राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों की सूची | Chairman of RPSC


राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष (Rajasthan Public Service Commission Chairman) : राजस्थान लोक सेवा आयोग में एक अध्यक्ष एवं सात सदस्य होते है। यह एक संवैधानिक पद है जिसपर राज्यपाल इन पदों पर नियुक्ति करता है। आयोग का अध्यक्ष एवं आयोग के सदस्य अधिकतम 6 वर्ष अथवा 62 वर्ष की उम्र जो भी पहले हो, पर ही पद पर बने रह सकते है। राजस्थान लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष डॉ. एस.के. घोष (Dr. S.K. Ghosh) थे जो 01-04-1949 से 27-07-1950 तक पद पर रहे। वर्तमान में राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय कुमार श्रोत्रिय (Sanjay Kumar Shrotriya) है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है–
अध्यक्ष (Chairman)
कब से
कब तक
डॉ. एस.के. घोष (Dr. S.K. Ghosh) 01-04-1949 27-07-1950
एस.सी. त्रिपाठी (S.C. Tripathi) 28-07-1950 07-08-1951
डी.एस. तिवारी (D.S. Tewari) 08-08-1951 20-01-1958
एम.एम. वर्मा (M.M. Verma) 20-01-1958 03-12-1958
एल.एल. जोशी (L.L. Joshi) 04-12-1958 31-07-1960
वी.वी. नार्लीकर (V.V. Narlikar) 01-08-1960 31-07-1966
आर.सी. चौधरी (R.C. Chowdhary) 08-02-1967 09-10-1972
बी.डी. माथुर (B.D. Mathur) 09-10-1971 23-06-1973
आर.एस कपूर (R.S. Kapoor) 24-06-1973 10-06-1975
मोहम्मद याक़ूब (Mohd. Yaqub) 27-06-1975 30-06-1979
एच.डी. गुप्ता (H.D. Gupta) 10-09-1980 09-06-1983
आर.एस. चौहान (R.S. Chouhan) 30-06-1979 10-06-1980
एस. अदियप्पा (S. Adviyappa)
10-06-1983 26-03-1985
डॉ. दीन दयाल (Dr. Deen Dayal) 26-03-1985 07-11-1985
जे.एम. खान (J.M. Khan) 08-11-1985 27-11-1989
एस.सी. सिंगा रिया (S.C. Singaria-Officiating)
27-11-1989 05-09-1990
यतींद्र सिंह (Yatindra Singh) 05-09-1990 06-10-1995
हनुमान प्रसाद (Hanuman Prasad) 06-10-1995 30-09-1997
पी.एस. यादव (P.S. Yadav)
01-10-1997 06-11-1997
देवेंद्र सिंह (Devendra Singh) 06-11-1997 30-12-2000
एन.के. बरव (N.K. Berwa) 31-12-2000 22-03-2004
जी.एस. टेक (G.S. Tak) 15-07-2004 04-07-2006
एच.एन. मीना (H.N. Meena-Officiating) 04-07-2006 19-09-2006
सी.आर. चौधरी (C.R. Choudhary) 23-02-2008 28-02-2010
एम.एल. कुमावत (M.L. Kumawat) 28-02-2010 01-07-2011
प्रो. बी.एम. शर्मा (Prof. B.M. Sharma) 01-07-2011 31-08-2012
डॉ. हबीब खान गौरन (Dr. Habbib Khan Gauran) 31-08-2012 (A/N) 22-09-2014
डॉ. आर.डी. सैनी (Dr. R.D. Saini (Officiating) 24-09-2014 10-08-2015 (F/N)
डॉ. ललित के. पनवार (Dr. Lalit K. Panwar, IAS-Retd.) 10-08-2015 (A/N) 10-07-2017
श्याम सुंदर शर्मा (Shyam Sunder Sharma) 11/07/2017 (A/N) 28/09/2017
डॉ. राधेश्याम गर्ग (Dr. Radheyshyam Garg) 18-12-2017 (A/N) 01-05-2018
डॉ. राधेश्याम गर्ग (Dr. Radheyshyam Garg) 18-12-2017 (A/N) 01-05-2018
दीपक उप्रेती (Deepak Upreti) 23-07-2018 14-10-2020
भूपेंद्र सिंह यादव (Bhupendra Singh Yadav) 14-10-2020 02-12-2021
संजय कुमार श्रोत्रिय (Sanjay Shrotriya) 15-02-2022 से अभी तक



RPSC अध्यक्ष की कार्य एवं शक्तियां
राज्य लोक सेवाओं की भर्ती प्रक्रिया को सम्पादित करना परिक्षा का अयोजन एवं साक्षात्कार(320) प्रथम।
राज्य सरकार को ऐसे मामलों में सलाह देना जो राज्यपाल आयोग को सौंपे।
(321) ऐसे कार्य जो विधानमण्डल सौंपे।
अपने कार्य का वार्षिक प्रतिवेदन राज्यपाल को देना।
कुछ वर्गों के सम्बन्ध में विशेष उपबन्ध -
अनुच्छेद 330 के अनुसार लोकसभा में अनुसुचित जातियों और जन जातियों के लिए स्थानों का आरक्षण किया गया है।
लोकसभा में दो आंग्ल भारतीयों की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है (अनुच्छेद 331)।
अनुच्छेद 332 और 333 में राज्य विधान सभाओं में अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति के आरक्षण की तथा एक आंग्ल भारतिय के प्रतिनिधित्व की व्यवस्था की गयी है।