इसरो के अध्यक्ष की सूची (वर्ष 1963 से 2019 तक)

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक भारतीय सरकारी अंतरिक्ष संगठन है। जिसका मुख्यालय बेंगलुरु (कर्नाटक) में स्थित है। भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति का गठन 1962 में प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई की अध्यक्षता में किया गया, जिसने परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत कार्य करना प्रारंभ किया। डॉ. विक्रम साराभाई भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक भी है। भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति का पुनर्गठन करके 15 अगस्त, 1969 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की स्थापना की गई। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अंतरिक्ष आयोग और अंतरिक्ष विभाग का वर्ष 1972 में गठन किया गया और इसरो को अंतरिक्ष विभाग के नियंत्रण में रखा गया।


याद रहे कि वर्ष 1963 से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के 10 अध्यक्ष नियुक्त हो चुके है। इसरो के वर्तमान चेयरमैन के. सिवान ने जनवरी 2018 में पद ग्रहण किया है। इसरो के पहले चेयरमैन डॉ. विक्रम साराभाई थे। इस तरह इसरो के अबतक रहे अध्यक्षों के नाम प्रकार हैं–

               इसरो चेयरमैन                   कार्यकाल      कार्यकाल अवधि
1.  विक्रम साराभाई  1963 से  1972 तक   9 साल
2. एम.जी.के. मेनन  जनवरी 1972 से  सितम्बर 1972   9 माह
3. सतीश धवन  1972 से 1984 तक   12 साल
4. प्रो. यू.आर. राव  1984 से 1994 तक   10 साल
5. के. कस्तुरीरंगन  1994 से 2003 तक   9 साल
6. जी. माधवन नायर  2003 से 2009 तक   6 साल
7. के. राधाकृष्णन  2009 से 2014 तक   5 साल
8. शैलेश नायक  1 जनवरी 2015 से 12 जनवरी  2015 तक   12 दिन
9. ए.एस. किरण कुमार  2015 से 2018 तक   3 साल
10. के. सिवान  जनवरी 2018 से अभी तक   कार्यरत


इसरो पर अब तक पूछे गए प्रश्न
इसरो का पूरा नाम क्या है? – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
इसरो का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है? – बेंगलूरु
भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का 'संस्थापक जनक' किसे माना जाता है? – डॉ.विक्रम ए. साराभाई 
इसरो की स्थापना किसने की? – डॉ.विक्रम ए. साराभाई 
इसरो की स्थापना कब हुई थी? – 15 अगस्त, 1969
अंतरिक्ष विभाग का गठन कब हुआ था? – 1972
इसरो का प्रमुख उद्देश्य क्या है? – अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का विकास
उपग्रह कहाँ बनाए जाते हैं? – इसरो उपग्रह केंद्र (आईजैक)
भारत में अंतरिक्ष कार्यक्रम का प्रारंभ कहाँ हुआ? – तिरुवनंतपुरम के निकट थुम्बाभूमध्यरेखीयराकेट प्रमोचन केंद्र (टर्ल्स) 
भारतीय परिज्ञापी राकेटों पर अक्षर 'RH' और अंक क्या सूचित करते हैं? – 'रोहिणी' का द्योतक है
पहला राकेट कब प्रमोचित किया गया? – नैकी-अपाची, 21 नवंबर, 1963
भारत ने स्वयं अपने राकेट कब से बनाने शुरू किया? – 20 नवंबर, 1967
इसरो के कितने केंद्र हैं? – छह प्रमुख केंद्र तथा कई इकाइयाँ
भारत का पहला प्रमोचन यान कौन था? – उपग्रह प्रमोचन यान-3 (एसएलवी-3)
पहला भारतीय उपग्रह का नाम क्या था? – आर्यभट्ट 
भारत द्वारा कितने उपग्रह प्रमोचित किए गए? – अब तक (मार्च 2013) 68 + 35 (विदेशी) उपग्रह
भारत का पहला प्रचालित प्रमोचक राकेट कौन-सा है? – पीएसएलवी
चंद्रयान-1 क्या है? – चंद्रमा का वैज्ञानिक अन्वेषण
इसरो के वर्तमान अध्यक्ष कौन है? – के. सिवान