CGPA क्या है और कैसे कैलकुलेट करते है?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अब 10वीं परीक्षा के परिणाम में अंकों के स्थान पर ग्रेड अंक भी देता है। जिसे CGPA-  Cumulative Grade Point Average कहते है। सीबीएसई पांच विषयों के ग्रेड प्वाइंट के औसत को क्यूम्लेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज (सीजीपीए) कहते हैं। इसमें सीजीपीए 10 प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को श्रेष्ठ माना जाता है।


​जानिये, CGPA क्या है?
क्यूमूलेटिव ग्रेड पाइंट्स एवरेज (CGPA) एक Education Grading System होता है, इसका प्रयोग स्कूल एवं कॉलिज में किया जाता है इसका उपयोग छात्र की Overall Academic Performance मापने के लिए किया जाता है।

ऐसे करें CGPA कैलकुलेट
- सबसे पहले अपने पांच प्रमुख विषय के ग्रेड जोड़े और उन्हें पांच से भाग कीजिए। नीचे हम आपको एक सरल उदाहरण के जरिए आपको समझा रहे हैं–

मान लें– पांच विषय में आपके ग्रेड पाइंट्स ऐसे हैं। सब्जेक्ट 1: 8, सब्जेक्ट  2:9, सब्जेक्ट  3:7,  सब्जेक्ट 4:9, सब्जेक्ट 5:9

स्टेप 1: सबसे पहले अपने ग्रेड पाइंट्स जोड़िए. 8+9+7+9+9 = 42

स्टेप 2: अब जोड़े गए ग्रेड पॉइट्स यानी 42 को 5 से भाग दे दीजिए।

स्टेप 3: 42 को 5 से भाग देने पर 8.4 आएगा।

स्टेप 4: ये 8.4 ही आपका CGPA है।

अब जहां आपने CGPA कैलुकलेट करना सीख लिया है, तो जान लें आखिर आपकी परफॉर्मेंस प्रतिशत के हिसाब से कैसे निकालेंगे।


ऐसे निकालें CGPA प्रतिशत में–
CGPA प्रतिशत निकलाना काफी आसान है। इसे हम आपको एक उदाहरण के जरिए समझाते हैं। मान लीजिए आपका CGPA 8.4 आया है, तो इसे आपको 9.5 से गुणा करना होगा। जैसे- 8.4 x 9.5 = 79.80%। आपके कक्षा 10 में 79.80% आए हैं।

ग्रेडिंग प्रणाली का फॉर्मूला
अंक ग्रेड ग्रेड प्वाइंट
91-100 ए-1 10
81-90 ए-2 9
71-80 बी-1 8
61-70 बी-2 7
51-60 सी-1 6
41-50 सी-2 5
33-40 डी 4
21-32 ई-1 कोई प्वाइंट नहीं
20 से कम ई-1 कोई प्वाइंट नहीं