25 मई का इतिहास | Today in History 25 May

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 25 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अभिनेता और सफल राजनीतिज्ञ सुनील दत्‍त का निधन हुआ और जापान के 80 वर्षीय युईशिरो मिउरा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


25 मई, 1611 – मुगल शासक जहांगीर ने महरून्निसा से निकाह किया, बाद में इनका नाम नूरजहां पड़ा।
25 मई, 1831 – प्रसिद्ध उर्दू शायर दाग़ देहलवी का जन्म दिल्ली में हुआ।
25 मई, 1877 – 732 यात्रियों को लेकर जा रहा स्टीमर 'सर जॉन लॉरेंस' उड़ीसा तट के पास डूबा।
25 मई, 1886 – भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी क्रांतिकारी रास बिहारी बोस का जन्म पश्चिम बंगाल के वर्धमान ज़िले में हुआ।
25 मई, 1899 – बंगाल के विद्रोही कवि काजी नजरूल इस्लाम का जन्म हुआ।
25 मई, 1919 – जावा में केलट ज्वालामुखी फटने से 16 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हुई।
25 मई, 1922 – इतालवी राजनीतिज्ञ एनरिको बर्लिंगर का जन्म हुआ।
25 मई, 1924 – जाने-माने शिक्षाविद् और कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति आशुतोष मुखर्जी का निधन हुआ।
25 मई, 1933 – त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व प्रधानमंत्री बासदियो पांडेय का निधन हुआ।
25 मई, 1961 – अमरीका के राष्ट्रपति जॉन एफ़ केनेडी ने अंतरिक्ष अभियान की शुरुआत के लिए लाखों डॉलर की राशि की घोषणा की थी।
25 मई, 1963 – अफ़्रीकी इतिहास में पहली बार 32 अफ़्रीकी देशों ने अफ्रीकन यूनियन नाम संगठन बनाया जिसका मक़सद था अफ़्रीकी देशों को एकजुट करना।
25 मई, 1970 – बोइंग कंप्यूटर सविर्स की स्थापना की गई।
25 मई, 1985 – बांग्‍लादेश में आए तूफान में 10 हजार लोग मारे गए।
25 मई, 1989 – मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के कार्यकारी राष्ट्रपति चुने गए।
25 मई, 1991 – इजरायल ने करीब 14 हजार यहूदियों को इथोपिया से निकाला।
25 मई, 1995 – अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डी.एन.ए. को डीकोड करने में सफलता मिली।

25 मई, 1998 – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत का निधन हुआ।
25 मई, 1998 – परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए यूरोपीय संघ के सभी 15 सदस्य देश सहमत।

यह भी जानें : 24 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

25 मई, 2003 – दक्षिण अमेरिकी देश चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस ख़िताब जीता।
25 मई, 2005 – अभिनेता और सफल राजनीतिज्ञ सुनील दत्‍त का निधन हुआ।
25 मई, 2006 – नासा ने जीओईएसएन नामक मौसम उपग्रह अंतरिक्ष में रवाना किया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने पोत आधारित इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
25 मई, 2007 – श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर सैद्धांतिक अनुमति दी।
25 मई, 2008 – अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के द्वारा भेजा गया एक रोबोट मंगल ग्रह पर पहुंचा।
25 मई, 2010 – बांग्ला फिल्म के मशहूर अभिनेता तपन चट्टोपाध्याय का निधन हुआ।
25 मई, 2011 – अमेरिका के मशहूर शो ओपरा विन्‍फ्रे ने 25 साल पूरे होने के बाद आज ही के दिन अलविदा कह दिया। इस हिट शो का नाम प्रोग्राम की एंकर ओपरा विन्‍फ्रे के नाम पर रखा गया था।
25 मई, 2011 – भारतीय समाज सेवी रजनीकांत अरोल का निधन हुआ।
25 मई, 2013 – जापान के 80 वर्षीय युईशिरो मिउरा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति बने।
25 मई, 2014 – पेट्रो पोरोशेंको यूक्रेन के राष्ट्रपति चुने गए।