23 जुलाई का इतिहास | Today in History 23 July

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 23 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध क्रांतिकारी नेता चन्द्रशेखर आजाद का जन्म हुआ और कॉमेडी के बादशाह महमूद अली का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


23 जुलाई, 1540 – तुर्की ने जानोस सिगीसमंद जपोलयाइ को हंगरी के राजा के रूप में मान्यता दी।
23 जुलाई, 1555 – हुमायूं ने सरहिंद में सिकंदर सूरी पर विजय प्राप्त करने के बाद दिल्ली में प्रवेश किया।
23 जुलाई, 1798 – नेपोलियन ने मिस्र के अलेक्जेंड्रिया पर कब्जा किया।
23 जुलाई, 1798 – स्वीट्ज़रलैंड के इतिहासकार और लेखक जूलियो ब्रान्डन्सन का जन्म हुआ। उन्होंने शिक्षा प्राप्ति के बाद इतिहास के बारे में अनुसंधान आरंभ किया। उन्होंने कई पुस्तकें लिखीं जिनमें से युद्ध भड़कने के कारण और युरोप का इतिहास आदि का नाम लिया जा सकता है।
23 जुलाई, 1829 – अमेरिका के विलियम ऑस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफ का पेटेंट कराया था, जिसने टाइपराइटर की नींव रखी।
23 जुलाई, 1856 – स्वतन्त्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ।

23 जुलाई, 1881 – अंतर्राष्ट्रीय जिम्नास्टिक संघ ने खेल परिसंघ की स्थापना की। यह विश्व का सबसे पुराना खेल परिसंघ है।
23 जुलाई, 1898 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार ताराशंकर बंद्योपाध्याय का जन्म हुआ।
23 जुलाई, 1903 – मोटर कंपनी फोर्ड ने अपनी पहली कार बेची।
23 जुलाई, 1904 – चार्ल्स इ मेंसियस द्वारा मलाइबरफ संकु (आइसक्रीम कोण) की खोज की गई।
23 जुलाई, 1906 – प्रसिद्ध क्रांतिकारी नेता चन्द्रशेखर आजाद का जन्म हुआ।
23 जुलाई, 1914 – आर्क्ड्यूक फ्रांसिस फर्डिनेंड की हत्या के बाद आस्ट्रीया-हंगरी ने सर्बिया को अल्टीमेटम दिया। इसी के बाद प्रथम विश्व युद्ध शुरु हो गया।
23 जुलाई, 1920 – ब्रिटेन के कब्जे वाले पूर्वी अफ्रीका का नामकरण केन्या किया गया और इसे ब्रिटिश उपनिवेश बना दिया गया।
23 जुलाई, 1927 – बंबई में नियमित रुप से रेडियो प्रसारण शुरू हुआ।
23 जुलाई, 1929 – इटली में फासीवादी सरकार ने विदेशी शब्दों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया।
23 जुलाई, 1932 – भारतीय अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक महमूद का निधन हुआ।


23 जुलाई, 1942 – हिटलर ने स्टालिनग्राद पर कक्बजा करने का आदेश जारी किया।
23 जुलाई, 1944 – अमेरिकी की सेना ने इटली के पीसा पर कब्जा किया।
23 जुलाई, 1952 – मिश्र में क्रांति हुई। मुहम्मद नाजिर के नेतृत्व में कुछ युवा सैनिकों ने विद्रोह कर बादशाह फारुख-1 का साशन समाप्त कर उसे देश से बाहर निकाल दिया।
23 जुलाई, 1953 – अँग्रेज़ क्रिकेट खिलाड़ी ग्रेन ऐलेन गूज का जन्म हुआ।
23 जुलाई, 1973 – हिंदी फिल्मो निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और गायक हिमेश रेशमिया का जन्म हुआ।
23 जुलाई, 1974 – ग्रीस का सैन्य शासन ख़त्म हो गया और पूर्व प्रधानमंत्री कौन्सटैनटिन कारमनालिस को दोबारा सत्ता संभालने का अवसर दिया गया।
23 जुलाई, 1983 – तमिल टाइगर्स के नाम से विख्यात एलटीटीई (LTTE) विद्रोहियों और श्रीलंका सरकार के बीच 26 सालों तक चले गृह युद्ध में हजारों जानें गईं।
23 जुलाई, 1998 – सं.रा. अमेरिका ने सात भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोड़ने के लिए आदेश दिया।

यह भी जानें : भारतीय व विश्व इतिहास में 22 जुलाई का दिन

23 जुलाई, 1999 – मोरक्को के राजा हसन द्वितीय का निधन हुआ। सन 1929 में जन्मे हसन द्वितीय पर उनके शासनकाल में कई बार जानलेवा आक्रमण हुए किंतु हर बार वे बाल-बाल बच गए।
23 जुलाई, 1999 – जापान की राजधानी टोक्यों में ए एन एन फलाइट 61 का अपहरण किया गया।
23 जुलाई, 2004 – कॉमेडी के बादशाह महमूद अली का निधन हुआ।
23 जुलाई, 2005 – मिस्र के शर्म-अल-शेख के रिजाॅर्ट में हुए बम धमाकों में 88 लोग मारे गए और क़रीब 200 लोग घायल हुए।
23 जुलाई, 2011 – नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में बम विस्फोट और शहर के बाहर गोलीबारी की घटनाओं में 92 लोगों की मौत हुई।
23 जुलाई, 2011 – अमेरिका के नेतृत्व वाली नाटो सेना ने पूर्वी अफगानिस्तान में एक सैन्य कार्रवाई में 50 घुसपैठियों को मार गिराने का दावा किया।
23 जुलाई, 2012 – स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका लक्ष्मी सहगल का निधन हुआ।
23 जुलाई, 2014 – ट्रांस एशिया एयरवेज विमान के ताइवान में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 44 लोगों की मौत हुई और 222 घायल हुए।
23 जुलाई, 2016 – प्रसिद्ध चित्रकार एस. एच. रज़ा का निधन हुआ।