राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष 2018 रेखा शर्मा बनीं

केंद्र सरकार ने रेखा शर्मा को राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women, NCW) की अध्यक्ष 7 अगस्त 2018 को नियुक्त किया। रेखा शर्मा इससे पहले भी महिला आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष थीं। लललिता कुमारमंगलम के पदमुक्त होने के बाद वे 2017 से महिला आयोग के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रही थीं। रेखा शर्मा आयोग के अध्यक्ष पद पर आगामी तीन साल तक रहेगी।




गौरतलब है कि कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में रेखा शर्मा ने मानसिक रूप से बीमार मरीजों के अस्पताल, जेल आदि का दौरा किया। संबंधित राज्यों को कारण बताओ नोटिस भी भेजे। इसके अलावा महिलाओं से जुड़े कई मामलों में पीड़िताओं को न्याय दिलाने में मदद की। रेखा शर्मा ने महिला आयोग की सदस्यता के दौरान जेल, बंदी गृह और बालिका गृहों का कई बार दौरा किया है और महिला अधिकारों के संबंध में काफी सक्रिय रही हैं।

सनद रहे कि राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं के लिए भारतीय संसद द्वारा 1990 में पारित अधिनियम (भारत सरकार की 1990 की धारा सं. 20) के तहत जनवरी 1992 में गठित एक सांविधिक निकाय है। जिसका कार्य महिलाओं के लिए संवैधानिक और कानूनी संरक्षण की समीक्षा; सुधारात्मक वैधानिक उपायों की अनुशंसा, शिकायतों के सुधार की सुविधा प्रदान करना तथा महिलाओं को प्रभावित करने वाले सभी नीतिगत तथ्यों पर सरकार को सलाह देना है।  हले आयोग का गठन 31 जनवरी 1992 को अध्यक्ष के रूप में श्रीमती जयंती पटनाइक के नेतृत्व में हुआ था।

राष्ट्रीय महिला आयोग पर पूछे जाने वाले प्रश्न–
राष्ट्रीय महिला आयोग का गठन कब हुआ? – 1992
राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन हैं? – श्रीमती जयंती पटनाइक
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष 2018? – श्रीमती रेखा शर्मा
वर्तमान में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष कौन हैँ? – श्रीमती रेखा शर्मा

राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष की सूची इस प्रकार है– 
क्रंसं. अध्यक्ष
तिथि से
तिथि तक
1. जयंती पटनायक (Ms. Jayanti Patnaik) 03 फरवरी 1992 30 जनवरी 1995
2. डॉ. वी. मोहिनी गिरी (Dr. V. Mohini Giri) 21 जुलाई 1995 20 जुलाई 1998
3. विभा पार्थसारथी (Ms. Vibha Parthasarathi) 18 जनवरी 1999 17 जनवरी 2002
4. डॉ. पूर्णिमा आडवाणी (Dr. Poornima Advani) 25 जनवरी 2002 24 जनवरी 2005
5. डॉ. गिरिजा व्यास (Dr. Girija Vyas) 16 फरवरी 2005 09 अप्रैल 2008
15 फरवरी 2008 08 अप्रैल 2011
6. ममता शर्मा (Ms. Mamta Sharma) 02 अगस्त 2011 01 अगस्त 2014
7. लललिता कुमारमंगलम (Ms. Lalitha Kumaramangalam) 29 सितंबर 2014 28 सितंबर 2017
8. रेखा शर्मा (Ms. Rekha Sharma) 07 अगस्त 2018 अब तक