मध्य प्रदेश में प्रथम (First in MP) सामान्य ज्ञान

मध्य प्रदेश में प्रथम (First in Madhya Pradesh) व्यक्ति, मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान, मध्य प्रदेश का देश में स्थान आदि के संबंध में हम यहां मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण तथ्य दे रहे है। जो आपके लिए मध्यप्रदेश सरकार द्यारा आयोजित किसी भी परीक्षा के लिए बहुत उपयोगी रहेंगे। साथ ही अन्य राज्यों व केन्द्र की परीक्षाओं की दृष्टि से भी लाभकारी सिद्ध होगें।


1. हीरा उत्पादन करने में देश का प्रथम स्थान है – मध्य प्रदेश का
2. मध्य प्रदेश का एकमात्र उद्यानिकी महाविद्यालय स्थित है – मंदसौर में
3. मध्य प्रदेश का एकमात्र गाँजा उत्पादक जिला है – खण्डवा
4. मध्य प्रदेश का एकमात्र घड़ी बनाने का कारखाना स्थित है – बैतुल में
5. मध्य प्रदेश का एकमात्र निर्यात उर्वरक औद्योगिक पार्क स्थापित किया गया है – देवास में
6. मध्य प्रदेश का एकमात्र राजकीय पशु बारहसिंगा पाया जाता है – कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में
7. मध्य प्रदेश का एकमात्र रेप्टाइल पार्क स्थित है – पन्ना में
8. मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन – पंचगढ़ी
9. मध्य प्रदेश का पहला सर्प उद्यान स्थापित किया गया है – भोपाल
10. मध्य प्रदेश का प्रथम ‘मदर मिल्क’ खोला गया – होशंगाबाद जिला अस्पताल में
11. मध्य प्रदेश का प्रथम आई.टी. पार्क स्थापित किया गया है – भोपाल में
12. मध्य प्रदेश का प्रथम आदिवासी खेल विद्यालय स्थापित किया गया है – सीहोर
13. मध्य प्रदेश का प्रथम जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान स्थित है – डिण्डोरी में
14. ‘किन्नार बोर्ड’ गठित करने वाला देश का प्रथम राज्य – मध्य प्रदेश
15. मध्य प्रदेश की प्रथम DNA प्रयोगशाला 26 जनवरी, 2006 को स्थापित की गई – सागर में
16. अनुसूचित जनजाति का जनसंख्या की दृष्टि से देश में प्रथम राज्य – मध्य प्रदेश
17. एशिया का प्रथम लेजर अनुसंधान केन्द्र स्थापित है – इंदौर में
18. एशिया का सबसे बड़ा सोयाबीन संयंत्र स्थापित है – उज्जैन में
19. ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण हेतु प्रदेश का प्रथम राज्य संग्रहालय स्थापित किया गया है – भोपाल में
20. गांवों को ग्राम सम्पर्क नामक वेबसाइट से जोड़ने में सफलता प्राप्त करने वाला राज्य है – मध्य प्रदेश
21. गेहूं उत्पादन में देश का प्रथम स्थान – मध्य प्रदेश
22. ग्रांम न्यायालय स्थापित करने वाला प्रथम राज्य – मध्य प्रदेश
23. ग्राम सभा की शुरूआत करने वाला देश का प्रथम राज्य – मध्य प्रदेश
24. कृषि आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करने वाला प्रथम राज्य – मध्य प्रदेश
25. देश का एकमात्र आदिवासी शोध संचार केन्द्र स्थापित किया गया – झाबुआ (मध्य प्रदेश)
26. देश का एकमात्र मानव संग्रहालय स्थित है – भोपाल में
27. देश का प्रथम ‘रत्न परिष्कृत केन्द्र’ स्थापित किया गया है – जबलपुर
28. देश का प्रथम आपदा प्रबंधन संस्थान स्थित है  – भोपाल में
29. देश का प्रथम कार्गो हवाई अड्डा स्थापित किया जा रहा है – मध्य प्रदेश में
30. देश का प्रथम नेशनल सैलिंग स्कूल का प्रारम्भ किया गया – भोपाल में
31. देश का प्रथम पुरातत्व पार्क मध्य प्रदेश के इस जिले में बनाया जा रहा है – दमोह जिले में
32. देश का प्रथम बौद्ध विश्वविद्यालय स्थापित किया गया – मध्य प्रदेश के साँची (रायसेन) में
33. देश का प्रथम मोबाइल बैंक स्थापित करने वाला प्रथम राज्य – मध्य प्रदेश

34. देश का प्रथम राज्य, जिसने नगरीय निकायों में महिलाओं को 50% आरक्षण प्रदान किया – मध्य प्रदेश
35. देश का प्रथम विकलांग पुनर्वास केन्द्र स्थापित किया गया – जबलपुर
36. देश का प्रथम शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय स्थापित है – ग्वालियर में
37. देश का प्रथम शिव संग्रहालय स्थापित किया जायेगा – भोजपुर (भोपाल)
38. देश का प्रथम सोलर पार्क स्थापित होगा – राजगढ़ जिले में
39. देश का सर्वाधिक सोयाबीन उत्पादित करने वाला राज्य – मध्य प्रदेश
40. देश की एकमात्र चाय अकादमी स्थापित है – भोपाल में
41. देश की प्रथम मलखंभ अकादमी स्थापित की जायेगी – उज्जैन में
42. देश की प्रथम साइबर ट्रेजरी का प्रारम्भ हुआ – मध्य प्रदेश में
43. देश की प्रथम स्किल्ड डेवलपमेंट यूनीवर्सिटी मध्य प्रदेश में स्थापित की गई – उज्जैन में
44. देश के सर्वाधिक राष्ट्रीय उद्यान व अभ्यारण्य वाला राज्य – मध्य प्रदेश
45. देश में सर्वाधिक पवन चक्कियाँ वाला राज्य – मध्य प्रदेश
46. पंचायती राज लागू करने वाला देश का प्रथम राज्य – मध्य प्रदेश
47. प्रदेश का एकमात्र एस्बेस्टस उत्पादक जिला – झाबुआ
48. प्रदेश का एकमात्र किशोर बंदीगृह स्थित है – नरसिंहपुर में
49. प्रदेश का एकमात्र कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय स्थित है – जबलपुर में
50. प्रदेश का एकमात्र यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय स्थित है – बुरहानपुर में
51. प्रदेश का एकमात्र रेलवे इंजन बनाने का कारखाना स्थित है – भोपाल में
52. प्रदेश का एकमात्र शासकीय दंत चिकित्सालय स्थित है – इंदौर में
53. प्रदेश का एकमात्र सैनिक स्कूल स्थित है – रीवा में
54. प्रदेश का प्रथम अंगूर अनुसंधान केन्द्र बनाया गया – रतलाम
55. प्रदेश का प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय मक्का व गेंहूँ अनुसंधान केन्द्र स्थापित होगा – खमरिया (जबलपुर) में
56. प्रदेश का प्रथम आकाशवाणी केन्द्र स्थापित हुआ – इंदौर में
57. प्रदेश का प्रथम आदिवासी मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा – खण्ड़वा में
58. प्रदेश का प्रथम चिकित्सा महाविद्यालय 1946 में स्थापित किया गया है – ग्वालियर में
59. प्रदेश का प्रथम लिंग आधारित बजट प्रस्तुत किया गया – 2007-08 में
60. प्रदेश का प्रथम ड्राइविंग स्कूल बनाया जायेगा – इंदौर में
61. प्रदेश का प्रथम पेपरलेस कार्यालय स्थित है – बालाघाट जनसम्पर्क कार्यालय में
62. प्रदेश का प्रथम बेलोड्रम स्थापित किया गया है – जबलपुर में
63. प्रदेश का प्रथम भूमिगत उपग्रह केन्द्र स्थापित किया जा चुका है – इंदौर में
64. प्रदेश का प्रथम महिला थाना स्थापित किया गया है – भोपाल में
65. प्रदेश का प्रथम विमान रिपेयरिंग सेंटर स्थापित किया गया – इंदौर में
66. प्रदेश का प्रथम संस्कृति विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है – उज्जैन में
67. प्रदेश का प्रथम सैलरिप जैविक खाद संयंत्र स्थित है – भोपाल में
68. प्रदेश की एकमात्र बैंकनोट प्रेस स्थित है – देवास में
69. प्रदेश की प्रथम ‘झींगा हेचरी’ स्थापित करने वाला जिला – बालाघाट जिले में
70. भारत का प्रथम ऑप्टिकल फाइबर कारखाना स्थापित किया गया – मण्डीदीप (रायसेन)

71. मध्य प्रदेश का प्रथम परमाणु बिजली घर स्थापित है – चुटका गाँव (मण्डला)
72. मध्य प्रदेश का प्रथम विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थापित किया गया है – इंदौर में
73. मध्य प्रदेश का प्रथम शिल्पग्राम है – छतरपुर में
74. मध्य प्रदेश का प्रथम सूचना प्रौद्योगिक (I.T.) विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है – ग्वालियर में
75. मध्य प्रदेश का प्रथम शाक-सब्जी प्रक्रिया केन्द्र स्थापित करने वाला जिला – खटगोन जिले में
76. मध्य प्रदेश का वह जिले जिसमें प्रदेश के पहले मोबाइल थाने की शुरूआत की गई – देवास जिले में
77. मध्य प्रदेश का हिन्दी में प्रकाशित होने वाला प्रथम समाचार पत्र था – मालवा अखबार
78. मध्य प्रदेश की एकमात्र महिला जेल स्थित है – होशंगाबाद में
79. मध्य प्रदेश की प्रथम औद्योगिक प्रयोगशाला की स्थापना स्थापित की गई है – इंदौर में
80. मध्य प्रदेश की प्रथम खुली जेल ‘नवजीवन शिविर’ नाम से खोली गई है – मुंगवाली (अशोक नगर)
81. मध्य प्रदेश की प्रथम स्थायी लोक अदालत की स्थापना स्थापित की गई थी – इंदौर में
82. मध्य प्रदेश के जिस जिले में देश का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया– नीमच जिले में
83. मध्य प्रदेश के जिसे जिले में एकमात्र सफेद शेर पाये जाते हैं – रीवा
84. मध्य प्रदेश में एकमात्र हॉकी छात्रावास स्थित है – नरसिंह पुर में
85. मध्य प्रदेश में कुम्भ का मेला आयोजित होता है – उज्जैन में
86. मध्य प्रदेश में देश की प्रथम डिजाइन यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी – उज्जैन में 
87. मध्य प्रदेश में प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल स्थापित किया गया है – भोपाल में
88. मध्य प्रदेश में प्रथम किसान विद्यालय खोला गया – जबलपुर
89. मध्य प्रदेश में प्रथम बायोस्फीयर रिजर्व स्थापित किया गया है – पंचगढ़ी में
90. मध्य प्रदेश में प्रथम मल्टी डिसीप्लेरी रिसर्च यूनिट स्थापित की गई – ग्वालियर में
91. मानव विकास रिपोर्ट प्रकाशित करने वाला देश का प्रथम राज्य है – मध्य प्रदेश
92. मानवाधिकार आयोग गठित करने वाला देश का प्रथम राज्य  है – मध्य प्रदेश
93. राज्य का प्रथम संजीवनी आयुर्वेद विक्रय केन्द्र स्थापित किया गया – भोपाल में
94. राज्य का प्रथम समाचार पत्र था – ग्वालियर अखबार
95. राज्य जिसने सर्वप्रथम बेरोजगारी भत्ता देने की व्यवस्था की – मध्य प्रदेश
96. वह राज्य जिसमें लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम लागू किया गया है – मध्य प्रदेश में
97. विद्युत् मण्डल स्थापित करने वाला देश का प्रथम राज्य है – मध्य प्रदेश
98. सबसे बड़ा तेन्दूपत्ता व बीड़ी निर्माता राज्य – मध्य प्रदेश
99. हिन्दी क्षेत्र का प्रथम राज्य नाट्य विद्यालय खोल गया – भोपाल में
100. हिन्दी भाषा में गजेटियर प्रकाशित करने वाला देश का प्रथम राज्य है – मध्य प्रदेश