19 मई का इतिहास | Today in History 19 May

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 19 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे कवि, रंगमंच कर्मी, कहानी लेखक, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और फ़िल्म अभिनेता गिरीश कर्नाड का जन्म हुआ और फिजी में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी की सरकार को सात नाकाबपोश सशस्त्र व्यक्तियों द्वारा तख्तापलट हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


19 मई, 1521 – उसमानी सेना ने भयानक लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में योगोस्लाविया की राजधानी बेलग्राड पर अधिकार कर लिया।
19 मई, 1571 – मिग्यूल लोपेज डी जगाज्पी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला की स्थापना की।
19 मई, 1743 – ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया।
19 मई, 1792 – रूसी सेना पोलैंड में दाखिल हुई।
19 मई, 1848 – दुनिया का पहला डिपार्टमेंटल स्टोर खुला।
19 मई, 1881 – आधुनिक तुर्की के निर्माता कमाल अतातुर्क का जन्म हुआ।
19 मई, 1892 – बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड जेल से रिहा किए गए।
19 मई, 1900 – दुनिया की उस समय की सबसे बड़ी रेल सुरंग सिंपलन यात्रियों के लिए खुली।
19 मई, 1904 – भारत के पहले उद्योगपतियों में से एक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा का निधन हुआ।
19 मई, 1904 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर भारतीय इतिहास के पन्नों में एक काला अध्याय जोड़ने वाले नाथूराम गोडसे का जन्‍म हुआ था।
19 मई, 1913 – भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का जन्म हुआ।
19 मई, 1926 – बेनितो मुसोलिनी ने इटली को फांसीवादी राष्ट्र घोषित किया।
19 मई, 1930 – श्वेत महिलाओं को दक्षिण अफ्रीका में वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ।
19 मई, 1934 – रस्किन बॉण्ड का जन्म हुआ वो अंग्रेज़ी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखकों में से एक हैं।


19 मई, 1935 – ब्रिटेन के राजनीतिज्ञ और जासूस थॉमस एडवर्ड लारेन्स की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी।
19 मई, 1936 – ब्रिटेन के अविष्कारक रॉबर्ट डेटसन वाट ने रडार बनाया और यह मशीन सबसे पहले ब्रिटेन के हवाई अडडे पर स्थापित की गयी।
19 मई, 1938 – कवि, रंगमंच कर्मी, कहानी लेखक, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और फ़िल्म अभिनेता गिरीश कर्नाड का जन्म हुआ।
19 मई, 1939 – रूस और ब्रिटेन ने नाजी विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किए।
19 मई, 1950 – मिस्र ने स्वेज नहर को इजरायली जहाजों के लिए बंद करने की घोषणा की।
19 मई, 1961 – असम के सिलचर रेलवे स्टेशन पर बंगाली भाषा को मान्यता दिए जाने की मांग को लेकर पुलिस के साथ भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हुई।
19 मई, 1971 – भारतीय नौसेना का पहला पनडुब्बी अड्डा वीर बाहू विशाखापत्तनम में शुरू हुआ।
19 मई, 1971 – सोवियत संघ ने मंगल ग्रह अभियान के लिए मार्स-2 का प्रक्षेपण किया।

यह भी जानें : 18 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

19 मई, 1976 – ऑस्ट्रेलिया ने सोने के स्वामित्व को कानूनी मान्यता दी।

19 मई, 1979 – हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का निधन हुआ।

19 मई, 1980 – सुबह साढ़े आठ बजे सेंट हेलेना ज्वालामुखी फटा, जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और कई लापता हो गए।
19 मई, 1989 – बैतुल मुक़द्दस के अतिग्रहणकारी शासन के हाथों फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के नेता स्वर्गीय शैख़ अहमद यासीन को ज़ायोनी विरोधी योजना बनाने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया।
19 मई, 1991 – क्रोएशियाई नागरिकों ने आजादी के लिए जनमत संग्रह में हिस्सा लिया।
19 मई, 1996 – प्रसिद्ध तमिल अभिनेत्री तथा तमिलनाडु की भूतपूर्व मुख्यमंत्री जानकी रामचन्द्रन का निधन हुआ।
19 मई, 1997 – फ़िल्म और रंगमंच अभिनेता, निर्देशक और नाटककारसोंभु मित्रा का निधन हुआ।
19 मई, 1999 – भारतीय मूल के महेन्द्र चौधरी फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त हुई।
19 मई, 2000 – डिज्नी ने ‘डायनासोर’ फिल्म रिलीज की।
19 मई, 2000 – फिजी में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी की सरकार को सात नाकाबपोश सशस्त्र व्यक्तियों द्वारा तख्तापलट हुआ।
19 मई, 2004 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर हाउस ऑफ कॉमन्स में अपने सांसदों को संबोधित कर रहे थे, तो उन पर अचानक बैंगनी रंग बनावटी मिसाइल फेंकी गई।
19 मई, 2008 – भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का निधन हुआ।