5 मई का इतिहास | Today in History 5 May

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 5 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोहर लाल खट्टर का जन्म हुआ और संगीत और सफलता का सही मिश्रण कहे जाने वाले संगीत निर्देशक नौशाद अली का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

5 मई, 1260 – कुबलाई खां मंगोल साम्राज्य का राजा बना।
5 मई, 1479 – सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का जन्म हुआ।
5 मई, 1762 – रूस और प्रशा ने सेंट पीटर्सबर्ग शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।
5 मई, 1809 – मैरी किज यूएस पेटेंट कराने वाली पहली महिला बनीं।
5 मई, 1818 – महान विचारक, इतिहासकार और जाने माने जर्मन अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स का जन्म हुआ।
5 मई, 1821 – फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट का सेंट हेलेना द्वीप पर निधन हुआ।
5 मई, 1883 – सुरेन्द्र नाथ बनर्जी जेल जाने वाले पहले पत्रकार बने।
5 मई, 1888 – महान क्रांतिकारी त्रैलोक्यनाथ चक्रवर्ती का जन्म हुआ।
5 मई, 1912 – स्वीडन के स्टॉकहोम में पाँचवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
5 मई, 1913 – अफ़्रीक़ी देश गिनी पर फ़्रांसीसी सेना का नियंत्रण हो गया किन्तु सन 1946 में गिनी ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा कर दी और अंततः वर्षों के प्रयास के बाद वर्ष 1958 में इस देश ने पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त कर ली।
5 मई, 1916 – पूर्व भारतीय राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का जन्म हुआ।
5 मई, 1932 – जापान और चीन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
5 मई, 1936 – इटली के सैनिकों ने अदीस अबाबा पर कब्जा किया।
5 मई, 1836 – बेल्जियम में यूरोप की पहली रेल लाईन शुरू हुई थी।
5 मई, 1912 – स्वीडन के स्टॉकहोम में पाँचवें ओलंपिक खेलों से ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह और समापन समारोह की परम्परा बनी।
5 मई, 1919 – पेरिस में रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना हुई।

5 मई, 1926 – पहली बार जर्मनी में आइन्सटीन की फिल्म बैटलशिप पोटेमकिन दिखाई गई।
5 मई, 1932 – जापान और चीन ने शांति समझौते परहस्ताक्षर किये।
5 मई, 1935 – राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तथा हिन्दी-गुजराती साहित्यकार आबिद सुरती का जन्म हुआ।
5 मई, 1936 – इटली के सैनिकों ने इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पर कब्जा किया।

5 मई, 1937 – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर होशियार सिंह का जन्म हुआ।
5 मई, 1944 – महात्मा गाँधी को जेल से रिहा किया गया।
5 मई, 1949 – भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना हुई।
5 मई, 1951 – ब्रिटेन में वह पहला कम्प्यूटर प्रदर्शित किया गया था, जो खेलने के लिए बनाया गया था।

यह भी जानें : 4 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

5 मई, 1954 – हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोहर लाल खट्टर का जन्म हुआ।
5 मई, 1961 – कमांडर एलन शेफर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी बने।
5 मई, 1961 – गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक गोरख प्रसाद का निधन हुआ।
5 मई, 1980 – लंदन में स्थित ईरानी दूतावास को कुछ हमलावरों से आज़ाद कराया गया।

5 मई, 1981 – आयरलैंड की संघर्षकर्ता बॉबी सैन्ड्रज़ सप्ताहों के संघर्ष और ब्रिटेन की जेल में 66 दिन की भूख हड़ताल के बाद मर गयीं।
5 मई, 1984 – फु दोरजी बिना ऑक्सीजन के एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय बने।
5 मई, 1988 – एवरेस्ट की चोटी से पहला टेलीविजन प्रसारण किया गया।
5 मई, 1994 – ब्रिटेन में स्थानीय चुनाव में लेबर पार्टी ने कंजरवेटिव पार्टी को हराया।
5 मई, 2005 – ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।
5 मई, 2006 – संगीत और सफलता का सही मिश्रण कहे जाने वाले संगीत निर्देशक नौशाद अली का निधन हुआ।
5 मई, 2008 – एनटीपीसी के रिहन्द सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट को लगातार तीसरे वर्ष ग्रीनटेक गोल्ड सेफ्टी अवार्ड मिला।
5 मई, 2008 – डिस्पोजल सीरिंज के आविष्कारक न्यूजीलैंड के कोलिन मार्डोक का निधन हुआ।
5 मई, 2010 – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने सभी कोर्सों में सेक्स वर्कर्स और उनके आश्रितों की फ़ीस माफ करने की घोषणा की।
5 मई, 2012 – नेपाल में बाढ़ से 17 लोग मारे गए और 47 लापता हुए।
5 मई, 2017 – भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश लीला सेठ का निधन हुआ।
5 मई, 2017 – साउथ एशिया सैटेलाइट इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया।