करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में 2018 - Current Affairs in One Liners

current affairs in one liners
करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में 2018 (Current Affairs in Hindi One Liners) : सभी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में 100% सफलता के लिए करेंट अफेयर्स से सम्बंधित संक्षिप्त जानकारी एक पंक्ति में पढ़े। इसके अध्ययन से आप केन्द्र व राज्य की परीक्षाओं के लिए हमेशा अपडेट रहकर अपनी सफलता पक्की कर सकते है।



1. भारत ने किस देश के साथ 'कूल ईएमएस सेवा' शुरू की? – जापान
2. प्रवर्तन निदेशालय का निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? – संजय मिश्रा
3. किस देश को आतंकवाद फैलाने के लिहाज से सीरिया से भी तीन गुना अधिक खतरनाक बताया गया है? – पाकिस्तान
4. भारत के किस राज्य में विश्व के सबसे बड़ा अस्पताल बनाया जायेगा? – बिहार
5. अमेरिका ने किस देश के साथ दशकों पुरानी इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्सेज (आईएनएफ) संधि समाप्त करने की घोषणा की? – रूस
6. किस स्थान पर रूस और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) परिषद की राजदूत स्तरीय बैठक हुई? – ब्रसेल्स
7. भारतीय रेल द्वारा तैयार की गई बिना इंजन की रेल का क्या नाम रखा गया है? – ट्रेन-18
8. किस देश द्वारा बिजली की खपत कम करने के उद्देश्य से कृत्रिम चंद्रमा लॉन्च किये जाने की घोषणा की गई? – चीन
9. किस राज्य ने अपने पूरे राज्य में विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया है? – बिहार
10. 11वें ग्लोबल कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2018 कहां आयोजित हुआ? – नई दिल्ली
11. भारत में किस स्थान पर देश के सबसे बड़े ड्राई डॉक के निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया है? – कोचीन
12. अमेरिका के इतिहास में पहली बार व्हाइट हाउस पर किस न्यूज़ चैनल ने मुकदमा दायर किया है? – सीएनएन
13. अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा एक वानर प्रजाति के दांत का कितने वर्ष पुराना जीवाश्म खोजने का दावा किया है? – 1.25 करोड़ वर्ष
14. इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के अनुसार कौनसा देश 2024 तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार होगा? – भारत
15. गुवाहाटी उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसने शपथ ली? – जस्टिस ए एस बोपन्ना
16. उत्तर पूर्वी राज्यों की समीक्षा बैठक में सभी उत्तर पूर्वी राज्यों को खुले में शौच से मुक्त करने की समयसीमा क्या तय की गई है? – दिसंबर 2018
17. एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2018 में भारत और किस देश को संयुक्त विजेता घोषित किया गया? – पाकिस्तान
18. किस देश के मंत्रिमंडल ने देश में श्रमिकों की कमी से निपटने के लिए विदेशी श्रमिकों को अधिक संख्या में आकर्षित करने के विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी है? –जापान
19. किस देश ने 30 नवम्बर 2018 को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम स्वदेश निर्मित अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक रात्रि परीक्षण किया? – भारत
20. किस देश ने कॉमनवेल्थ एशोसियेशन फॉर पब्लिक एडमीस्ट्रेशन एंड मैनेजमैंट अवार्ड जीता? – भारत
21. किस राज्य सरकार ने हाल ही में एयरोस्पेस तथा रक्षा निर्माण नीति 2019 को जारी किया? – ओडिशा सरकार
22. किस शिपयार्ड में भारत के सबसे बड़े ड्राई डॉक का निर्माण किया जायेगा?– कोचीन शिपयार्ड
23. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस राज्य के बहराइच और खलीलाबाद के बीच ब्रॉड गेज रेल लाइन को मंजूरी दे दी है? – उत्तर प्रदेश
24. केंद्रीय संसदीय कार्य और रसायन व उर्वरक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार किसे सौंपा गया है? – नरेंद्र सिंह तोमर
25. कैमरून के पॉल बिया ने 71.3 प्रतिशत मतदान के साथ कितनी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है? – 7वीं
26. जी-7 देशों में कौन सा पहला ऐसा देश है जिसके केंद्रीय बैंक की संपत्ति देश की पूरी अर्थव्यवस्था से भी अधिक हो गई है? – जापान
27. नासा द्वारा हाल ही में अपने किस प्रसिद्ध अंतरिक्ष यान को सेवानिवृत किया गया? – डॉन
28. किस दिन संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है? – 24 अक्टूबर
29. कौन सा देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के समझौते की पुष्टि करने वाला 48वां देश बन गया है? – जापान
30. किस आईआईटी ने सौर उर्जा से चलने वाली पोर्टेबल कोल्ड स्टोरेज डिवाइस का अविष्कार किया है? – आईआईटी मद्रास


31. किस दिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है? – 11 नवंबर 
32. किस नेता को वर्ष 2018 के सियोल शांति पुरस्कार हेतु चयनित किया गया? – नरेंद्र मोदी
33. किस परियोजना को सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण के लिए 2018 यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार दिया गया? – लद्दाख पुनर्स्थापना परियोजना
34. किस संस्था द्वारा हाल ही में जल शोधन प्रणाली ‘ओनीर’ का विकास किया गया है? – सीएसआईआर
35. किसे हाल ही में ब्राज़ील का राष्ट्रपति चयनित किया गया है? – जेयर बोलसोनारो
36. बेनामी लेनदेन के केस जल्द निपटाने के लिए कैबिनेट ने किस अथॉरिटी के गठन को मंजूरी प्रदान की है? – अपीलीय न्यायाधिकरण और निर्णयन प्राधिकरण
37. भारत और अमेरिका के बीच बौद्धिक सम्पदा पर पहली वार्ता का आयोजन किस शहर में किया गया? – नई दिल्ली
38. भारत और किस देश ने हाल ही में तुरगा पनबिजली परियोजना के लिए 1817 करोड़ रुपये के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये? – जापान
39. भारत और जापान के बीच हाल ही में किस नाम से आयोजित संयुक्त युद्ध अभ्यास का समापन हुआ है? – धर्म गार्डियन
40. भारत और जापान द्वारा हाल ही में किस झरने पर पनबिजली परियोजना आरंभ किये जाने हेतु समझौता किया गया? – तुरगा
41. भारत का पहला स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर किस संस्थान द्वारा तैयार किया गया है? – आईआईटी मद्रास
42. भारत द्वारा हाल ही में लॉन्च किये गये जीसैट-29 उपग्रह को किस सबसे वजनी रॉकेट की सहायता से छोड़ा गया है? – जीएसएलवी-एमके 2
43. भारतीय क्रिकेट टीम के किस कप्तान ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं? – विराट कोहली
44. भारतीय रेलवे ने देश के कितने व्यस्त रेलवे स्टेशनों पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा लगाने का निर्णय लिया है? – 75
45. रोहित शर्मा 01 नवम्बर 2018 को तिरुवनंतपुरम में वेस्ट इंडीज के खिलाफ पांचवें मैच के दौरान वनडे इतिहास में सबसे तेज़ कितने छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए? – 200 छक्के
46. वर्ल्ड इकोनॉमिक फंड की एक रिपोर्ट के अनुसार यह देश घूमने के लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित देश है? – आइसलैंड
47. यूनिसेफ द्वारा किस देश में 70 लाख बच्चों के भुखमरी से प्रभावित होने की आशंका जताई गई है? – यमन
48. वह देश जिसके साथ भारत द्वारा 'कूल ईएमएस सेवा' शुरू की गई? – जापान
49. वह स्थान जहां भारत के सबसे बड़े ड्राई डॉक का निर्माण किया जायेगा? – कोचीन
50. विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की ऊंचाई कितनी है? – 182 मीटर
51. विश्व नगर दिवस विश्व भर में किस दिन मनाया जाता है? – 31 अक्टूबर
52. विश्व बैंक द्वारा अक्टूबर-2018 में जारी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंक क्या है? – 77
53. किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2018 जारी की गई? – WWF
54. हाल ही में किस देश ने विश्व का पहला ब्लू बॉण्ड जारी किया है? – सेशेल्स
55. किस राज्य में एक केन्द्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई ?– आंध्र प्रदेश
56. किस संस्थान ने कम प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे विकसित किये हैं? – सीएसआईआर
57. हाल ही में चर्चा में आये चक्रवाती तूफ़ान का क्या नाम है जिसके चलते तमिलनाडु में हाई अलर्ट घोषित किया गया है? – गज
58. हाल ही में चर्चित शब्द 'इफ्फी कोशेंट' का उपयोग किस लिए किया जाता है? – फेक न्यूज़ जांचना
59. भारत ने किस पड़ोसी देश के साथ जलमार्ग संपर्क बढ़ाने के लिए भारत ने तीन समझौतों किये? – बांग्लादेश
60. हाल ही में जारी की गई ए. आर. रहमान की बायोग्राफी का क्या नाम है? – नोट्स ऑफ़ अ ड्रीम

Post a Comment

0 Comments