13 जुलाई का इतिहास | Today in History 13 July


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 13 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एस्ले मैलेट का जन्म सिडनी में हुआ और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी थी। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


13 जुलाई, 1534 – ऑटोमन सेना ने उत्तर पश्चिमी फारस में ताबरिज पर कब्जा किया।
13 जुलाई, 1645 – अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
13 जुलाई, 1771 – ब्रिटेन के विख्यात नाविक जेम्ज़ कुक की पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध की ऐतिहासिक खोज-यात्रा तीन वर्ष के बाद समाप्त हुई। इस लम्बी यात्रा में वैझानिकों का एक दल दक्षिणी गोलार्ध की वनस्पतियों, जीव जन्तुओं और निवासियों के बारे में और एक अन्य दल अंतरिक्ष ग्रहों के बारे में जानकारी के लिए प्रयासरत था।
13 जुलाई, 1803 – राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरु किया था।
13 जुलाई, 1832 – हेनरी स्कूलक्रॉफ्ट ने मिनेसोटा में मिसीसिपी नदी के स्रोत की खोज की।
13 जुलाई, 1863 – न्यूयार्क में सिविल वार ड्रॉफ्ट के विरोधियों के दंगे में एक हजार से अधिक लोग घायल हुए।
13 जुलाई, 1878 – बर्लिन कांग्रेस ने यूरोपीय शक्तियों के बीच बाल्कन देशों का बँटवारा किया।
13 जुलाई, 1882 – रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई।
13 जुलाई, 1887 – स्कॉटलैंड में दूसरा रेल पुल शुरु हुआ जिसका प्रयोग आज भी जारी है।
13 जुलाई, 1897 – मारकोनी ने बेतार संदेश के लिए अमेरिकी पेटेंट हासिल किया।
13 जुलाई, 1905 – कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र संजीवनी ने ब्रिटिस सामानों के बहिष्कार का सर्वप्रथम सुझाव दिया था।

13 जुलाई, 1908 – लंदन में चौथा आधुनिक ओलंपिक खेल शुरु हुआ।
13 जुलाई, 1923 – कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिलिस में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमतों को बढ़ाने के लिए प्रचार के मकसद से 'Hollywood' लिखा गया था।
यह भी जानें : भारतीय व विश्व इतिहास में 12 जुलाई का दिन

13 जुलाई, 1929 – जतिन्द्र नाथ दास ने एेतिहासिक भूख हड़ताल की शुरुआत की।
13 जुलाई, 1945 – ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एस्ले मैलेट का जन्म सिडनी में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।
13 जुलाई, 1945 – मैक्सिको मरुस्थल में पहला परमाणु बम परिक्षण के लिए लाया गया।
13 जुलाई, 1954 – अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जेनेवा में वियतनाम के बँटवारे पर सहमत हुए।
13 जुलाई, 1977 – आपातकाल के दौरान भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि जैसे लोक सम्मान वापस लिये गये।
13 जुलाई, 1995 – बंगाली लेखिका आशापूर्णा देवी का निधन हुआ।
13 जुलाई, 2000 – अमेरिका और वियतनाम ने बड़े व्यापार अनुबंध पर हस्ताक्षर किया।
13 जुलाई, 2011 – देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी थी। ये धमाके मुंबई के झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में हुए थे।