17 जून का इतिहास | Today in History 17 June


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 17 जून के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे मुगल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन हुआ और भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


17 जून, 1397 – डेनमार्क, स्वीडन और नार्वे के बीच कल्मार संघ की स्थापना हुई।
17 जून, 1576 – हॉलैंड में स्पेन के विरुद्ध जनविरोध का नेतृत्व करने वाले विलियम दि साइलेन्ट ने देश की स्वतंत्रता की घोषणा की। यह विद्रोह सन 1568 में तेज़ हुआ था और हालैंड के सात राज्यों के एक साथ मिल जाने के बाद स्वतंत्र देश की स्थापना के लिए भूमि समतल हो गयी।
17 जून, 1609 – नीदरलैंड, इंग्लैंड और फ्रांस ने 12 वर्षों के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
17 जून, 1631 – मुगल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन हुआ।
17 जून, 1756 – नवाब सिराजउद्दौला ने 50 हजार सैनिकाें के साथ कलकत्ता (अब कोलकाता) पर आक्रमण कर दिया।
17 जून, 1775 – बंकर हिल के युद्ध में ब्रिटिश सेना ने अमेरिका की महाद्वीपीय सेना को हराया।
17 जून, 1799 – नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।
17 जून, 1858 – 1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की नायिका झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का निधन हुआ।
17 जून, 1885 – फ्रांस का तोहफा स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पर पहुंचा।

17 जून, 1917 – महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम के हृदय कुंज में अपना निवास बनाया।
17 जून, 1925 – जेनेवा में रसायनिक और जौविक हथियारों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर हस्ताक्षर हुए। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी द्वारा व्यापक स्तर पर रासायनिक और जैविक हथियारों के प्रयोग के कारण यह समझौता हुआ।


17 जून, 1928 – तत्कालीन उड़ीसा (अब ओडिशा) के रत्न कहे जाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता, राजनैतिक चिंतक और कवि पंडित गोपा बंधु दास का निधन हुआ।
17 जून, 1938 – जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

यह भी जानें : 16 जून की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

17 जून, 1944 – आइसलैंड द्वीप के निवासियों ने डेनमार्क से अपनी भूमि को स्वतंत्र कराने में सफलता प्राप्त की और हर वर्ष आज का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाता है। 10वीं ईसवी शताब्दी तक आइसलैंड स्वतंत्र देश था किंतु उसके बाद नार्वे और फिर डेनमार्क के अधिकार में चला गया।
17 जून, 1950 – मिस्र, लेबनान, सीरिया और सऊदी अरब ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
17 जून, 1963 – अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में बाइबिल के आवश्यक पठन पर पाबंदी लगाई।
17 जून, 1967 – चीन, हाइड्राेजन बम से संपन्न दुनिया का चौथा देश बना।
17 जून, 1970 – शिकागो में पहली बार किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन हुआ।
17 जून, 1973 – भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म हुआ।
17 जून, 1974 – ब्रिटेन की संसद में एक बम धमाके में 11 लोग घायल हो गए।
17 जून, 1980 – सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स का जन्म हुआ।
17 जून, 1981 – मिस्र के काहिरा में मुस्लिमों और इसाईयों के बीच संघर्ष में 14 लोग मारे गये।
17 जून, 1994 – शिकागो में फीफा विश्वकप फुटबाल की शुरुआत हुई।
17 जून, 2015 – अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के एक चर्च में बंदूकधारी ने नौ लोगों को मौत के घाट उतार दिया।