17 जुलाई का इतिहास | Today in History 17 July


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 17 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया और देश में महिलाओं को प्रशासनिक, पुलिस व किसी भी तरह की नागरिक सेवाओं में पात्र घोषित किया गया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


17 जुलाई, 1429 : डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में ताजपोशी की गई।

17 जुलाई, 1453 : कैस्टिलियन के पहले युद्व में फ्रांसीसी सेनाओं ने इंग्लैंड को पराजित किया।
17 जुलाई, 1489 : निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।
17 जुलाई, 1549 : बेल्जियम के घेंट क्षेत्र से यहूदियों को निष्कासित कर दिया गया।
17 जुलाई, 1712 : इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस के बीच युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
17 जुलाई, 1775 : पहले सैन्य अस्पताल को मंजूरी दी गयी।
17 जुलाई, 1790 : स्काटलैंड के दार्शनिक और अर्थशास्त्री एडम स्मिथ का निधन हुआ। उन्हें नवीन अर्थशास्त्र का जनक कहा जाता है।
17 जुलाई, 1850 : हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।
17 जुलाई, 1893 : इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
17 जुलाई, 1898 : स्पेन, अमेरिका युद्व, स्पेनी सेना ने क्यूबा के सेंटियागो क्षेत्र में अमेरिका के समक्ष आत्मर्समपण किया।
17 जुलाई, 1912 : अंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (आईएएफ) की स्वीडन में स्थापना की गयी।
17 जुलाई, 1913 : फ्रांस के विख्यात दार्शनिक और लेखक रोजर गैरोडी का मार्सी नगर में जन्म हुआ। फ्रांस पर जर्मनी के अधिकार के दौरान उन्होंने हिटलर के फ़ासीवाद का विरोध किया जिसके चलते उन्हें वर्ष 1940 से 1943 तक जर्मनी की जेल में रहना पड़ा।
17 जुलाई, 1917 : जॉर्ज पंचम ने परिवार को उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया। इससे पहले यह शाही परिवर जर्मनी शाही घराने 'साक्से कोबुर्ग एंड गोथा' के नाम से जाना जाता था।
17 जुलाई, 1919 : फिनलैंड में संविधान को अंगीकार किया गया।
17 जुलाई, 1923 : भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी बेगम आबिदा अहमद का जन्म हुआ।
17 जुलाई, 1929 : सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।

17 जुलाई, 1943 : ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।
17 जुलाई, 1943 : परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों का जन्म हुआ।
17 जुलाई, 1944 : अमेरिका में कैलिफोर्निया के समीप में गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट होने से 322 लोगों की मौत हो गयी।
17 जुलाई, 1947 : भारतीय यात्री जहाज रामदास मुम्बइ के पास तुफान में फंसकर डूब गया। 625 लोगों की मौत हो गई।
17 जुलाई, 1948 : देश में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत किसी भी तरह की नागरिक सेवाओं में पात्र घोषित किया गया।
17 जुलाई, 1950 : पठानकोट में भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
17 जुलाई, 1959 : हिंदी चलचित्र अभिनेत्री ज़रीना वहाब का जन्म हुआ।
17 जुलाई, 1968 : इराक़ में अहमद हसन अलबक्र के नेतृत्व में विद्रोह करके बास पार्टी ने सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया।
यह भी जानें : भारतीय व विश्व इतिहास में 16 जुलाई का दिन
17 जुलाई, 1972 : पहली बार दो महिलाओं ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई एजेंट के तौर पर चंटिको में ट्रेनिंग शुरू की।
17 जुलाई, 1972 : गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और ‘ऑल इंडिया किसान सभा’ के नेता इंदुलाल याज्ञिक का निधन हुआ।
17 जुलाई, 1974 : लंदन टॉवर में हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।
17 जुलाई, 1976 : 21वें माडर्न ओलंपिक खेलों का आयोजन मांट्रियाल में शुरू हुआ।
17 जुलाई, 1980 : जेंको सुजुकी जापान के प्रधानमंत्री बने।
17 जुलाई, 1981 : इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया।
17 जुलाई, 1987 : ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।
17 जुलाई, 1992 : भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता कानन देवी का निधन हुआ।
17 जुलाई, 1994 : धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया।
17 जुलाई, 1995 : फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया।
17 जुलाई, 2002 : रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।
17 जुलाई, 2006 : कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।
17 जुलाई, 2013 : चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़ से 58 लोगों की मौत हुई।
17 जुलाई, 2013 : प्रसिद्ध इतिहासकार बरुन डेका निधन हुआ।
17 जुलाई, 2014 : मलेशिया एयरलाइंस के विमान-17 के दुर्घटनाग्रस्त होने से 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्यों की मौत हो गयी।