विश्व हिंदी सम्मेलनों की सूची (1975-2019)

विश्व हिंदी सम्मेलन (World Hindi Conference) राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रचार का सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन है, जिसमें विश्व से हिंदी भाषा के विद्वान, साहित्यकार, पत्रकार सहित हिन्दी प्रेमी आते हैं। राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रति लोगों में जागरूकता जगाने, हिंदी भाषा के प्रयोग को प्रोत्साहन देने, हिंदी भाषा के विकास का आकलन करने आदि के लिए विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। शुरू में इसका आयोजन हर चौथे वर्ष किया जाता था लेकिन वर्तमान में हर तीन वर्ष बाद इसका आयोजन होता है। विश्व हिंदी सम्मेलन की संकल्पना राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा द्वारा 1973 में की गई थी। जिसके उपरान्त पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 1975 में नागपुर, भारत में आयोजित किया गया था। जिसमें प्रसिद्ध समाजसेवी एवं स्वतन्त्रता सेनानी विनोबा भावे ने अपना विशेष सन्देश भेजा। तब से, विश्व के अलग-अलग भागों में, ऐसे 11 सम्मेलनों का आयोजन किया जा चुका है।



11वां विश्व हिंदी सम्मेलन का विषय है – 'वैश्विक हिन्दी और भारतीय संस्कृति'

अब तक हुए विश्व हिंदी सम्मेलन की सूची इस प्रकार है–
क्र. सम्मेलन स्थान वर्ष
1. प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन नागपुर, भारत 10-12 जनवरी, 1975
2. द्वितीय विश्व हिन्दी सम्मेलन पोर्ट लुई, मॉरीशस 28-30 अगस्त, 1976
3. तृतीय विश्व हिन्दी सम्मेलन नई दिल्ली, भारत 28-30 अक्टूबर, 1983
4. चतुर्थ विश्व हिन्दी सम्मेलन पोर्ट लुई, मॉरीशस 02-04 दिसम्बर, 1993
5. 5वां विश्व हिन्दी सम्मेलन पोर्ट ऑफ स्पेन, ट्रिनिडाड एण्ड टोबेगो 04-08 अप्रैल, 1996
6. छठा विश्व हिन्दी सम्मेलन लंदन, यू. के. 14-18 सितम्बर, 1999
7. 7वां विश्व हिन्दी सम्मेलन पारामारिबो, सूरीनाम 06-09 जून, 2003
8. 8वां विश्व हिन्दी सम्मेलन न्यूयार्क, अमरीका 13-15 जुलाई, 2007
9. 9वां विश्व हिंदी सम्मेलन जोहांसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका 22-24 सितंबर, 2012
10. 10वां विश्व हिंदी सम्मेलन भोपाल, भारत 10-12 सितंबर, 2015
11. 11वां विश्व हिंदी सम्मेलन पोर्ट लुई, मॉरीशस 18-20 अगस्त, 2018
12. 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन