13 जून का इतिहास | Today in History 13 June

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 13 जून के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे पंजाब के तत्कालीन गवर्नर माइकल ओ’डायर की हत्या के जुर्म में लंदन में स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह को फांसी दी गयी और पॉप गायक माइकल जैक्सन को 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी कर दिया गया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


13 जून, 1290 – गुलाम वंश के समाप्त हाेने के बाद जलालुद्दीन फिरोज शाह दिल्ली के सिंहासन पर काबिज हुए।
13 जून, 1420 – जलालुद्दीन फ़िरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
13 जून, 1625 – ब्रिटेन के राजा हेनरी प्रथम ने फ्रांस की राजकुमारी हिनरीती से विवाह किया था।
13 जून, 1695 – फ़्रांस के लेखक और कवि जॉन डोला फोन्टन का निधन हुआ। वे सन 1621 ईसवी में जन्मे थे उन्हें प्राचीन कहानियां पढ़ने में बहुत आनंद आता था।
13 जून, 1721 – इंग्लैंड ने मैड्रिड के साथ संधिपत्र पर हस्ताक्षर किया।
13 जून, 1757 – सिराजुद्दौला से युद्ध के लिए इस्ट इंडिया कंपनी के राॅबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद के लिए कूच किया।
13 जून, 1774 – ब्रिटिस अमेरिका के उपनिवेश रोड आयरलैंड में दास-प्रथा पर रोक लगाने वाला पहला प्रांत बना।
13 जून, 1879 – क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर का जन्म हुआ।
13 जून, 1886 – कनाडा के वैंकूवर शहर में आग लगने के कारण लगभग 1,000 इमारत जलकर खाक हुयी।
13 जून, 1888 – अमेरिकी संसद ने श्रम विभाग का गठन किया।
13 जून, 1906 – आयरलैंड में लोकतंत्र वादी सेना की राजनैतिक शाखा शेनफिन की स्थापना हुई। आयरलैंड ब्रिटेन का उपनिवेश था और यह संस्था आयरलैंड के एक वरिष्ठ पत्रकार आर्थर ग्रेफीट ने इस क्षेत्र को ब्रिटेन से स्वतंत्र कराने के लिए बनाई थी।
13 जून, 1921 – फिलिस्तीन पर ब्रिटेन के अतिक्रमण के आरंभिक वर्ष में ज़ायोनियों के विरुद्ध फिलिस्तीनियों का पहला देशव्यापी आंदोलन आरंभ हुआ।फ़िलिस्तीनी जनता का रक्तरंजित विद्रोह ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा जायोनियों के अवैध समर्थन के विरोध का चिन्ह था।
13 जून, 1923 – हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का जन्म हुआ।
13 जून, 1927 – अमेरिका में पहली बार स्टेचू आफ लिबर्टी के दाहिने हाथ से अमेरिकी ध्वज प्रदर्शित किया गया।
13 जून, 1932 – ब्रिटेन और फ्रांस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
13 जून, 1940 – पंजाब के तत्कालीन गवर्नर माइकल ओ’डायर की हत्या के जुर्म में लंदन में स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह को फांसी दी गयी।
13 जून, 1943 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने पनडुब्बी के द्वारा जर्मनी से टोक्यो की यात्रा शुरू की।
13 जून, 1944 – नाजी जर्मनी ने V-1 बमों से हमला शुरू किया।
13 जून, 1944 – संयुक्त राष्ट्र संघ के आठवें महासचिव बान की मून का जन्म हुआ।
13 जून, 1951 – संयुक्त राष्ट्र के सैनिकों ने प्योंगयांग उत्तर कोरिया पर कब्जा कर लिया।
13 जून, 1955 – भारतीय उपमहाद्वीप के प्रसिद्ध लिपिकार मुन्शी ताजुद्दीन ज़र्री क़लम का निधन हुआ। वह भारतीय उपमहाद्वीप में लिपि की नई शैली के गुरू माने जाते थे।
13 जून, 1956 – 72 वर्षों तक अपने नियंत्रण में रखने के बाद ब्रिटेन ने स्वेज नहर का नियंत्रण मिस्र को सौंपा।

13 जून, 1960 – राजकुमार नरोत्तम सिंह आलोक कंबोडिया के राष्ट्रपति बने थे।
13 जून, 1970 – न्यूजीलैंड के क्रिकेटर क्रिस केयर्न्स का जन्म हुआ।
13 जून, 1972 – एंटी बैलिस्टिक मिसाइल समझौते की समय सीमा 2002 में समाप्त हुई।
13 जून, 1976 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोवियत संघ की इजराइल पर प्रस्ताव लाकर वोटिंग करवाने की मांग खारिज कर दी।

यह भी जानें : 12 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

13 जून, 1978 – इजरायल के सुरक्षा बल लेबनान से हटे।
13 जून, 1993 – किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
13 जून, 1997 – दिल्ली के उपहार सिनेमा में आग लगने के कारण फिल्म देखने आए 59 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
13 जून, 2000 – पहले अंतर-कोरिया शिखर सम्मेलन में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति किम जुंग प्योंगयांग में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग इल से मिले।
13 जून, 2002 – अमेरिका ने एंटी-बैलेस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग कर लिया।
13 जून, 2003 – डेनियल अखमितोव कजाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।
13 जून, 2004 – लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में राष्ट्रपति जोसेफ़ कबीला के ख़िलाफ़ तख्ता पलट का प्रयास विफल हुआ।
13 जून, 2005 – पॉप गायक माइकल जैक्सन को 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी कर दिया गया।
13 जून, 2006 – नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।
13 जून, 2008 – टेलिकॉम मलेशिया (टीम) ने आइडिया सेलुलर कम्पनी की 15% हिस्सेदारी ख़रीदी।
13 जून, 2008 – तीसरे सप्तक की एकमात्र कवयित्री कीर्ति चौधरी का निधन हुआ।
13 जून, 2008 – चीन और ताइवान ने विमान सेवा शुरू करने के सम्बन्ध में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
13 जून, 2012 – इराक में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 93 लोग मारे गये और 300 घायल हुए।
13 जून, 2012 – प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक मेहदी हसन का निधन हुआ।
13 जून, 2016 – भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का निधन हुआ।