4 जुलाई का इतिहास | Today in History 4 July

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 4 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का जन्म हुआ और साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी विवेकानन्द का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


4 जुलाई, 1698 – ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
4 जुलाई, 1751 – स्वीडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने में सफल हुए।
4 जुलाई, 1760 – मीर जाफर के बेटे मिरान की गंडक नदी के किनारे बिजली गिरने से मौत हुई।
4 जुलाई, 1760 – मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया।
4 जुलाई, 1776 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
4 जुलाई, 1778 – पर्शिया ने अर्जेटिना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
4 जुलाई, 1789 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने पेशवा और निजाम के साथ टीपू सुल्तान के खिलाफ संधि की।
4 जुलाई, 1819 – अमेरिका ने पहला बचत बैंक ‘बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क’ शुरू हुआ।
4 जुलाई, 1827 – न्यूयॉर्क से दास प्रथा को समाप्त किया गया।
4 जुलाई, 1865 – मशहूर अंग्रेजी उपन्‍यास एलिस इन वंडरलैंड का प्रकाशन हुआ।
4 जुलाई, 1881 – सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच टाॅय ट्रेन की शुरुआत हुई।
4 जुलाई, 1883 – चेक गणराज्य के विख्यात लेखक फ्रैन्टस कैफ़का का जन्म हुआ।
4 जुलाई, 1884 – स्टॉक एक्सचेंज दाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स प्रकाशित किया।
4 जुलाई, 1886 – कनाडा की पहली अंतरमहाद्वीपीय ट्रेन ब्रिटिश कोलंबिया के पोर्ट मूडी पहुँची।
4 जुलाई, 1886 – न्यूयॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार बना।
4 जुलाई, 1886 – फ्रांस ने अमेरिका को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का तोहफा दिया।
4 जुलाई, 1890 – इडाहो अमेरिका का 43वां प्रांत बना।
4 जुलाई, 1897 – इतावली वैज्ञानिक मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया।
4 जुलाई, 1897 – प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म हुआ।
4 जुलाई, 1898 – भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का जन्म हुआ।
4 जुलाई, 1902 – साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी विवेकानन्द का निधन हुआ।
4 जुलाई, 1904 – अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडोर हर्टज़ल का निधन हुआ।
4 जुलाई, 1914 – बर्दुन का युद्ध समाप्त हुआ।
4 जुलाई, 1916 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का जन्म हुआ।
4 जुलाई, 1928 – लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण हुआ।
4 जुलाई, 1934 – लियो जिलार्ड ने परमाणु बम के चेन रिएक्शन का पेटेंट कराया।
4 जुलाई, 1946 – द्वीप समूह फिलीपीन को अमरिका से स्वतंत्रता मिली।
4 जुलाई, 1947 – ब्रिटिश पार्लियामेंट के सामने भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था। जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।
4 जुलाई, 1962 – फ्रांस के राष्ट्रपति ने अलजीरिया की आजादी की घोषणा की।

4 जुलाई, 1963 – तिरंगे को डिजाइन करने वाले स्‍वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैय्या का निधन हुआ।
4 जुलाई, 1970 – 105 यात्रियों वाला हवाई जहाज स्पेन में लापता हो गया।
4 जुलाई, 1971 – अमेरिकी रॉक बैंड ‘द डोर्स’ के प्रसिद्ध गायक जिम मॉरिसन अपने पेरिस स्थित घर में मृत पाए गए।
4 जुलाई, 1986 – प्रसिद्ध क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने 115 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया।
4 जुलाई, 1990 – मक्का से मीना जाने वाली सुरंग में भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत हुई।
4 जुलाई, 1997 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान पथफाइंडर मंगल ग्रह के सतह पर उतरा।
4 जुलाई, 1998 – ब्रिटेन के एक पावरबोट 'द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर' ने 74 दिन 20 घंटे व 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा।
4 जुलाई, 1998 – जापान ने मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए 'प्लेनेट-बी' नामक अपना प्रथम अंतराग्रहिक मिशन भेजा।
4 जुलाई, 1999 – लिएंडर पेस और महेश भूपति ने विम्बल्डन में पुरुष युगल का खिताब जीता।
4 जुलाई, 2003 – पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 मारे गये।
4 जुलाई, 2005 – आस्ट्रेलिया में डाल्फ़िन की एक नई प्रजाति स्नबफ़िन खोजी गई।
4 जुलाई, 2007 – वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।
4 जुलाई, 2008 – लगभग आठ साल बाद चीन की मुख्य भूमि और ताईवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा का पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।
4 जुलाई, 2010 – एक परीक्षा पत्र में कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने के आरोप की वजह से आठ हमलावरों ने एक प्रोफ़ेसर पर हमला कर उनके हाथ काट दिए।
4 जुलाई, 2012 – यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन ‘सर्न’ ने हिग्स बोसॉन कणों के खोज की घोषणा की।
4 जुलाई, 2013 – अमेरिका के शिकागो शहर में गोलीबारी की घटना में 12 की मौत हुई और 60 घायल हुए।
4 जुलाई, 2013 – मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया।
4 जुलाई, 2015 – चिली ने पहली बार कोपा अमेरिका फुटबाल खिताब जीता।