1 अगस्त का इतिहास | Today in History 1 August

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 1 अगस्त के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की और ‘स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा’ का नारा देने वाले बाल गंगाधर तिलक का निधन हुआ। । अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

1 अगस्त, 1498 – प्रसिद्ध खोजी नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस वेनेजुएला के इस्ला सांता में उतरा।
1 अगस्त, 1648 – स्वीज़रलैंड की स्वतंत्रता को औपचारिकता दी गयी और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1 अगस्त, 1831 – नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया।
1 अगस्त, 1876 – कोलोराडो अमेरिका का 38वां राज्य बना।
1 अगस्त, 1882 – भारत रत्न (1961 में) से अलंकृत और राजर्षि के नाम से प्रसिद्ध आधुनिक भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम दास टंडन का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म हुआ।
1 अगस्त, 1883 – ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू की गयी।
1 अगस्त, 1894 – पहला चीन और जापान युद्ध शुरू हुआ।
1 अगस्त, 1899 – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पत्नी एवं महान स्वतंत्रता सेनानी तथा सामाजिक कार्यकर्ता कमला नेहरू का जन्म हुआ।
1 अगस्त, 1914 – जर्मनी ने प्रथम विश्व युद्ध की शुरूआत में रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1 अगस्त, 1916 – भारत की मिट्टी से गहरा लगाव रखने वाली प्रख्यात समाजसेवी, लेखिका और स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘आयरन लेडी’ के नाम से मशहूर श्रीमती एनी बेसेंट ने बाल गंगाधर तिलक के सहयोग से होम रूल लीग के अध्यक्ष दादाभाई नौरोजी के साथ मिलकर होम रूल लीग आंदोलन की शुरूआत की।
1 अगस्त, 1920 – भारत की स्वतंत्रता की नींव रखने वाले, ‘इंडियन होमरूल लीग’ के संस्थापक, हिन्दू-मुस्लिम एकता के हिमायती और ‘स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा’ का नारा देने वाले बाल गंगाधर तिलक का मुंबई में निधन हुआ।
1 अगस्त, 1920 – महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।
1 अगस्त, 1932 – बैजू बावरा, दायरा, दो बीघा ज़मीन, परिणीता, साहब बीबी और गुलाम तथा पाकीजा जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म हुआ।



1 अगस्त, 1936 – तानाशाह शासक एडॉल्फ हिटलर ने बर्लिन में हुये ओलंपिक खेलों की अध्यक्षता की।
1 अगस्त, 1947 – भारत और पाकिस्तान के बीच शक्तियों का बंटवारा हुआ। लार्ड माउंटबेटन भारत के गवर्नर जनरल और मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के गवर्नर जनरल बने।
1 अगस्त, 1952 – प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सफदरजंग में राष्ट्रीयकृत एयरवेज का उद्घाटन किया।
1 अगस्त, 1953 – क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफतार किया गया।

यह भी जानें : भारतीय व विश्व इतिहास में 31 जुलाई का दिन

1 अगस्त, 1955 – पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल का मुरादाबाद (यूपी) में जन्म हुआ।
1 अगस्त, 1957 – नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना हुई।
1 अगस्त, 1958 – आचार्य भावे को रमन मैगसेसे पुरस्कार दिया गया।
1 अगस्त, 1960 – पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद कर दिया गया।
1 अगस्त, 1975 – सोवियत संघ, कैनेडा, अमरिका और अलबानिया को छोड़कर यूरोपीय देशों का फिनलैड की राजधानी हेलसिन्की में शिखर सम्मेलन हुआ। यह सम्मेलन युरोपीय सुरक्षा एवं सहकारिता सम्मेलन के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
1 अगस्त, 1992 – तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने विजाग स्टील प्लांट राष्ट्र को समर्पित किया।
1 अगस्त, 1995 – हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।
1 अगस्त, 1999 – बंगाली तथा अंग्रेजी लेखक निरद. सी. चौधरी का ब्रिटेन में निधन हुआ।
1 अगस्त, 2006 – क्यूबा के नेता फिदेल कास्त्रो ने अपनी सारी शक्ति अपने भाई राउल को दी।
1 अगस्त, 2006 – जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।
1 अगस्त, 2008 – अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ने भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।