30 मई का इतिहास | Today in History 30 May

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 30 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे पद्म श्री से सम्मानित हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता परेश रावल का जन्म मुम्बई में हुआ और स्टार बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


30 मई, 1381 – इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह शुरु हुआ।
30 मई, 1498 – कोलंबस तीसरी बार 6 जहाज के साथ अमेरिका की यात्रा पर निकला।
30 मई, 1527 – जर्मनी में यूनिवर्सिटी ऑफ मारबर्ग स्थापित हुआ।
30 मई, 1539 – स्पेन के खोजी हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की।
30 मई, 1606 – सिख गुरु अर्जुन देव का निधन हुआ।
30 मई, 1646 – स्पेन और नीदरलैंड ने तात्कालिक युद्धविराम पर हस्ताक्षर किया।
30 मई, 1778 – महान फ्रांसिसी दार्शनिक और लेखक वॉल्तेयर का निधन हुआ।
30 मई, 1826 – उदन्त मार्तण्ड पहली हिन्दी समाचार पत्र की शुरुआत हुई इसलिए 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस भी मनाया जाता है।
30 मई, 1867 – उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना हुई।
30 मई, 1909 – भारतीय सिनेमा में अपने समय के ख्याति प्राप्त पटकथा और कहानी लेखक पण्डित मुखराम शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ।
30 मई, 1919 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की।
30 मई, 1922 – वॉशिंगटन डीसी में लिंकन स्मारक समर्पित किया गया।
30 मई, 1949 – पूर्वी जर्मन संविधान को माना गया।
30 मई, 1950 – पद्म श्री से सम्मानित हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता परेश रावल का जन्म मुम्बई में हुआ।
30 मई, 1966 – अमेरिकी विमानों ने उत्तरी वियतनाम पर बमबारी की।
30 मई, 1975 – यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का गठन हुआ।

30 मई, 1981 – बंगलादेश के राष्ट्रपति जियाउर रहमान की हत्या हुई।
30 मई, 1987 – गोवा देश का 25वां पूर्ण राज्य बना।

यह भी जानें : 29 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

30 मई, 1990 – पेरू में भूकंप से 135 लोगों की मौत हुई।
30 मई, 1991 – भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन' के पुरोधा, मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत उमाशंकर दीक्षित का निधन हुआ।
30 मई, 1996 – 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया।
30 मई, 1998 – उत्तरी अफगानिस्तान में आये भीषण भूकंप में 5000 लोगों की मौत हुई।
30 मई, 1998 – पकिस्तान द्वारा छठा परमाणु परीक्षण किया गया।
30 मई, 2000 – आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध आलोचक रामविलास शर्मा का निधन हुआ।
30 मई, 2003 – नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में रहे लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफ़ा दिया।
30 मई, 2004 – सऊदी अरब में बंधक संकट को समाप्त किया लेकिन 2 भारतीयों समेत 22 लोगो की हत्या कर दी।
30 मई, 2007 – अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत।
30 मई, 2012 – ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद ने अपना पांचवां विश्व शतरंज चैम्पियनशिप खिताब जीता।
30 मई, 2013 – बंगाली फिल्म निर्देशक लेखक और अभिनेता रितुपर्णो घोष का निधन हुआ।
30 मई, 2015 – स्टार बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।