29 जून का इतिहास | Today in History 29 June

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 29 जून के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे विश्व की प्रमुख कंपनी आई.बी.एम. ने विश्व का सबसे तेज कम्प्यूटर निर्मित किया और सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फ्यूचर कप के दूसरे मैच में आंद्रे नेल की गेंद पर वनडे करियर के 15 हजार रन पूरे किए। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


29 जून, 1444 – अल्बानिया के इस्कंदर बेग ने आॅटोमेन साम्राज्य की सेना को हराया।
29 जून, 1613 – विलियम शेक्सपियर का ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ।
29 जून, 1659 – इवान विहोव्सकी के नेतृत्व वाली यूक्रेन की सेना ने प्रिंस त्रुबेत्सकॉय के नेतृत्व में रूसी सेना को कोनोटोप युद्ध में पराजित किया।
29 जून, 1850 – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर रॉबर्ट पील घुड़सवारी के दौरान गिर गये जिसके तीन दिन बाद उनका निधन हो गया।
29 जून, 1861 – हिन्दी के प्रथम तिलिस्मी लेखक देवकीनन्दन खत्री का जन्म हुआ।
29 जून, 1864 – कनाडा में रेलवे दुर्घटना में 90 लोग मारे गए।
29 जून, 1864 – शिक्षाविद, अधिवक्ता और न्यायाधीश डॉक्टर आशुतोष मुखर्जी का जन्म हुआ।
29 जून, 1873 – बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि माइकल मधुसूदन दत्त का निधन हुआ।
29 जून, 1880 – फ्रांस ने प्रशांत महासागर स्थित ताहिती द्यीप समूह पर कब्जा किया।
29 जून, 1893 – भारतीय सांख्यिकी संस्थान के संस्थापक प्रसांत तंद्र महालनोबिस का जन्म हुआ।
29 जून, 1901 – भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का जन्म हुआ।
29 जून, 1908 – बड़ौदा रियासत के अंतिम महाराजा प्रतापसिंह राव गायकवाड़ का जन्म हुआ।
29 जून, 1913 – यूनान, सर्बिया, मोन्टे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गारिया का युद्ध आरंभ हुआ जो दूसरे बाल्कान युद्ध के नाम से जाना जाता है।
29 जून, 1922 – युगोस्लावियाई कवि वास्को पोपा का जन्म हुआ।
29 जून, 1931 – भारतीय साहित्यकार, पत्रकार मेहता लज्जाराम का निधन हुआ।
29 जून, 1932 – सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किये।
29 जून, 1956 – अभिनेत्री मार्लिन मुनरो ने पटकथा लेखक आर्थर मिलर से विवाह रचाया।
29 जून, 1960 – बीबीसी के अध्यक्ष ने घोषणा की कि संस्था का नया टेलीविज़न केंद्र टेलीविज़न जगत की दुनिया का 'हॉलीवुड' होगा।
29 जून, 1961 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षा मंत्री सरदार बलदेव सिंह का निधन हुआ।

29 जून, 1966 – अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के निकट ईंधन भंडारण की सुविधा पर बम गिराये।
29 जून, 1966 – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ दामोदर धर्मानंद कोसांबी का निधन हुआ।
29 जून, 1970 – पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी मुश्ताक अहमद का जन्म पंजाब में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व लैग ब्रैक गुगली गेंदबाज थे। वैसे टीम में उनकी मुख्य भूमिका एक गेंदबाज की थी।
29 जून, 1974 – ईसाबेल पेरोन अर्जेटीना की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

यह भी जानें : 28 जून की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

29 जून, 1976 – सिशेल्स द्वीप समूह को स्वतंत्रता मिली इसके बाद से यह दिन इस देश में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
29 जून, 1988 – राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी का निधन हुआ।
29 जून, 1991 – सोवियत संघ के विघटन के बाद पूर्वी ब्लाक के देशों का आर्थिक सहयोग संघ कामकोन को हंग्री की राजधानी बोडापेस्ट में एक सम्मेलन में भंग कर दिया गया।
29 जून, 2000 – विश्व की प्रमुख कंपनी आई.बी.एम. ने विश्व का सबसे तेज कम्प्यूटर निर्मित किया।
29 जून, 2002 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश के कोलोनोस्कोपी उपचार शुरु होने की वजह से उप-राष्ट्रपति डिक चेने ने ढाई वर्ष तक कार्यकारी राष्ट्रपति का कार्य संभाला।
29 जून, 2007 – आईफोन के नाम से जाना जाने वाला एप्पल का पहला स्मार्टफोन बाजार में आया।
29 जून, 2007 – सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फ्यूचर कप के दूसरे मैच में आंद्रे नेल की गेंद पर वनडे करियर के 15 हजार रन पूरे किए। भारत ने यह मैच छह विकेट से जीता।
29 जून, 2008 – दुनिया के पहले प्रेगनेंट पुरुष थॉमस ने बेटी को जन्म दिया।
29 जून, 2011 – मानव तस्करी की निगरानी सूची (वॉच लिस्ट) से भारत को बाहर कर दिया गया है। छह साल के अंतराल के बाद, अमेरिका ने भारत को मानव तस्करी की निगरानी सूची (वॉच लिस्ट) से बाहर कर दिया है।
29 जून, 2012 – करीब 15 हजार परमाणु विरोधी आंदोलनकारियों ने तोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के कार्यालय का घेराव किया।
29 जून, 2012 – हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूड और उनकी पत्नी केटी होम्स का तलाक हुआ था।
29 जून, 2013 – कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई।
29 जून, 2016 – भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के.जी.सुब्रह्मण्यम का निधन हुआ।