100+ भारतीय संविधान सभा के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | GK Questions on Constituent Assembly

संविधान सभा से संबंधित प्रश्न (Questions related to Constituent Assembly): भारतीय संविधान के निर्माण के लिए संविधान सभा का चुनाव  के लिए किया गया था। ग्रेट ब्रिटेन से स्वतंत्र होने के बाद संविधान सभा के सदस्य ही प्रथम संसद के सदस्य बने थे। 'संविधान सभा का गठन कब हुआ' 'संविधान सभा की पहली बैठक' 'संविधान सभा की समितियां' 'संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे' 'संविधान सभा के सदस्यों की संख्या' 'संविधान सभा की मुस्लिम महिला सदस्य' आदि संविधान सभा से संबंधित सभी प्रश्नों को यहां दिया गया है। जो लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति उपयोगी है।

Bhartiya Samvidhan Sabha Ke Questions Answers
भारत की संविधान सभा किसके अनुसार गठित की गई? — कैबिनेट मिशन योजना
भारत में संविधान सभा का गठन किस योजना के प्रस्तावों के अनुसार किया गया? – कैबिनेट मिशन योजना
संविधान सभा का गठन कब हुआ? — 1946
भारत की संविधान सभा गठित करने का आधार क्या था? — कैबिनेट मिशन प्लान, 1946
भारतीय संविधान सभा के प्रथम दिन के अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी? — डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा
संविधान सभा का मुस्लिम लीग ने बहिष्कार क्यों किया? — मुस्लिमों के लिए एक अलग संविधान की मांग को लेकर
भारत को एक संविधान देने का प्रस्ताव संविधान सभा द्वारा कब पारित किया गया था? — 22 जनवरी, 1947 ई.
संविधान सभा में किस देशी रियासत के प्रतिनिधि ने भाग नहीं लिया था? — हैदराबाद
संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी? — 9 दिसम्बर, 1946 ई.
संविधान सभा की अंतिम बैठक कब हुई? — 24 जनवरी, 1950 ई.
संविधान सभा का पहला अधिवेशन कितनी अवधि तक चला? — 9 दिसंबर 1946 से 23 दिसंबर 1946 ई.
संविधान सभा में किस प्रान्त का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक था? — संयुक्त प्रान्त
संविधान सभा में महिला सदस्यों की संख्या कितनी थी? — 12
संविधान सभा में संविधान का प्रथम वाचन कब से कब तक चला? — 4 नवंबर 1948 से 26 नवंबर 1949 ई.
11 दिसम्बर, 1946 को किसे संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष चुना गया था? — डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार संविधान सभा में कुल कितने सदस्य होने थे? — 389
देश के स्वतंत्र होने के पश्चात संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई? — 31 अक्टूबर 1947 ई.
प्रारूप समिति ने संविधान सभा को अपनी रिपोर्ट कब पेश की? — 21 फरवरी, 1948 ई.
बी.आर.अम्बेडकर का संविधान सभा में निर्वाचन कहां से हुआ था? — पश्चिम बंगाल
भारत का संविधान कब लागू हुआ? — 26 जनवरी, 1950
संविधान सभा के गठन के लिए चुनाव कब हुआ? — नवम्बर, 1946
संविधान सभा की प्रथम बैठक कहां हुई? — नई दिल्ली स्थित काउंसिल चैम्बर के पुस्तकालय भवन में
भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का निर्वाचन किसने किया था? – संविधान सभा
भारत के संविधान सभा में एकमात्र मुस्लिम महिला कौन थी? — बेगम एयाज रसूल
भारतीय संविधान को किसके द्वारा अपनाया गया? — संविधान सभा 

भारतीय संविधान को किसने बनाया? — संविधान सभा
संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे? — संच्च्दिानंद सिन्हा
संविधान सभा के उदघाटन अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी? — संच्च्दिानंद सिन्हा
भारतीय संविधान सभा की प्रारूप (मसविदा) समिति के समक्ष प्रस्तावना का प्रस्ताव किसने रखा? —जवाहरलाल नेहरू
भारतीय संविधान सभा की संघीय शक्ति समिति के अध्यक्ष कौन थे? — पं. जवाहरलाल नेहरू
वर्ष 1938 में किस व्यक्ति ने वयस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की मांग की? – जवाहरलाल नेहरू
संविधान के प्रारूप पर कितने दिन बहस हुई? — 114 दिन
संविधान निर्माण की प्रक्रिया में कितना समय लगा? — 2 वर्ष, 11 महीना और 18 दिन
संविधान निर्माण में कितना खर्च हुआ? — लगभग 6.4 करोड़ रुपये
संविधान निर्मात्री सभा में झण्डा समिति के अध्यक्ष कौन थे? — जे.बी. कृपलानी
संविधान सभा के झंडा समिति के कौन अध्यक्ष थे? – जे. बी. कृपलानी
संविधान सभा के सदस्यों की संख्या कितनी थी? — 389 (292 ब्रिटिश प्रांतों के प्रतिनिधि, 4 चीफ कमिश्नर क्षेत्रों के प्रतिनिधि एवं 93 देशी रियासतों के प्रतिनिधि)
संविधान सभा के सदस्यों को किसने प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित किया? — प्रान्तों की विधानसभा
संविधान सभा के सदस्यों में अनुसूचित जनजाति के सदस्यों की संख्या कितनी थी? — 33
संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे? — डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
संविधान सभा को किसने मूर्त रूप प्रदान किया? — जवाहरलाल नेहरू
संविधान सभा द्वारा अन्तिम रूप से पारित संविधान में कुल कितने अनुच्छेद और अनुसूचियाँ थीं? — 395 अनुच्छेद, 8 अनुसूचियाँ
विधान सभा ने अंबेडकर की अध्यक्षता में कब प्रारूप समिति का गठन किया? – 24 अगस्त, 1947 ई.
संविधान सभा ने तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में कब अपनाया? – 22 जुलाई, 1947 ई.
संविधान सभा ने संविधान को अन्तिम रूप से किस दिन पारित किया? — 26 जनवरी, 1949 ई.