200+ राजस्थान सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

राजस्थान सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न (Important Questions of Rajasthan General Knowledge in Hindi) संग्रह में राजस्थान के भौगोलिक, ऐतिहासिक, राजनैतिक, कला एवं संस्कृति,  भाषा, आर्थिक, उद्योेग, कृषि एवं प्रशासनिक विषयों पर बेहद उपयोगी प्रश्नों को यहां दिया गया है। जिसके अध्ययन से आप राजस्थान सरकार द्यारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं आरएएस, पुलिस उप निरिक्षक, शिक्षक, लेखाकार, अधिशासी अधिकारी, ग्राम सेवक, पटवार, कॉन्सटेबल, कनिष्ट लिपिक इत्यादि के अलावा अन्य राज्यों की परीक्षाओं में भी शानदार सफलता पा सकते है।


1. राजस्थान की स्थापना कब हुई थी? – 30 मार्च 1949
2. राजस्थान का क्षेत्रफल कितना है? – 342239 किमी
3. राजस्थान की लम्बाई कितनी है? – उत्तर से दक्षिण 826 किमी पूर्व से पश्चिम 869 किमी
4. वृहत राजस्थान के प्रधानमंत्री कौन थे? – हीरालाल शास्त्री
5. राजस्थान में कितनी तहसील है? – 244
6. राजस्थान में कितने उपखंड है? – 244
7. राजस्थान में कितने जिले है? – 33
8. राजस्थान का राजकीय खेल कौनसा है? – बास्केटबाल
9. राजपूताना के भोगोलिक क्षेत्र को राजस्थान नाम दिया गया? – 1 नवम्बर 1956
10. राजस्थान का राज्य गीत कौनसा है? – केशरिया बालम पधारो नी म्हारे देश . . . . .
11. राजस्थान का राज्य नृत्य कौनसा है? – घूमर
12. राजस्थान का राज्य पक्षी कौनसा है? – गोडावण
13. राजस्थान का राज्य पशु कौनसा है? – चिंकारा
14. राजस्थान का राज्य पुष्प कौनसा है? – रोहिडा
15. राजस्थान का राज्य वृक्ष कौनसा है? – खेजड़ी
16. राजस्थान दिवस मनाया जाता है? – 30 मार्च
17. 1567-1568 इ में चित्तोड़ के मुग़ल घेरे के दोरान दो राजपूत सामंतों ने दुर्ग की रक्षा करते हुए अपने प्राण त्याग दिए? – जयमल-पत्ता
18. राजस्थान की प्रथम महिला उपमुख्यमंत्री कौन थी? – श्रीमती कमला बेनीवाल
19. अनाल्स एंड एंटीक्विटिस ऑफ़ राजस्थान किसने लिखी थी? – कर्नल जेम्स टोड ने
20. आड़ावल पहाड़ किसे कहते थे? – अरावली पर्बतमाला को
21. आदिवराह की उपाधि किस राजपूत शाशक ने धारण की? – मिहिरभोज प्रथम (यह गुर्जर प्रतिहार वंश का था)
22. इस किले के अवशेष वर्तमान में “रावण दैहरा” के नाम से जाने जाते हैं। बाला दुर्ग के नाम से प्रसिद्ध यह किला कहाँ स्थित है? – अलवर में
23. एक राज्य से दूसरे राज्य में व्यापार करने पर वसूल किया जाने वाला कर क्या कहलाता था? – दाण (चुंगी)
24. एशिया में उन की सबसे बड़ी मंदी कहाँ स्थित है? – बीकानेर
25. कर्क रेखा को दो बार पार करने वाली नदी कौनसी है? – माही
26. कालीबंगा कंहा स्थित है? – हनुमान गढ़
27. कितनी रियासतों और ठिकानो के एकीकरण से राजस्थान क़ा निर्माण हुआ? – 19 रियासते और 3 ठिकाने
28. किस जिले की अन्तरराष्ट्रीय सीमा रेखा अन्य सभी सम्बद्ध जिलों से लम्बी है? – जैसलमेर जिले की
29. किस नदी के प्रवाह क्षेत्र के मैदानो को छप्पन का मैदान कहते हैं? – माही
30. किस लोकदेवता का संबंध मालानी क्षेत्र से है? – मल्लिनाथ जी
31. कुओं और नलकूपों से सर्वाधिक सिंचाई वाला जिला कौनसा है? – जयपुर
32. केंद्रीय भेड़ प्रजनन व अनुसंधान केंद्र कहाँ स्थित है? – अविकानगर (टोंक)
33. कोटा-बूँदी का समीपवर्ती प्रदेष 19वीं शताब्दी से पूर्व किस नाम से जाना जाता था? – हयहय के नाम से
34. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे छोटा संभाग कौनसा है? – भरतपुर
35. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा संभाग कौनसा है? – जोधपुर
36. खेतड़ी का सिंघाना क्षेत्र किसके खनन के लिए प्रसिद्ध है? – ताँबा खनन के लिए
37. घडियालों की शरण स्थली किसे कहा जाता है? – चम्बल को
38. चित्तौड़गढ़ जिले के आकोला गाँव में छपाई के लिए प्रयुक्त छापे को क्या कहा जाता है? – बतकाड़े
39. जनजातियों की दृष्टि से सर्वाधिक महत्वपूर्ण जिला कौनसा है? – उदयपुर
40. जयपुर के महाराजा सवाई जयसिंह ने किन पाँच स्थानों पर वैधशालाओं (जंतर-मंतर) का निर्माण करवाया था? – जयपुर, बनारस, उज्जैन, दिल्ली व मथुरा
41. जयपुर राज्य की टकसाल का चिह्न 6 शाखाओं वाला झाड़ होने के कारण यहाँ की मुद्रा को क्या कहा जाता था? – झाड़शाही
42. जेम्स टोड कहाँ के पोलिटिकल एजेंट थे? – पश्चिमी राजस्थान स्टेट का
43. ताम्र नगरी सभ्यता कहलाती थी? – आह्ड की सभ्यता
44. तालाबों से सर्वाधिक सिंचाई वाला जिला कौनसा है? – भीलवाडा
45. तिलहनी फसलों के उत्पादन में राजस्थान में प्रथम स्थान पर कौनसा जिला है? – श्री गंगानगर
46. तीब्र ढाल वाली उबड़ खाबड़ जमीन क्या कहलाती है? – भाकर
47. दक्षिणी राजस्थान की स्वर्ण रेखा किस नदी को कहा जाता है? – माही
48. दिबेर के यूद्ध (अक्टू- 1582) के पश्चात महाराणा प्रताप की राजधानी कहाँ थी? – चावंड
49. दुर्गगण के सामंत बप्पन द्वारा निर्मित चंद्रमौलि महादेव का मंदिर कहाँ स्थित है? – झालरापाटन (झालावाड़) में
50. नहरों से सर्वाधिक सिंचाई वाला जिला कौनसा है? – गंगा नगर
51. नेहरखां की मीनार कहाँ स्थित है? – कोटा में
52. नोबल विजेता वैज्ञानिक सी.वी.रमन ने किस नगर को “Island of Glory” कहा था? – जयपुर को
53. नौ ग्रहों का मंदिर किस जगह स्थित है? – किशनगढ़ (अजमेर)
54. पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित टेराकोटा कलाकार मोहनलाल कुम्हार किस गाँव से संबंधित है? – मोलेला (राजसमंद)
55. पूर्णतः राजस्थान में बहने वाली सबसे लम्बी नदी कौनसी है? – बनास
56. प्रतिहार कला का प्रसिद्ध सोमेश्वर शिव मंदिर कहाँ स्थित है? – किराडू (बाड़मेर) में
57. प्रसिद्ध लोकसंत पीपा जी किस जाति से थे? – खींची राजपूत
58. प्रसिद्ध सूफी सन्त ख्वाजा मुइनुद्दीन हसन चिश्ती किसके शासनकाल में भारत आए थे तथा उन्होंने अजमेर को अपना केन्द्र बनाया? – पृथ्वीराज चौहान तृतीय के
59. प्राचीन सिन्धु सभ्यता व् सिन्धु सभ्यता के अवशेष कहाँ से प्राप्त हुए है? – कालीबंगा से
60. प्राचीन हड़प्पा स्तरों में एक ही खेत में साथ साथ दो फसलों को उगाने का साक्ष्य प्राप्त हुआ है? – कालीबंगा से
61. बत्तीस खंभो पर बनी हुई महाराजा मानसिंह की रानी की छतरी जोधपुर जिले में कहाँ स्थित है? – मंडोर से 6 किमी दूर पंचकुंड में
62. बनास नदी सवाई माधोपुर जिले में किस स्थान पर चम्बल नदी में गिरती है? – खण्डार के समीप
63. बाबा रामदेवजी के प्रेरणा से शस्त्र त्याग कर संत योगी बालीनाथ जी से दीक्षा प्राप्त करने वाले लोकदेवता कौन थे? – हरभू जी
64. बिजोलिया किसान आन्दोलन के प्रणेता कोन थे? – साधू सीताराम दास
65. बीसलपुर परियोजना कब शुरू की गई? – 1988-89
66. बॉल बियरिंग बनाने वाली एशिया की सबसे बड़ी कंपनी कहां पर है? – जयपुर (नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज)
67. भारत का एकमात्र टंगस्टन उत्पादक क्षेत्र है? – डेगाना (नागौर)
68. भारत का पहला परमाणु परीक्षण स्थल कौनसा है? – पोकरण (जैसलमेर) 1974
69. भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौनसी है? – सांभर
70. भारत की मेरिनो किसे कहा जाता है? – चोकला भेड़
71. भोपों द्वारा बजाए जाने वाले किस तत् वाद्य को वीणा का प्रांरभिक रूप माना जाता है? – जन्तर
72. मतस्य संघ का प्रशासन  राजस्थान को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया? – सन 1949 में (15 मई 1949 को जब मत्स्य संघ का विलय संयक्त वृहत राजस्थान में किया गया)
73. महाराजा बदन सिंह द्वारा निर्मित डीग के जलमहल राजस्थान के किस जिले में हैं? – भरतपुर में
74. महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक कहाँ हुआ? – गोगुन्दा में
75. महाराणा प्रताप को किसने अपनी संपत्ति प्रदान की? – भामाशाह
76. मीठे पानी की एशिया की सबसे बड़ी झील कौनसी है? – जयसमंद
77. मेवाड के इतिहास में किस सेविका ने राजकुमार को बचाने के लिए अपने बच्चे की कुरबानी दी? – पन्नाधाय
78. मेवाड़ प्रजामंडल की स्थापना किसने की? – माणिक्य लाल वर्मा
79. मोर्य सभ्यता के प्रमाण किस स्थान पर मिले है? – विराटनगर जयपुर
80. यूद्ध भूमि में जाते समय अपने पति द्वारा निशानी मागने पर किस रानी ने अपना शीश काटकर भेंट कर दिया? – हाडी रानी
81. राजपूताना के किस राजघराने ने प्रजामंडल को संरक्षण दे रखा था? – झालावाड
82. राजस्थान निर्माण की प्रक्रिया कब पूर्ण हुई थी? – 1 नवंबर, 1956
83. राजपूतों के किस वंश ने जयपुर पर शाशन किया? – कच्छवाहा
84. राजस्थान के किस क्षेत्र ने कृषक आन्दोलन प्रारंभ करने में पहल की? – मेवाड़
85. राजस्थान का अनुसूचित जनजाति जनसंख्या में भारत में कौनसा स्थान है? – छठा

86. राजस्थान का अभिलेखागार कहाँ स्थित है? – बीकानेर
87. राजस्थान का एकमात्र दुग्ध विज्ञानं तकनीकी महा विद्यालय कहाँ स्थित है? – उदयपुर
88. राजस्थान का का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान कौनसा है? – रणथम्भोर राष्ट्रीय उद्यान
89. राजस्थान का नवगठित जिला कौनसा है? – प्रतापगढ़
90. राजस्थान का नवीन संभाग कौनसा है? – भरतपुर
91. राजस्थान का न्यूनतम वन क्षेत्र वाला जिला कौनसा है? – चुरू
92. राजस्थान का पाकिस्तान से लगाती सर्वाधिक लम्बी सीमा वाला जिला कौनसा है? – जैसलमेर
93. राजस्थान का प्रथम संपूर्ण साक्षर जिला कौनसा है? – अजमेर
94. राजस्थान का प्राचीनतम पर्वत कौनसा है? – अरावली
95. राजस्थान का वह जिला जिसकी सीमा सर्वाधिक जिलों से लगती है? – पाली
96. राजस्थान का सबसे अधिक आर्द्र जिला कौनसा है? – झालावाड
97. राजस्थान का सबसे अधिक आर्द्र स्थान कौनसा है? – माउन्ट आबू (सिरोही)
98. राजस्थान का सबसे अधिक गाँव वाला जिला कौनसा है? – श्री गंगानगर
99. राजस्थान का सबसे अधिक वर्षा वाला जिला कौनसा है? – झालावाड
100. राजस्थान का सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान कौनसा है? – माउन्ट आबू
101. राजस्थान का सबसे कम गाँव वाला जिला कौनसा है? – सिरोही
102. राजस्थान का सबसे कम वर्षा वाला जिला कौनसा है? – जैसलमेर
103. राजस्थान का सबसे गरम स्थान कौनसा है? – चूरू
104. राजस्थान का सबसे छोटा जिला कौनसा है? – धोलपुर (3034 वर्ग किमी)
105. राजस्थान का सबसे बड़ा जिला कौनसा है? – जैसलमेर (38401 वर्ग किमी)
106. अजैयराज चोहान संस्थापक थे? – अजमेर के
107. राजस्थान का सर्वाधिक ठंडा स्थान कौनसा है? – माउन्ट आबू
108. राजस्थान का सर्वाधिक बंजर और व्यर्थ भूमि वाला जिला कौनसा है? – जैसलमेर
109. राजस्थान का सर्वाधिक लू और आंधी वाला जिला कौनसा है? – श्रीगंगानगर
110. राजस्थान का सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला कौनसा है? – उदयपुर
111. राजस्थान का सर्वाधिक शुष्क स्थान कौनसा है? – फलोदी (जोधपुर)
112. राजस्थान की कामधेनु किसे कहा जाता है? – राठी गाय
113. राजस्थान की किस महत्वपूर्ण वन उपज को स्थानीय भाषा ‘टिमरू’ कहते हैं? – तेंदू
114. राजस्थान की पहली बाघ परियोजना कौनसी है? – रणथम्भोर बाघ परियोजना
115. 1527 में महाराणा सांगा व् बाबर के मध्य खानवा का यूद्ध किस जिले में हुआ? – भरतपुर
116. राजस्थान की बारहमासी नदियाँ कौनसी है? – चम्बल और माही
117. राजस्थान में किस स्थल पर हल से जूते हुए खेतों के प्राचीनतम साक्ष्य प्राप्त हुए हैं? – कालीबंगा
118. राजस्थान की मरूगंगा और जीवन रेखा किसे कहा जाता है? – इंदिरा गाँधी नहर
119. राजस्थान की मीठे पानी की सबसे ऊंची झील कौनसी है? – नक्की झील
120. राजस्थान की सबसे कम तहसीलों वाला जिला कौनसा है? – जैसलमेर
121. राजस्थान की सबसे पुरानी डेयरी कौनसी है व कहाँ स्थित है? – पद्मा डेयरी, अजमेर
122. बीकानेर राज्य की स्थापना किसने की थी? – राव बीका
123. राजस्थान की सर्वाधिक क्षेत्र में बोई जाने वाली फसल कौनसी है? – बाजरा
124. राजस्थान की सर्वाधिक तहसीलों वाला जिला कौनसा है? – जयपुर (13)
125. राजस्थान की सीमा किस राज्य से सर्वाधिक लम्बाई में लगती है? – मध्यप्रदेश
126. राजस्थान की सीमा सबसे कम किस राज्य से लगती है? – पंजाब
127. राजस्थान के किस जिले की सीमा सर्वाधिक जिलों को स्पर्ष करती है? – पाली जिले की
128. राजस्थान के किस जिले में सर्वप्रथम डाकन प्रथा पर रोक लगाई थी? – उदयपुर
129. राजस्थान के किस प्रसिद्ध लोक संत के 52 शिष्यों को “बावन स्तंभ” कहा जाता हैं? – दादूदयाल
130. राजस्थान के कौनसे पठार क्षेत्र का निर्माण प्रारम्भिक ज्वालामुखी चट्टानों से हुआ है? – हाड़ौती पठार क्षेत्र
131. राजस्थान के पूर्ण मरुस्थल वाले जिले कौनसे है? – जैसलमेर व बाड़मेर
132. राजस्थान के प्राचीन राज्य सपाद लक्ष की राजधानी का नाम था? – शाकम्भरी
133. राजस्थान के सबसे नजदीक कौनसा बंदरगाह कौनसा है? – कांडला
134. राजस्थान सेवा संघ की स्थापना किसके द्वारा की गई थी? – विजयसिंह पथिक
135. नीमूचाण्म को किस किसान आंदोलन के संदर्भ में याद किया जाता हैं? – अलवर किसान आंदोलन
136. राजस्थान के सर्वोच्च पर्वत गुरु शिखर की ऊंचाई है? – 1722 मीटर
137. राजस्थान का भीष्म किसे कहा जाता है? – कुंवर चूंडा को
138. राजस्थान न्यूनतम पशु घनत्व वाला जिला कौनसा है? – जैसलमेर
139. राजस्थान में न्यूनतम उन उत्पादन वाला जिला कौनसा है? – झालावाड
140. राजस्थान में न्यूनतम दुग्ध उत्पादन वाला जिला कौनसा है? – बांसवाडा
141. राजस्थान में न्यूनतम मुर्गियां कहाँ पाई है? – बाड़मेर
142. राजस्थान में प्रतिहार कला का परिचायक दधिमाता का मंदिर कहाँ स्थित है? – गोठ मांगलोद (नागौर) में
143. राजस्थान में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गार्गी पुरस्कार कब प्रारंभ किए गए? – 1997-98 में
144. ‘राजपूताना’ नाम का प्रयोग सर्वप्रथम कब एवं किसने किया था? – 1800 ई., जॉर्ज थॉमस 
145. राजस्थान में बोद्ध संस्कृति के अवशेष कहाँ मिलते है? – विराटनगर जयपुर
146. राजस्थान में मिटटी का सर्वाधिक अवनालिका अपरदन करने वाली नदी कौनसी है? – चम्बल
147. राजस्थान में सर्वाधिक उन उत्पादन वाला जिला कौनसा है? – जोधपुर
148. राजस्थान में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन वाला जिला कौनसा है ? -जयपुर
149. राजस्थान में सर्वाधिक पंचायत समिति किस जिले में है? – अलवर जिले में
150. राजस्थान में सर्वाधिक पाया जाने वाला पशु कौनसा है? – बकरियां
151. राजस्थान में सर्वाधिक मुर्गियां कहाँ पाई है? – अजमेर
152. राजस्थान में सर्वाधिक वनों वाला जिला है? – उदयपुर
153. राजस्थान में सर्वाधिक सिंचाई किस माध्यम से होती है? – कुओं और नलकूपों से
154. राजस्थान में सोने-चाँदी की हवेली के नाम से प्रसिद्ध स्मारक कहाँ स्थित है? – महनसर (झुंझुनूं)
155. राजस्थान राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है? – 10.41 % (प्रथम स्थान)
156. राजस्थान सर्वाधिक पशु घनत्व वाला जिला कौनसा है? – डूंगरपुर
157. हल्दी घांटी युद्ध में एक मात्र मुस्लिम सरदार जो महाराणा प्रताप के साथ था? – हाकिम खां सूरी
158. राज्य का एकमात्र पक्षी चिकित्सालय कहाँ स्थित है? – जयपुर
159. राज्य का सर्वाधिक 13 तहसील वाले जिले का नाम क्या है? – जयपुर
160. राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान कौनसा है? – चूरू
161. राज्य की सबसे ऊंची पर्वत छोटी कौनसी है? – गुरुशिखर
162. राष्ट्रीय ऊष्ट्र अनुसंधान केंद्र कहां पर स्थित है? – जोड़बीड़ (बीकानेर)
163. रेगिस्तान का कल्प वृक्ष कौनसा है? – खेजड़ी
164. लोकदेवता मल्लिनाथ जी किसके शिष्य थे? – उगमसी के
165. वागल व कान्ठल की गंगा किस नदी को कहा जाता है? – माही
166. विश्व का एक मात्र वृक्ष मेला कहाँ लगता है? – खेजडली (जोधपुर)
167. शेखावाटी में कुएं स्थानीय भाषा में क्या कहलाते हैं? – जोहड़
168. सबसे अधिक नदियाँ किस संभाग में पाई जाती है? – कोटा
169. सांभर डीडवाना आदि खारी झीलें किस सागर के अवशेष है? – टेथिस सागर के
170. हमसीढों किस जनजाति का प्रसिद्ध लोकगीत है? – उत्तरी मेवाड़ के भीलों का