भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित करेंट अफेयर्स 2018


भारतीय अर्थव्यवस्था से जुडें करेंट अफेयर्स 2018 : केन्द्र व राज्य सरकारों की परीक्षाओं के सामान्य ज्ञान प्रश्न पत्र में लगभग 5 प्रश्न भारतीय अर्थव्यवस्था पर अक्सर पूछे जाते है। इसी को ध्यान में रखकर हम यहां अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण 50 प्रश्न दे रहे है। अर्थव्यवस्था सामान्य ज्ञान पर हमेशा अपडेट रहना आपके सामान्य ज्ञान के लिए भी बहुत ही आवश्यक है। तो आइये इन इकोनॉमिक्स करंट अफेयर्स को पढ़े और अपनी सफलता की लिए तैयार हो जाये।


1. भारत में सबसे पहले किस राज्य में मूल्यव​र्द्धित कर लागू किया था? – हरियाणा
2. कौन सी भारतीय कम्पनी 8 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप पर पहुंचने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी? – रिलायंस इंडस्ट्रीज़
3. 'स्वाधार' योजना किसके लिए है? – महिलाओं के लिए
4. मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) किस अर्थशास्त्री की देन है? – महबूब उल हक
5. सब्सिडी के किस प्रारूप के अन्तर्गत उपभोक्ता को सीधे तौर पर सब्सिडी न प्रदान करके उत्पादक को प्रदान की जाती है? – अपत्यक्ष सब्सिडी
6. किस राज्य सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा नेस्तम योजना लांच की है? – आंध्र प्रदेश सरकार
7. केंद्र सरकार ने आयात कम करने के लिए कितने टेक्सटाइल उत्पादों पर आयात शुल्क को बढ़ा दिया है? – 328
8. केंद्र सरकार ने चीन और किस देश से सोलर सेल के आयात पर 25% संरक्षण शुल्क लगाया है? – मलेशिया
9. केंद्रीय कैबिनेट ने सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी को सार्वजनिक क्षेत्र के किस बैंक में 51% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंज़ूरी दे दी है? – आईडीबीआई बैंक
10. ट्राई ने हाल ही में किस मोबाइल एप्प और माय-कॉल को उमंग प्लेटफार्म के साथ जोड़ने की घोषणा की है? – डीएनडी 2.0
11. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के निदेशक मंडल ने किस बैंक में 14.9% हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है? – आईडीबीआई बैंक
12. किसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है? – आशीष कुमार भूटानी
13. भारत ने राजस्थान विद्युत वितरण क्षेत्र का प्रदर्शन सुधारने के लिए कितने करोड़ डॉलर के एक विकास नीति ऋण (डीपीएल) पर हस्ताक्षर किए? – 25 करोड़ डॉलर
14. किस राज्य ने किसानों के लिए 5 लाख रुपये के जीवन बीमा योजना की घोषणा की है? – तेलंगाना
15. महाराष्ट्र ने हाल ही में पेयजल की कमी वाले इलाकों में परियोजनाओं को पूरा करने हेतु कितने करोड़ रुपये की मंजूरी दी है? – 7,000 करोड़ रुपये से अधिक
16. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सूखा प्रभावित इलाकों में पेयजल परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है? – महाराष्ट्र सरकार
17. केंद्र सरकार द्वारा किस योजना के तहत 122 नई शोध परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई? – IMPRINT-2
18. दक्षिण भारत स्थित बैंकों हेतु वित्त वर्ष 2018-19 के लिए एपीवाई रणनीति-सह-समीक्षा बैठक किस स्थान पर आयोजित की गई? – बेंगलुरु
19. भारतीय रिजर्व बैंक की 2017-18 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार नोटबंदी के दौरान बंद किए गए 500 और 1000 के कितने प्रतिशत नोट बैंक के पास वापस आ गए हैं? – 99.3 प्रतिशत
20. रक्षा अधिग्रहण परिषद ने नौसेना के लिए देश में निर्मित कितने आधुनिक तटरक्षक गश्ती पोतों की खरीदारी को मंजूरी दी? – छह
21. हाल ही में किस राज्य में ‘ऑनलाइन आवर सेवा का’ पोर्टल लांच किया गया है? – छत्तीसगढ़
22. स्वास्थ्य मंत्रालय ने डिजिटल इंडिया के लाभ हेतु किस मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये? – विद्युत मंत्रालय
23. हाल ही में किस देश ने 16 बिलियन डॉलर की अमेरिकी वस्तुओं के आयात पर 25% शुल्क लगाने की घोषणा की है? – चीन
24. हाल ही में किस राज्य सरकार ने बीमा योजना शुरू की है, जिसके तहत बीमाधारकों के परिवारों को 5 लाख रुपये मिलेंगे? – तेलंगाना
25. केन्द्र सरकार ने देश में किस क्षेत्र के विस्तार के लिए 66 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि जारी करने का फैसला किया है? – वन क्षेत्र


26. 'गिल्ड-एण्ड' बाजार किससे सम्बन्धित है? – सरकारी प्रतिभूति
27. जयप्रकाश नारायण निधि (ग्रामीण अवस्थापना विकास कोष) का वित्तीयन किसके द्वारा किया जाता है? – नाबार्ड
28. कौन-सा व्यापारिक बैंक वर्ष 2004 में काबुल में काउण्टर खोलने वाला पाला भारतीय बैंक बना था? – पंजाब नेशनल बैंक
29. हिन्दू संवृद्धि दर का सम्बन्ध किस संवृद्धि दर से है? – वार्षिक वृद्धि दर
30. भारत में सर्वप्रथम तेल ऊर्जा संकट कब हुआ? – वर्ष 1970 और 1980 के दौरान
31. भारत ने नेपाल में तराई सड़क परियोजना के लिए कितने मिलियन नेपाली रुपये का अनुदान जारी किया? – 470 मिलियन
32. अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल का बाज़ार पूंजीकरण बढ़कर 1,000 अरब डॉलर से अधिक हो गया जो पाकिस्तान की जीडीपी से करीब कितना गुना अधिक है? – 3
33. किस अर्थशास्त्री को हाल ही में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के केन्द्रीय बोर्ड में शामिल किया गया है? – एस गुरुमूर्ति
34. NHAI ने 25,000 करोड़ रुपये के दीर्घकालिक असुरक्षित ऋण के लिए किस बैंक के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किये? – एसबीआई
35. किस राज्य सरकार ने समाज कल्याण सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आधार को बैंक खातों के साथ जोड़ने की अनिवार्यता को समाप्त किया? – दिल्ली सरकार
36. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2019-20 में कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है? – 7.5 प्रतिशत
37. किस कंपनी ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) को पछाड़कर देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई? – रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड
38. किस निजी क्षेत्र का बैंक 02 अगस्त 2018 को येस बैंक को पछाड़कर बाज़ार पूंजीकरण के लिहाज़ से देश का 7वां सबसे मूल्यवान बैंक बन गया? – बंधन बैंक
39. हाल ही में किस राज्य द्वारा ओबीसी समुदाय के लोगों को 500 करोड़ रुपये की विशेष सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की गई? – महाराष्ट्र
40. केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में उज्ज्वला योजना के तहत कितने करोड़ निशुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान किये गये? – 5 करोड़
41. जापान की वित्तीय सेवा कंपनी नोमूरा की रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 की दूसरी छमाही में भारत की वृद्धि दर घटकर कितनी प्रतिशत रह सकती है? – 7.2%
42. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, बाज़ार पूंजीकरण के मामले में किस देश को पछाड़कर जापान दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शेयर बाज़ार बन गया है? – चीन
43. भारत ने किस देश में राजमार्ग निर्माण हेतु 470 मिलियन रुपये की सहायता राशि जारी की है? – नेपाल
44. विशेष आर्थिक जोन अधिनियम लोकसभा द्वारा किस वर्ष पारित किया गया? – 2005
45. भारत की राष्ट्रीय आय का प्रथम मापन किसने किया? – दादाभाई नौरोजी
46. भारतीय मौद्रिक नीतिक के बारे में निर्णय ​कौन लेता है? – भारतीय रिजर्व बैंक
47. भारत का विकास फोरम (आईडीएफ) को पहले किस नाम से जाना जाता था? – भारत सहायता क्लब
48. भारतीय रिजर्व बैंक के पास विभिन्न व्यावसायिक बैंकों की कुल जमा एवं आरक्षित राशि का निर्धारित भाग क्या कहलाता है? – नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर)
49. सर्वप्रथम चलती-फिरती एटीएम सेवा किस भारतीय व्यावसायिक बैंक द्वारा प्रारम्भ की गई? – आईसीआईसीआई बैंक
50. किस योजना के तहत आदिवासी महिलाओं को काम-धन्धा शुरू करने के लिए ऋण व्यवस्था का प्रबन्ध किया गया है? – आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना