12 अगस्त का इतिहास | Today in History 12 August

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 12 अगस्त के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई का अहमदाबाद में जन्म हुआ और आमिर ख़ान को उनकी फ़िल्म ‘तारे ज़मीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–



12 अगस्त, 1549 – फ्रांसीसी सेनाओं ने इंग्लैंड के एंबलटीज पर कब्जा किया।
12 अगस्त, 1602 – बादशाह अकबर के मंत्री अबुल फजल की सलीम मिर्जा जो बाद में बादशाह जहांगीर बना, के कहने पर हत्या की।
12 अगस्त, 1665 – अंग्रेजी बेड़े ने डच बेड़े को हराया।
12 अगस्त, 1765 – इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की शुरुआत हुई।
12 अगस्त, 1831 – हॉलैंड और बेल्जियम के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
12 अगस्त, 1833 – अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना हुई।
12 अगस्त, 1908 – हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।
12 अगस्त, 1914 – ब्रिटेन ने आस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
12 अगस्त, 1914 – भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ तेजी बच्चन का जन्म हुआ।
12 अगस्त, 1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया।
12 अगस्त, 1919 – भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई का अहमदाबाद में जन्म हुआ।
12 अगस्त, 1920 – पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ लड़ाई शुरू हुई।
12 अगस्त, 1928 – हॉलैंड की राजधानी एम्सर्टडम में नौवें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
12 अगस्त, 1933 – क्यूबा के तानाशाह मचाडो वाई मोरालेस सैन्य तख्तापलट के बाद भागे।
12 अगस्त, 1936 – गोताखोर मार्जोरी गेस्ट्रींग सबसे कम उम्र (13 वर्ष 268 दिन) के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बने।
12 अगस्त, 1940 – हॉलैंड ने कपड़े का वितरण नियंत्रित करना शुरु किया।
12 अगस्त, 1941 – फ्रेंच मार्शल हेनरी पीटेन ने नाजी जर्मनी को पूर्ण समर्थन दिया।
12 अगस्त, 1944 – नेपल्स में चर्चिल और टीटो मिले।

12 अगस्त, 1949 – योरोप में संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय जेनेवा में युद्ध बंदियों तथा घायलों के प्रति व्यवहार संबधी कन्वेन्शन पारित हुआ।
12 अगस्त, 1953 – सोवियत संघ ने पहले हाइड्रोजन बम का गुप्त तरीके से परीक्षण किया।
12 अगस्त, 1953 – यूनान के लोनियन द्वीप में भूकंप से 435 लोगों की जानें गई।
12 अगस्त, 1955 – जर्मनी के विख्यात उपन्यासकार थॉमस मैन का निधन हुआ उन्हें उनके द मैजिक माउन्टेन अर्थात जादुई पर्वत उपन्यास से बहुत ख्याति मिली।
12 अगस्त, 1960 – नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।
12 अगस्त, 1962 – पहली बार दो लोग अंतरिक्ष में गए।
12 अगस्त, 1971 – सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़ा।
12 अगस्त, 1972 – इयान और ग्रेग चैपल ने क्रिकेट टेस्ट मैच की एक ही पारी में शतक बनाया।
12 अगस्त, 1972 – भारतीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय का जन्म हुआ।
12 अगस्त, 1978 – चीन और जापान ने वीजिंग में शांति एवं मित्रता के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
12 अगस्त, 1981 – आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।

यह भी जानें : भारतीय व विश्व इतिहास में 11 अगस्त का दिन

12 अगस्त, 1982 – प्रसिद्ध इतिहासवेत्ता, विचारक और निबंधकार भगवतशरण उपाध्याय का निधन हुआ।
12 अगस्त, 1984 – लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में 23वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
12 अगस्त, 1991 – विव रिचर्ड्स, डुजोन और मार्शल के लिए टेस्ट क्रिकेट में अंतिम दिन था।

12 अगस्त, 1992 – उत्तरी अमेरिका के राष्ट्रों- सं.रा. अमेरिका, कनाडा एवं मैक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) सम्पन्न हुआ।
12 अगस्त, 1994 – कांगो गणराज्य की राजधानी ब्राजविल्ले में एक चर्च में भगदड़ हो जाने से 142 लोग मारे गये।
12 अगस्त, 2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और इस्रायल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी।
12 अगस्त, 2004 – फ़्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल से सन्यास लिया। इराकी शहर नजफ पर अमेरिकी हमले में 165 मारे गये।
12 अगस्त, 2006 – यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ़्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
12 अगस्त, 2007 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एण्डेवर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचे यात्रियों ने स्टेशन पर नई बीम लगाई।
12 अगस्त, 2008 – आमिर ख़ान को उनकी फ़िल्म ‘तारे ज़मीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।
12 अगस्त, 2009 – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी.रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलहाकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
12 अगस्त, 2012 – 30 वें ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन हुआ।
12 अगस्त, 2015 – चीन के उत्तरी शहर तियांजिन में हुए धमाकों में 50 लोगों की मौत और कम से कम 700 घायल हुए।