलाई 2012
पी. चिदम्बरम 31 जुलाई 2012 से 26 मई 2014
अरूण जेटली 26 मई 2014 से अब तक भारतीय जनता पार्टी (एनडीए)





Post a Comment

0 Comments