26 जुलाई का इतिहास | Today in History 26 July

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 26 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया और कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फ़िदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा में सफल क्रांति की शुरूआत हुई। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

26 जुलाई, 1614 – जहाँगीर ने मेवाड़ के राणा का स्वागत किया।
26 जुलाई, 1686 – फ़्रांसीसी लेखक और कवि पियर कोर्नी का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्हे ड्रामे लिखने से विशेष लगाव था और इस क्षेत्र में उन्होंने इतनी प्रगति की कि बाद में उन्हें ड्रामा लेखन और क्लासिक थियेटर का जनक कहा जाने लगा।
26 जुलाई, 1788 – न्यूयॉर्क अमेरिका का 11वां राज्य बना।
26 जुलाई, 1826 – लिथुआनिया की हिंसा में कई यहूदी मरे।
26 जुलाई, 1844 – भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म ​हुआ।
26 जुलाई, 1874 – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी छत्रपति साहू महाराज का जन्म हुआ।
26 जुलाई, 1876 – कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की गई।
26 जुलाई, 1914 – भारत की प्रसिद्ध कवयित्रियों में से एक विद्यावती ‘कोकिल’ का जन्म हुआ।
26 जुलाई, 1945 – विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
26 जुलाई, 1951 – नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध समाप्त किया।
26 जुलाई, 1953 – कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फ़िदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा में सफल क्रांति की शुरूआत हुई।
26 जुलाई, 1956 – मिस्र ने स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण किया।
26 जुलाई, 1965 – मालदीव को ब्रिटेन से आजादी मिली।
26 जुलाई, 1974 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
26 जुलाई, 1993 – दक्षिण कोरिया में बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ और 66 यात्री मारे गए।
26 जुलाई, 1994 – तुर्की की वायु सेना ने इराक के कुर्द में हवाई हमले किये जिसमें 70 लोगों की मौत हुई।



26 जुलाई, 1997 – श्रीलंका ने ‘एशिया कप’ जीता, खमेर रूज के नेता पोलपोट को आजीवन कारावास।
26 जुलाई, 1998 – एटीएंडटी और ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी पीएलसी ने संयुक्त उपक्रम बनाने की घोषणा की।
26 जुलाई, 1998 – महानतम महिला एथलीट जैकी जायानर कर्सी ने एथलेटिक्स से संन्यास लिया।
26 जुलाई, 2000 – फिजी में विद्रोही नेता जार्ज स्पीट को सेना ने गिरफ्तार किया।

यह भी जानें : भारतीय व विश्व इतिहास में 25 जुलाई का दिन

26 जुलाई, 2002 – प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाजी चैम्पियनशिप प्रारम्भ हुई।
26 जुलाई, 2002 – इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष के कारावास की सज़ा सुनायी।
26 जुलाई, 2004 – ईरान के विदेश मंत्री कमल करजई ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ गैस पाइप लाइन के प्रस्ताव पर वार्ता की।
26 जुलाई, 2004 – अर्जेन्टीना को हराकर फ़ुटबाल का कोपा कप ब्राजील ने जीता।
26 जुलाई, 2005 – नासा के अंतरिक्ष यान डिस्कवरी का प्रक्षेपण हुआ।
26 जुलाई, 2006 – लेबनान में इस्रायल हमले में चार संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक मारे गये।
26 जुलाई, 2007 – पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।
26 जुलाई, 2008 – यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।
26 जुलाई, 2008 – गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके हुए। इस हादसे में 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी हुए।
26 जुलाई, 2009 – भारत न्यूक्लियर सबमरिन लॉन्च करने वाला 6वां देश बना।
26 जुलाई, 2012 – सीरिया में हुई हिंसा में एक दिन में करीब 200 लोग मारे गए।
26 जुलाई, 2012 – उत्तर कोरिया में ‘खानून’ तूफान से 88 लोग मारे गए तथा 60 हजार बेघर हुए।
26 जुलाई, 2013 – पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट से 57 लोग मरे।