100+ विधानसभा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

विधानसभा (Vidhan Sabha GK Questions in Hindi) से संबंधित प्रश्न उत्तर श्रृंखला में हम यहां विधानसभा पर अभी तक पूछे सभी महत्वपूर्ण सवालों का संग्रह दे रहे हैं। आप जानते होगें कि वर्तमान में 29 राज्यों व 2 संघ शासित राज्यों में विधानसभाऐं है और विधानसभा का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है। विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा उपाध्यक्ष, विधानसभा के कार्य आदि से पूछे जाने वाले प्रश्नों का अध्ययन आपके लिए काफी उपयोगी होगा। इसलिए ध्यान से पढ़े और विधानसभा नोट्स के रूप में लिख लें।


1. विधानसभा का कार्यकाल सामान्यत: कितने साल का होता है? – 5 वर्ष
2. विधानसभा का नेता कौन होता है? – राज्य का मुख्यमंत्री
3. राज्य विधानमंडल में कितने सदन होते हैं? – 2 (विधानसभा और विधान परिषद)
4. राज्य विधानमंडल का उच्च सदन कौन होता है? – विधान परिषद
5. विधानसभा की बैठकों का संचालन कौन करता है? – विधानसभा अध्यक्ष
6. राज्य की विधानसभा के सत्रावसान के आदेश किसके द्वारा दिये जाते हैं? – राज्यपाल
7. राज्य के बजट को पारित कौन करता है? –  विधानसभा
8. उत्तराखंड विधानसभा में किस समुदाय से एक सदस्य नामित किया जाता है? – एंग्लो-इण्डियन समुदाय
9. किस संघ राज्य की विधानसभा एवं मंत्रिपरिषद् निर्वाचित होती है? – पुदुचेरी
10. किस राज्य की विधानसभा में दो महिलाओं की नियुक्ति राज्यपाल कर सकते हैं? – जम्मू-कश्मीर
11. किस राज्य में विधानसभा सदस्यों की संख्या सबसे अधिक है? – उत्तर प्रदेश
12. किसी भी अवस्था में विधानपरिषद् के सदस्यों की संख्या सबसे कम कितनी होनी चाहिए? – 40 [अपवाद- जम्मू-कश्मीर (36)]
13. किसी राज्य की विधानसभा में अधिकतम कितने सदस्य हो सकते हैं? – 500 
14. किसी राज्य विधानसभा के सदस्यों की न्यूनतम संख्या कितनी हो सकती है? – 60
15. किसी विधानसभा में कोई धन विधेयक किसकी अनुमति के बिना प्रस्तुत नहीं किया जा सकता है? – राज्यपाल
16. कोई विधेयक धन विधेयक है अथवा नहीं, इसका निर्णय राज्य में कौन करता है? – विधान सभाध्यक्ष
17. क्या विशेष परिस्थिति में राज्यपाल को यह अधिकार है कि वह विधानसभा को समय से पहले विघटित कर सकता है? – हां
18. जब कभी सदन में मत बराबरी में बंट जाए तो विधानसभा अध्यक्ष की क्या भूमिका होती है? – निर्णायक मत देने का अधिकार
19. जम्मू—कश्मीर राज्य की विधानसभा का कार्यकाल कितना होता है? – 6 वर्ष
20. प्रत्येक राज्य की विधानसभा में कम-से-कम और अधिक से अधिक कितने सदस्य होते हैं? – 60 और 500 सदस्य


< 21. राज्य विधानसभा गठन संविधान के किस अनुच्छेद के तहत किया जाता है? – अनुच्छेद 170
22. राज्यों में धन विधेयक कहां प्रस्तुत किया जा सकता है? – दोनों सदनों में से किसी सदन में
23. राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति में विधानसभा की अवधि को कितने समय के लिए बढ़ाया जा सकता है? – 1 वर्ष
24. विधान सभा अध्यक्ष या उपाध्यक्ष को हटाने से सम्बन्धित प्रस्ताव पेश करने के लिए कितने दिन पूर्व इसकी सूचना अध्यक्ष या उपाध्यक्ष को देना चाहिए? – 14 दिन
25. विधानपरिषद् का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु-सीमा कितनी होनी चाहिए? – 30 वर्ष
26. विधानसभा में किसी दल के निर्वाचत सदस्यों के दल-बदल पर किस कानून ने प्रतिबन्ध लगाया? – संविधान का 52वाँ संशोधन कानून
27. विधानपरिषद् के कुल सदस्यों की संख्या कितनी होनी चाहिए? – राज्य की विधानसभा के कुल सदस्यों की संख्या की एक तिहाई से अधिक नहीं।
28. विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कौन करता है? – विधानसभा के सदस्य
29. विधानसभा का सत्र वर्ष में कम से कम कितनी बार आहूत किया जाना आवश्यक है? – 2
30. विधानसभा का सदस्य रहे बिना कोई भी व्यक्ति कितने दिनों तक मंत्री पद पर आसीन रह सकता है? – 6 माह
31. विधानसभा की गणपूर्ति (कोरम) कुल संख्या का कितना हिस्सा है? – 1/10 
32. असम विधान सभा में कितने सदस्य हैं? – 126
33. बिहार विधान सभा में सीटों की कुल संख्या कितनी है? – 243
34. विधानसभा के प्रत्येक सदस्य कम-से-कम कितनी जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं? – 75,000
35. विधानसभा के सत्रावसान (Prorogation) के आदेश किसके द्वारा दिए जाते हैं? – राज्यपाल
36. विधानसभा में निर्वाचित होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या है? – 25 वर्ष
37. सर्वप्रथम किस राज्य की विधान सभा का विघटन उसकी प्रथम बैठक होने से पहले ही कर दिया गया? – केरल
38. वर्तमान में कितने राज्यों में विधानपरिषद् मौजूद हैं? – 7 [बिहार, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और जम्मू-कश्मीर]
39. विधानसभा की बैठक की अन्तिम तिथि तथा दूसरी बैठक की प्रथम तिथि के बीच कितने समय से अधिक का अन्तर नहीं होना चाहिए? – 6
40. अपवाद राज्यों की सूची में शामिल कौन-से राज्य हैं जहां विधानसभा में सदस्यों की संख्या 60 से कम है? – गोवा (40), मिजोरम (40) और सिक्किम (32)