27 जुलाई का इतिहास | Today in History 27 July


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 27 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी दाएं हाथ के बल्लेबाज नील स्मिथ का जन्म वारविकशायर में हुआ और प्रसिद्ध अभिनेता अमजद खान का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


27 जुलाई, 1655 – नीदरलैंड और ब्रांडेनबर्ग ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
27 जुलाई, 1713 – रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
27 जुलाई, 1772 – तीन बड़ी शक्तियों रुस, ऑस्ट्रिया और फ़्रांस के प्रतिनिधियों ने पोलैंड के पहले विभाजन के समझौते पर हस्ताक्षर किये। इन तीनों शक्तियों ने पोलैंड को भ्रष्टचार और विनाश से बचाने के बहाने आपस में बॉट लिया।
27 जुलाई, 1789 – पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्‍थापना हुई थी।
27 जुलाई, 1824 – फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़ेन्डर डोमास फ़िल्स कनिष्ठ का पेरिस में जन्म हुआ। वे फ्रांस के सैनिक जनरल और लेखक एलेग्ज़न्डर डोमास वरिष्ठ के पुत्र थे।
27 जुलाई, 1836 – दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना हुई।
27 जुलाई, 1844 – ब्रिटेन के वैज्ञानिक जान डेल्टन का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रसायन शास्त्र और भौतिक शास्त्र के क्षेत्रों में कई अविष्कार किए। डेल्टन गैसों के मिश्रण के नियम के जनक हैं।
27 जुलाई, 1862 – अमेरिकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान का कहर आया जिसमें 40 हजार लोगों की मौत हुई।
27 जुलाई, 1888 – फिलिप प्राट ने पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
27 जुलाई, 1889 – इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमेटी को लंदन में दादाभाई नैरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।
27 जुलाई, 1897 – बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये।

27 जुलाई, 1922 – ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन हुआ।
27 जुलाई, 1935 – चीन के यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत हुई।
27 जुलाई, 1962 – अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर जार्जिया के अल्बानी जेल में बंद हुए।
यह भी जानें : भारतीय व विश्व इतिहास में 26 जुलाई का दिन

27 जुलाई, 1967 – इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी नील स्मिथ का जन्म वारविकशायर में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।
27 जुलाई, 1969 – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्‍ट क्रिकेटर और अब तक के सबसे धमाकेदार फील्‍डर जॉन्‍टी रोड्स का जन्‍म हुआ।
27 जुलाई, 1972 – नक्सल आंदोलन के मास्टरमाइंड चारू मजूमदार का जेल में निधन हुआ।
27 जुलाई, 1982 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा हुई।
27 जुलाई, 1987 – खोजकर्ताओं ने टाइटेनिक का मलबा खोजा।
27 जुलाई, 1992 – अभिनेता अमजद खान का निधन हुआ।
27 जुलाई, 1994 – निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
27 जुलाई, 1996 – ओलंपिक खेल अमरीका के जॉर्जिया राज्य के अटलांटा शहर में आयोजित किए गए। देर रात, अटलांटा के सेनटेनीयल ओलंपिक पार्क में दिन के खेल खत्म होने के बाद एक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान ही बम धमाका हुआ।
27 जुलाई, 2003 – अमरीका के बहुचर्चित हास्य कलाकार बॉब होप का निधन हुआ। वे 100 साल के थे।