7 राज्यों के राज्यपालों में 3 नये व 5 बदले राज्यपाल गये

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के पांच राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति 21 अगस्त, 2018 को की है। जिन राज्यों के गवर्नरों को बदला गया है, उनमें मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और बिहार शामिल हैं। अब मेघालय के नए गवर्नर गंगा प्रसाद होंगे। जबकि जगदीश मुखी को असम, ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश, बनवारी लाल पुरोहित को तमिलनाडु और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सत्यपाल मलिक को बिहार का गवर्नर बनाया गया है। जबकि एडमिरल (सेवानिवृत्त) देवेंद्र कुमार जोशी को अंडमान निकोबार का उप राज्यपाल नियुक्त किया है।



जानें कौन कहां के राज्यपाल बने?
बिहार के राज्यपाल- लालजी टंडन
जम्‍मू-कश्‍मीर के राज्‍यपाल- सतपाल मलिक
सिक्क‍िम के राज्‍यपाल- गंगा प्रसाद
हरियाणा के राज्यपाल- सत्‍यदेव नारायण आर्य
उत्तराखंड के राज्यपाल- बेबी रानी मौर्य
मेघालय के राज्यपाल- तथागत रॉय
त्रिपुरा के राज्‍यपाल- कप्‍तान सिंह सोलंकी


याद रहे कि, गंगा प्रसाद पहले मेघालय के राज्यपाल थे, जो अब सिक्किम के राज्यपाल बनाए गए हैं। वहीं तथागत रॉय पहले त्रिपुरा के राज्यपाल थे, जिन्हें अब मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है और कप्तान सिंह सोलंकी पहले हरियाणा के राज्यपाल थे, जिन्हें अब त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।