10 जुलाई का इतिहास | Today in History 10 July


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 10 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे वाई-फाई के जनक अमेरिकी सरर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला का जन्म हुआ। ग्वालियर में महिलाओं के लिए पहले एन.सी.सी कॉलेज की स्थापना हुई। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–



10 जुलाई, 874 – उत्तरी युरोप के आइसलैंड द्वीप की खोज हुई, नार्वे के शिकारियों ने इस द्वीप की खोज की थी।
10 जुलाई, 1652 – इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
10 जुलाई, 1741 – डेनमार्क के विटस बेरिग नामक खोजकर्ता ने अलास्का क्षेत्र का पता लगाया। वे अपने बादबानी जहाज़ से रुस जा रहे थे कि उन्होंने अलास्का क्षेत्र को देखा जो केनेडा के पश्चिमोत्तर में स्थित है।
10 जुलाई, 1800 – भारत में ब्रिटिश सरकार ने फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।
10 जुलाई, 1856 – वाई-फाई के जनक अमेरिकी सरर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला का जन्म हुआ।
10 जुलाई, 1884 – इंग्लैंड के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले जा रहे प्रथम क्रिकेट टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ा।
10 जुलाई, 1913 – यूरोपीय देश रोमानिया ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
10 जुलाई, 1923 – यूरोपीय देश इटली में सभी गैर फासीवादी दलों को विलय हुआ।
10 जुलाई, 1924 – डेनमार्क ने ग्रीनलैंड पर कब्जा जमाया।
10 जुलाई, 1925 – सोवियत संघ के आधिकारिक समाचार एजेंसी के तौर पर टीएएसएस की शुरुआत हुई।
10 जुलाई, 1931 – पहली महिला विमान चालक ने संसार का चक्कर लगाने के लिए उड़ान आरंभ की। यह महिला जर्मनी की रहने वाली थी उसका नाम बायनहोज़न था। उसने 275 घंटे में हवाई जहाज़ से 31 हज़ार किलोमीटर की दूरी तय की।
10 जुलाई, 1938 – हावर्ड ह्यूज ने 91 घंटे विमान उड़ाने का रिकॉर्ड बनाया।

10 जुलाई, 1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ़्रांस के तत्कालीन प्रधानमंत्री और वरिष्ठ सेनाधिकारी हेनरी पैटन ने जर्मनी से अपने देश की पराजय के बाद सत्ता अपने हाथ में ले ली।
10 जुलाई, 1943 – अमेरिका, ब्रिटिश और कनाडाई सेना ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सिसली द्वीप पर हमला किया।

यह भी जानें : भारतीय व विश्व इतिहास में 9 जुलाई का दिन

10 जुलाई, 1947 – चीन के कैंटोन क्षेत्र में नदी में रेलगाडी गिरने से 200 लोगों की मौत हुई।
10 जुलाई, 1965 – ग्वालियर में महिलाओं के लिए पहले एन.सी.सी कॉलेज की स्थापना हुई।
10 जुलाई, 1973 – उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में स्थित देश बहामास ने इंग्लैंड से स्वतंत्रता हासिल की और संविधान अंगीकार किया।
10 जुलाई, 1973 – पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश स्वीकारने वाला प्रस्ताव पास किया।
10 जुलाई, 1994 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस्तीफा दिया।
10 जुलाई, 2006 – पाकिस्तान के मुल्तान में विमान दुर्घटना में 45 लोगों की मौत हुई।
10 जुलाई, 2013 – चीन के सिचुअान प्रांत में भूस्खलन से 40 लोग मरे।
10 जुलाई, 2015 – बंगलादेश के मैमनसिंह जिले में मुफ्त में बांटे जा रहे कपड़ों को लेने के दौरान मची भगदड़ में 23 लोगों की मौत हुई।