साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 2018 अगस्त से अक्टूबर तक

Weekly Current Affairs 2018 in Hindi– साप्ताहिक करेंट अफेयर्स हिंदी प्रश्न उत्तर श्रृंखला के अन्तर्गत हम यहां संघ व राज्य लोक सेवा आयोग के साथ ही अन्य आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए नवीनतम करेंट अफेयर्स (Current Affairs in Hindi Question Answer) पर आधारित महत्वूपर्ण 50 प्रश्न दे रहे है। यह हाल ही में घटित राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम, पुरस्कार, चर्चित व्यक्तियों, पुस्तकों, दिवसों और सम्मेलनों आदि पर आधारित है।

1. इंटरगर्वमेंटल पैनल ऑफ क्लाइमेट चेंज (आईपीसीसी) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार 2030 तक दुनिया का तापमान कितना बढ़ जाएगा? – 1.5 डिग्री
2. इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी के कारण प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए किस देश ने 'ऑपरेशन समुद्र मैत्री' लॉन्च किया है? – भारत
3. उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की है? – प्रयागराज
4. एचएसबीसी की सालाना एक्सपैट एक्सप्लोरर रिपोर्ट के अनुसार, रहने और काम करने के लिए दुनिया का सबसे अच्छा देश कौन सा है? – सिंगापुर
5. कनाडा मनोरंजन के लिए गांजा वैध करने वाला किस देश के बाद दुनिया का दूसरा देश बन गया है? – उरुग्वे
6. किस अंतरराष्ट्रीय संस्था ने पहली बार वैश्विक स्वच्छता एवं स्वास्थ्य दिशा-निर्देश जारी किये? – संयुक्त राष्ट्र (यूएन)
7. किस देश के वैज्ञानिकों ने पश्चिमी घाट में छिपकली की दो नई प्रजातियां 'मॉन्टाने फॉरेस्ट' और 'स्पिनी-हेडेड फॉरेस्ट' खोजीं हैं? – भारत
8. किस देश ने 16 अक्टूबर 2018 को विश्व के सबसे बड़े मानवरहित परिवहन ड्रोन का सफल परीक्षण किया? – चीन
9. किस देश ने हाल ही में पहली बार एक साथ हाइपरसॉनिक विमान के तीन मॉडलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया? – चीन
10. किस यूनिवर्सिटी द्वारा विश्व की पहली बायोइलेक्ट्रिक मेडिसिन विकसित की गई? – वाशिंगटन यूनिवर्सिटी
11. किस राज्य के जेल प्रशासन ने देश में पहली बार कैदियों को अपने परिवार और रिश्तेदारों को वीडियो कॉल करने की सुविधा प्रदान की है? – महाराष्ट्र
12. किस राज्य के सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने वाले संविधान पीठ के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की गई है? – केरल
13. किस राज्य को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण पुरस्कार-2018 का सर्वोच्च सम्मान मिला है? – हरियाणा
14. किस राज्य में सुरंग के अंदर रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा जो देश में इस तरह का पहला स्टेशन होगा? – हिमाचल प्रदेश
15. किस राज्य सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री शहरी लीडर्स फ़ेलोशिप कार्य्रक्रम को लांच किया? – दिल्ली सरकार
16. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में विदेशी पर्यटकों के जाने पर प्रतिबन्ध समाप्त कर दिया गया है? – अंडमान निकोबार द्वीप समूह
17. किस लेखक/लेखिका ने मैन बुकर पुरस्कार 2018 जीता है? – एना बर्न्स
18. कोका-कोला तथा नेस्ले सबसे अधिक प्लास्टिक प्रदूषण फैलाने वाली कम्पनियां हैं, यह किस संस्था ने कहा? – ग्रीनपीस
19. किसे इंडिया सोशल इंटरप्रेन्योर ऑफ़ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? – प्रेमा गोपालन
20. किसे राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? – प्रियंक कानूनगो
21. केंद्र सरकार ने किस नदी के लिए पहली बार न्यूनतम मात्रा में पानी के प्रवाह को अनिवार्य करने की घोषणा की है? – गंगा
22. ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट 2018 में भारत को क्या रैंकिंग हासिल हुई है? – 103
23. ग्लोबल हंगर इंडेक्स-2018 के अनुसार, किस देश में पांच साल से कम उम्र का हर पांच में से एक बच्चा (21%) गंभीर कुपोषण का शिकार है? – भारत
24. दक्षिण भारतीय राज्यों में आये चक्रवातीय तूफ़ान का क्या नाम है? – तितली
25. नेपाल में राजशाही व्यवस्था खत्म होने के कितने साल बाद सरकार ने राजमुकुट, राजदंड और राज-तलवार को सार्वजनिक कर दिया है? – 10 साल बाद

26. नेशनल हेल्थ प्रोफाइल-2018 के अनुसार देश में होने वाली संक्रामक बीमारियों में सांस संबंधी बीमारियों का कितना प्रतिशत शामिल है? – 69 प्रतिशत
27. पेट्रोलियम मंत्रालय ने वैकल्पिक ईंधन के उपयोग के तौर पर कंप्रेस्ड बायो गैस को बढ़ावा देने हेतु किस पहल का आरंभ किया? – स्टैट
28. बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) के मुताबिक किस वर्ष तक भारत दुनिया का 11वां सबसे अमीर देश बन जाएगा? – साल 2022
29. भारत और किस देश ने सैन्य सहयोग, विशेषकर रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं? – कज़ाकिस्तान
30. भारत के किस राज्य को विश्व के पहले पूर्ण ऑर्गनिक राज्य का दर्जा प्रदान किया गया है? – सिक्किम
31. भारत के किस शहर में हाल ही में जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि की गई है? – जयपुर
32. भारत में किस स्थान पर एशिया के पहले डॉल्फिन रिसर्च सेंटर की स्थापना किये जाने की घोषणा की गई है? – पटना
33. भारत में प्रत्येक वर्ष किस दिन महिला किसान दिवस मनाया जाता है? – 15 अक्टूबर
34. भारतीय मूल की किस अधिकारी को हाल ही में ट्रम्प प्रशासन द्वारा अमेरिकी परमाणु विभाग का प्रमुख नियुक्त किया गया? – रीता बरनवाल
35. भारतीय वायुसेना द्वारा लॉन्च की गई मोबाइल हेल्थ एप्लीकेशन का क्या नाम है? – मेड-वॉच
36. मुंबई के बाद हाल ही में किस राज्य में स्वच्छ रेल आरंभ की गई है? – दिल्ली
37. रिसर्च फर्म ऑक्सफेम द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, असमानता दूर करने की प्रतिबद्धता के मामले में 157 देशों की सूची में कौन सा देश 147वें स्थान पर है? – भारत
38. रैपिड एक्शन फ़ोर्स की पांच नई बटालियनों के गठन की घोषणा के बाद देश में आरएएफ की कुल कितनी बटालियनें हो जायेंगी? – 15
39. वर्ष 2018 के नोबल शांति पुरस्कार के लिए किस यजीदी दुष्कर्म पीड़िता को संयुक्त रूप से कांगो के डॉ मुकवेगे के साथ चयनित किया गया है? – नादिया मुराद
40. वर्ष 2018 के लिए किन दो लोगों को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है? – जेम्स पी एलिसन और तासुकू होंजो
41. विश्व खाद्य दिवस हर साल किस तारीख को मनाया जाता है? – 16 अक्टूबर
42. विश्व में पहली बार किस देश में टेस्ट ट्यूब तकनीक द्वारा शेर के शावकों का जन्म हुआ? – दक्षिण अफ्रीका
43. सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में प्रत्येक घंटे कितने लोग सड़क हादसों में मारे जाते हैं? – 17
44. साहित्य में नोबेल पुरस्कार के विरोध पर ‘न्यू एकेडमी अवार्ड’ किसने जीता? – मैरीसे कोंडे
45. किस क्षेत्र में उगाये जाने वाले अल्फोंसो आम को जीआई टैग प्रदान किया गया है? – कोंकण
46. किस भारतीय राज्य को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व के पहले ऑर्गनिक राज्य के रूप में सम्मानित किया गया? – सिक्किम
47. किस राज्य ने आतंकवाद निरोधक बल ‘कवच’ का गठन किया है? – हरियाणा
48. वर्ष 2018 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार किस दिया गया है? – आर्थर एश्किन(Arthur Ashkin) के साथ गेराड मौरौ (Gérard Mourou)तथा डोना स्ट्रिकलैंड (Donna Strickland) 
49. हिग्स बोसॉन कण को 'द गॉड पार्टिकल' का नाम देने वाले किस नोबेल पुरस्कार विजेता का 96 वर्ष में निधन हो गया है? – लियोन लीडरमैन
50. हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2018 के मुताबिक, सिंगापुर को पछाड़ किस देश का पासपोर्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बन गया है? – जापान