एशियाई खेलों का इतिहास - History of Asian Games in Hindi


एशियाई खेलों का इतिहास (History of Asian Games in Hindi) – भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू व एक खेलप्रेमी 'एंटनी डिमेलो' के प्रयासों से 1951 में नई दिल्ली में एशियाई खेलों का आयोजन हुआ था, तभी से हर चार वर्ष के बाद एशियाई खेलों का आयोजन होता है। प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन 4 मार्च, 1951 को नई दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में हुआ था। जिसमें 11 देशों के 2500 प्रतियोगी एवं ​अधिकारियों ने भाग लिया था।


 प्रथम एशियाड में कुल 57 प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन हुआ था। जिसमें जापान 24 स्वर्ण, भारत 15 स्वर्ण एवं ईरान 8 स्वर्ण पदकों के साथ क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे थे। 18वें एशियाई खेलों का आयोजन 18 अगस्त से 2 सितंबर 2018 तक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हो रहा है। इन खेलों का नियामन एशियाई ओलम्पिक परिषद द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक परिषद के पर्यवेक्षण में किया जाता है। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए स्वर्ण, दूसरे के लिए रजत और तीसरे के लिए कांस्य पदक दिए जाते हैं, जिस परम्परा का शुभारम्भ 1951 में हुआ था।

एशियाड के शुभंकर - Mascot of Asian Games
प्रथम एशियाड का शुभंकर – जंतर-मंतर
12 वें एशियाड का शुभंकर – नर पोपो एवं मादा कुक्कू
13 वें एशियाड का शुभंकर – चाई यो
14 वें एशियाड का शुभंकर – दुरिया (Duria)
15 वें एशियाड का शुभंकर – होरी (Orry)
16 वें एशियाड का शुभंकर – ली यांगयांग (Le Yangyang)
17 वें एशियाड का शुभंकर – चुमरो, विचोन, बरेम (Chumuro, Vichuon, Barame)
18 वें एशियाड का शुभंकर – भिन भिन, अतंग और इक्का (Bhin Bhin, Atung and Ika)

एशियाई खेलों में होने वाली खेल प्रतियोगिताएँ:
एशियाई खेलों में निम्नलिखित खेल प्रतियोगिताएँ होती हैं:-
जलक्रीड़ा – गोताखोरी साइक्लिंग रग्बी यूनियन
जलक्रीड़ा – तैराकी नृत्य क्रीड़ाएँ पाल नौकायन
जलक्रीड़ा – लयबद्ध तैराकी ड्रैगन नौका सेपाक्टाक्रौ
जलक्रीड़ा – वाटर पोलो घुड़सवारी निशानेबाज़ी
तीरंदाज़ी असिक्रीड़ा सॉफ़्टबॉल
दंगल फुटबॉल सॉफ़्ट टेनिस
बैडमिंटन गोल्फ स्क्वैश
बेसबॉल जिम्नास्टिक टेबल टेनिस
बॉस्केटबॉल हैंडबाल ताइक्वाण्डो
बोर्ड क्रीड़ाएँ हॉकी टेनिस
बॉक्सिंग जूडो वॉलीबॉल
डोंगीयन कबड्डी भारोत्तोलन
क्रिकेट कराटे कुश्ती
क्यू क्रीड़ाएँ रोलर क्रीड़ाएँ वूशू

एशियाई खेलों से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न 

एशियाई खेलों का प्रतीक चिन्ह क्या है? – चमकता सूरज
एशियाई खेलों का सर्वप्रथम आयोजन कब हुआ था? – 4 मार्च, 1951
18वें एशियाई खेलों का आयोजन कहां हुआ? – इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में
एशियाई खेल 2022 कहाँ होंगे? – चीन के हांगझोऊ में
एशियाई खेल का मोटो क्या है? – हमेशा आगे की ओर
एशियाई खेल 2018 का शुभंकर क्या है? – भिन भिन, अतंग और इक्का (Bhin Bhin, Atung and Ika)
एशियाई खेल का नामकरण किसने किया? – पं. जवाहरलाल नेहरू 
एशियाई खेल के जनक कौन है? – प्रोफेसर गुरुदत्त सोंधी
1966 में भारत पहली बार किस खेल में फाइनल में आया?  – हॉकी
प्रथम एशियाई खेल का आयोजन कहाँ हुआ था? – नई दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में
एशियाई खेल कितने वर्षों के अंतराल में आयोजित किए जाते हैं? –4 वर्ष
टेनिस को एशियाई खेलों में किस वर्ष शामिल किया गया? –1958 (टोकियो)
वालीबॉल को एशियाई खेलों में किस वर्ष शामिल किया गया? –1958 ई. में

एशियाई खेल के अति महत्वपूर्ण तथ्य
– एशियाई खेलों का नामकरण पं. जवाहरलाल नेहरू ने किया था।
– एशियाई खेलों का उद्देश्य है—'हमेशा आगे की ओर'
– एशियाई खेल का आयोजन 1950 में होना निश्चित हुआ था मगर तैयारियों में देरी के चलते इन्हें 1951 तक के लिए टाल दिया गया।
– पहले एशियाई का उदघाटन भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने किया था।
– एशियाई खेलों में 16 वर्षो तक लम्बी कूद में योहानन ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है।
– थाइलैण्ड की राजधानी बैंकॉक में तीन बार एशियाई खेल आयोजित हुए हैं।
– जब भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता उस समय भारतीय हॉकी टीम के कप्तान शंकर लक्ष्मण थे।
– एशियाई खेल 2018 का शुभंकर – भिन भिन, अतंग और इक्का (Bhin Bhin, Atung and Ika)
– 1988 के सियोल ओलम्पिक का शुभंकर होडोरी बाघ था, वहीं दो साल पूर्व यानि 1986 में हुए 10वें एशियाड का शुभंकर भी होडोरी बाघ भी था।
– प्रथम एशियाड में भाग लेने वाले देश अफगानिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका, इण्डोनेशिया, ईरान, जापान, मलेशिया, फिलीपीन्स, थाइलैण्ड, नेपान एवं भारत थे।

एशियाई खेल : एक दृष्टि में –
आयोजन वर्ष स्थान भाग लेने वाले देशों की संख्या स्पर्धाएं खिलाड़ी प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता भारत का स्थान
1951 नई दिल्ली 11 57 491 जापान द्वितीय
1954 मनीला 18 77 1021 जापान पाँचवाँ
1958 टोकियो 20 111 1422 जापान सातवाँ
1962 जकार्ता 16 124 1545 जापान तीसरा
1966 बैंकॉक 18 140 1945 जापान पाँचवाँ
1970 बैंकॉक 18 135 1752 जापान पाँचवाँ
1974 तेहरान 25 200 2869 जापान सातवाँ
1978 बैंकॉक 25 200 3000 जापान पाँचवाँ
1982 नई दिल्ली 33 196 3447 चीन पाँचवाँ
1986 सियोल 27 269 3883 चीन पाँचवाँ
1990 बीझिंग 37 27 4500 चीन ग्यारवाँ
1994 हिरोशिमा 42 34 7300 चीन आठवाँ
1998 बैंकॉक 41 36 7000 चीन नौवाँ
2002 बुसान 44 38 9919 चीन आठवाँ
2006 दोहा 45 38 10500 चीन आठवाँ
2010 चीन (ग्वांगझू) 45 476 10156 चीन छठा
2014 इंचियॉन (द. कोरिया) 45 36 9500 चीन आठवाँ
2018 जकार्ता व पालेम्बांग
इंडोनेशिय
2022 हांगझू (चीन) (प्रस्तावित)

एशियाई खेल में भारत के कुल पदक पर एक नजर–
आयोजन वर्ष स्वर्ण रजत कांस्य
1951 15 16 20
1954 04 04 05
1958 05 04 04
1962 12 13 27
1966 07 04 11
1970 06 09 10
1974 04 12 12
1978 11 11 06
1982 13 19 25
1986 05 09 23
1990 01 08 14
1994 04 03 15
1998 07 11 17
2002 10 12 13
2006 10 17 26
2010 14 17 33
2014 11 10 36
2018