13 अगस्त का इतिहास | Today in History 13 August

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 13 अगस्त के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे हिन्दी सिनेमा जगत की जानीमानी अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी का जन्म हुआ और स्टेफ़ी ग्राफ़ ने टेनिस से संन्यास लिया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


13 अगस्त, 1598 – फ़्रांस के शासक हेनरी चतुर्थ ने नांत का प्रख्यात आदेश जारी किया। इस आदेश के आधार पर प्रोटेस्टेन्ट ईसाईयों को पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता दी गयी।
13 अगस्त, 1642 – डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया।
13 अगस्त, 1645 – स्वीडन और डेनमाक ने ब्रह्मसब्ररो शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
13 अगस्त, 1784 – भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश हुआ।
13 अगस्त, 1795 – भारत की वीरांगना अहिल्याबाई होलकर का निधन हुआ।
13 अगस्त, 1814 – दासों के व्यापार को समाप्त करने के लिए ब्रिटेन और हालैंड के बीच समझौता हुए।
13 अगस्त, 1848 – अंग्रेज़ी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक तथा महान् शिक्षाशास्त्री रमेश चन्द्र दत्त का जन्म हुआ।
13 अगस्त, 1887 – भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी नरेन्द्र मोहन सेन का जन्म हुआ।
13 अगस्त, 1899 – प्रख्यात फिल्म निर्माता अल्फ़्रेड हिचकॉक का जन्म हुआ।
13 अगस्त, 1892 – अमेरिकी समाचार पत्र 'एफ्रो-अमेरिकन' का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ।
13 अगस्त, 1898 – जार्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने फिलिपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
13 अगस्त, 1899 – प्रख्यात फिल्म निर्माता अल्फ़्रेड हिचकॉक का जन्म हुआ। उनकी पहली फिल्म 1920 ईसवी में प्रदर्शित हुई।
13 अगस्त, 1902 – इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।
13 अगस्त, 1910 – आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल का निधन हुआ।
13 अगस्त, 1913 – इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली, शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।
13 अगस्त, 1914 – फ्रांस ने आस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
13 अगस्त, 1918 – दुनिया भर में शानदार कारें बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू एक पब्लिक कंपनी बनी।
13 अगस्त, 1923 – नवनिर्मित पोलिश बंदरगाह जिडायनिया पर पहला बड़ा समुद्री जहाज आया।
13 अगस्त, 1923 – गुस्ताव स्ट्रेसीमैन जर्मनी की चांसलर नियुक्त हुई तथा वेमर गणराज्य में गठबंधन सरकार का गठन हुआ।

13 अगस्त, 1936 – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला का जन्म हुआ।
13 अगस्त, 1936 – प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी भीकाजी कामा का निधन हुआ।
13 अगस्त, 1951 – भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी।
13 अगस्त, 1951 – ब्रिटेन और ईरान के बीच नये तेल संधि पर हस्ताक्षर हुए।
13 अगस्त, 1952 – हिन्दी सिनेमा जगत की जानीमानी अभिनेत्रियों में से एक हैं योगिता बाली का जन्म हुआ।
13 अगस्त, 1956 – राष्ट्रीय राजमार्ग लोकसभा में विधेयक पारित हुआ।
13 अगस्त, 1959 – इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी ब्रूश फ्रेंच का जन्म नॉटिंघमशायर में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज थे।
13 अगस्त, 1960 – केंद्रीय अफ़्रीक़ा नामक देश फ़्रांस के कब्ज़े से स्वतंत्र हुआ। पहले इसका नाम आबांकीशारी था।

यह भी जानें : 12 अगस्त की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

13 अगस्त, 1961 – भारतीय अभिनेता, निर्माता सुनील शेट्टी का जन्म हुआ।
13 अगस्त, 1963 – भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्म हुआ।
13 अगस्त, 1977 – अंतरिक्ष शटल के पहले ग्लाइड का परीक्षण किया गया।
13 अगस्त, 1981 – अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन आर्थिक क्षतिपूर्ति कर कानून में हस्ताक्षर किए।
13 अगस्त, 1993 – थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोग गए।
13 अगस्त, 1993 – वाशिंगटन में इजरायल एवं फिलिस्तीन के बीच शांति समझौता सम्पन्न हुआ।
13 अगस्त, 1994 – सं.रा. अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच  को जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति।
13 अगस्त, 1994 – अमरीका के साथ एक समझौते के आधार पर उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु संयंत्र बंद कर दिया।
13 अगस्त, 1999 – लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक ‘आमार मऐबेला’ (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने  को प्रतिबंध लगाया।
13 अगस्त, 1999 – स्टेफ़ी ग्राफ़ ने टेनिस से संन्यास लिया।
13 अगस्त, 2004 – ग्रीस के एथेंस में 28 वां ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
13 अगस्त, 2005 – श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की हत्या एवं उसके बाद इमरजेंसी लागू।
13 अगस्त, 2008 – विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहाँ की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया।
13 अगस्त, 2008 – भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्वर (एमबीआरएल) वीपन सिस्टम पिनाक का सफल परीक्षण किया।
13 अगस्त, 2010 – मध्य रूस, साइबेरिया और पश्चिमी कनाडा के जंगलों में लगी भयंकर आग से प्रतिदिन 7 करोड़ टन जहरीला कार्बन मोनो ऑक्साइड के हो रहे उत्सर्जन से उत्तरी ध्रुव पर जहरीले गैसीए बादल इकट्ठा हो गए।
13 अगस्त, 2012 – लंदन में 30वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
13 अगस्त, 2015 – इराक के बगदाद में एक ट्रक में बम विस्फोट से 76 लोग मारे गये और 212 अन्य घायल हुए।