भारतीय प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा 2018 की सूची

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल कई विदेश यात्राएं करते है। बता दें कि नरेंद्र मोदी ने मई 2014 को प्रधानमंत्री का पद संभाला था। जिसमें प्रधानमंत्री की पहली विदेश यात्रा 15 जून 2014 को भूटान की रही जिसके बाद मोदी एक बार नहीं कई बार अमेरिका, नेपाल, जापान, रूस, अफगानिस्तान और चीन की यात्राएं की। प्रधानमंत्री मोदी 17 सालों के बाद नेपाल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में गए। वही मई 2015 में भारत-मंगोलिया के 60वीं कूटनीतिक वर्षगांठ पर मंगोलिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनें। रोचक तथ्य यह है कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने से सितंबर 2016 तक ही उनकी विदेश यात्राओं पर 269 करोड़ 57 लाख 5 हज़ार और 65 रुपये का खर्चा आया था।


एक नजर मोदी की यात्राओं पर
2018 में की गई यात्राएं
–22 जनवरी, 2018 में दावोस, स्विट्जरलैंड की यात्रा पर गए।
–09-12 फरवरी, 2018 में फिलिस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान की यात्रा पर गए।
–16-20 अप्रैल, 2018 में स्वीडन, ब्रिटेन और जर्मनी की यात्रा पर गए।
–26-28 अप्रैल, 2018 में चीन की यात्रा पर गए।
–11-12 मई, 2018 में नेपाल की यात्रा पर गए।
–21 मई, 2018 में रूस की यात्रा पर गए।
–29 मई - 2 जून, 2018 में इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा पर गए।
–9-10 जून, 2018 में चीन की यात्रा पर गए।

2017 में की गई यात्राएं
–6-8 जुलाई, 2017 में जर्मनी की यात्रा पर गए।
–03 सितम्बर, 2017 में 9वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन की यात्रा पर गए।\
–5-7 सितंबर, 2017 में म्यानमार की यात्रा पर गए।


2016 में की गई यात्राएं
–30 मार्च, 2016 में बेल्जियम की यात्रा पर गए।
–31 मार्च - 01 अप्रैल, 2016 में संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर गए।
–2-3, अप्रैल 2016 में सऊदी अरब के राज्य के लिए आधिकारिक यात्रा पर गए।
–22-23 मई, 2016 में ईरान की यात्रा पर गए।
–04 जून, 2016 में अफगानिस्तान की यात्रा पर गए।
–04-05 जून, 2016 में कतर की यात्रा पर गए।
–05-06 जून, 2016 में स्विट्जरलैंड की यात्रा पर गए।
–6-8 जून, 2016 ओबामा के निमंत्रण पर अमेरिका गए। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया।
–08 जून, 2016 में मैक्सिको की यात्रा पर गए।
–23-24 जून, 2016 में उज़्बेकिस्तान की यात्रा पर गए।
–07-09 जुलाई, 2016 में दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर गए।
–09-10 जुलाई, 2016 में तंजानिया की यात्रा पर गए।
–10-11 जुलाई, 2016 में केन्या की यात्रा पर गए।
–02-03 सितंबर, 2016 में वियतनाम की यात्रा पर गए।
–03-05 सितंबर, 2016 में में हांगझोऊ में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने चीन गए।
–07-08 सितंबर, 2016 में लाओ पीडीआर की यात्रा पर गए।
–10-12 नवंबर, 2016 में जापान की यात्रा पर गए