उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार 2018–(1992 से अबतक)

उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार (Outstanding Parliamentarian Award) : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 01 अगस्त 2018 को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की अध्यक्षता वाले भारतीय संसदीय समूह (आईपीजी) द्यारा चयनित सांसदों को उत्कृष्ट सांसद पुरस्कारों से नवाजा। साल 2013 के लिए डॉ. नजमा हेपतुल्ला (राज्यसभा सांसद), साल 2014 के लिए भाजपा के लोकसभा सांसद हुक्मदेव नारायण यादव, 2015 के लिए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद को, 2016 के लिए टीएमसी से लोकसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी को और 2017 के लिए बीजद सांसद भर्तृहरी महताब को पुरस्कार मिला है।


उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार को वर्ष 1992 में शिवराज पाटिल ने स्थापित किया था, जो 1991 से 1996 तक लोकसभा के अध्यक्ष थे। इस पुरस्कार को पाने वाले पहले व्यक्ति इंद्रजीत गुप्ता (Indrajit Gupta) थे जबकि आईपीजी द्वारा यह पुरस्कार पाने वाले पहले सदस्य समाजवादी जनता पार्टी के चंद्रशेखर (Chandra Shekhar) थे। अभी तक 22 सांसदों को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

Read in English: Outstanding Parliamentarian Awards 
List 1992-2018

किन-किन को मिला अबतक यह सम्मान–
1992 – इंद्रजीत गुप्ता (Indrajit Gupta)
1994 – अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee)
1995 – चंद्रशेखर (Chandra Shekhar)
1996 – सोमनाथ चटर्जी (Somnath Chatterjee)
1997 – प्रणव मुखर्जी (Pranab Mukherjee)
1998 – डॉ. एस. जयपाल रेड्डी (Dr. S. Jaipal Reddy)
1999 – लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani)
2000 – डॉ. अर्जुन सिंह (Dr. Arjun Singh)
2001 – जसवंत सिंह (Jaswant Singh)
2002 – डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh)
2003 – शरद पवार (Sharad Pawar)
2004 – सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj)
2005 – डॉ. पी. चिदंबरम (Dr. P. Chidambaram)
2006 – डॉ. मणिशंकर अय्यर (Dr. Mani Shankar Aiyar)
2007 – प्रियरंजन दास मुंशी (Priyaranjan Das Munshi)
2008 – मोहन सिंह (Mohan Singh)
2009 – डॉ. मुरली मनोहर जोशी (Dr. Murli Manohar Joshi)
2010 – अरुण जेटली (Arun Jaitley)
2011 – डॉ. करण सिंह (Dr. Karan Singh)
2012 – शरद यादव (Sharad Yadav)
2013 – डॉ. नजमा ए. हेपतुल्ला (Dr. Najma A. Heptulla)
2014 – हुक्मदेव नारायण (Hukmdev Narayan Yadav)
2015 – गुलाम नबी आजाद (Gulam Nabi Azad)
2016 – दिनेश त्रिवेदी (Dinesh Trivedi)
2017 – भर्तृहरी महताब (Bhartruhari Mahatab)