1 जुलाई का इतिहास | Today in History 1 July


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 1 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे मशहूर बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म इलाहाबाद में हुआ और भारत में एक देश..एक टैक्स.. जीएसटी युग की शुरूआत हुई। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


1 जुलाई, 1781 – मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना के बीच पोर्टो नाेवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ।
1 जुलाई, 1852 – सिंध में ‘सिंध डाक (Scinde Dawk)’ नामक पहला डाक टिकट जारी किया गया।
1 जुलाई, 1862 – कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।
1 जुलाई, 1878 – कनाडा यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन में शामिल हुआ।
1 जुलाई, 1879 – भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई।
1 जुलाई, 1882 – पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र राय का जन्म हुआ। इस दिन को डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1 जुलाई, 1921 – कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की स्थापना हुई।
1 जुलाई, 1938 – मशहूर बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म इलाहाबाद में हुआ।
1 जुलाई, 1955 – इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया।
1 जुलाई, 1961 – भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ कल्पना चावला का जन्म हुआ। कोलंबिया अन्तरिक्ष यान आपदा में मारे गए सात यात्री दल सदस्यों में से वह भी एक थीं।
1 जुलाई, 1962 – आधुनिक बंगाल के निर्माता बिधान चंद्र राय का निधन 
हुआ।
1 जुलाई, 1963 – यूएस पोस्ट आॅफिस ने जिप कोड ​प्रणाली को लागू किया।
1 जुलाई, 1964 – भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना।

1 जुलाई, 1965 – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम लागू हुआ और विवाद को एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण के समक्ष मध्यस्थता के लिए प्रस्तुत किया गया।
1 जुलाई, 1968 – 62 देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए।
1 जुलाई, 1975 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय विकास के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की घोषणा की।

यह भी जानें : 30 जून की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1 जुलाई, 1979 – इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाने वाली कंपनी सोनी ने वाकमैन पेश किया।
1 जुलाई, 1991 – बारसा संधि भंग की गयी।
1 जुलाई, 1996 – आस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में स्वेच्छा मृत्यु क़ानून विश्व में पहली बार लागू।
1 जुलाई, 1997 – देश की पहली साइंस सिटी कोलकाता में स्थापित की गई।
1 जुलाई, 1997 – ब्रिटिश उपनिवेश हांगकांग का शासन चीन को सौंपा गया।
1 जुलाई, 2007 – इंग्लैंड में सार्वजनिक स्थलों पर स्मोकिंग पर प्रतिबंध प्रभावी हुआ।
1 जुलाई, 2013 – नेप्च्यून के चंद्रमा एस/2004एन1 की खोज की।
1 जुलाई, 2017 – भारत में एक देश..एक टैक्स.. जीएसटी युग की शुरूआत हुई।