18 मई का इतिहास | Today in History 18 May

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 18 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के बारहवें प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का जन्म हुआ और हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री रीमा लागू का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


18 मई, 526 – पोप जॉन प्रथम (523-26) का निधन हुआ।
18 मई, 1048 – फ़ारसी और ताजिकी भाषाओं के प्रसिद्ध कवि, गणितज्ञ और दार्शनिक उमर खैयाम का जन्म हुआ।
18 मई, 1703 – डच और अंग्रेज सैनिकों ने जर्मनी के कोलोन शहर पर कब्जा किया।
18 मई, 1756 – इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
18 मई, 1769 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
18 मई, 1804 – नेपोलियन बोनापार्ट ने फ्रांस की सीनेट द्वारा सम्राट के रूप में चुने जाने की घोषणा की।
18 मई, 1848 – जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन हुआ।
18 मई, 1860 – अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए अब्राहम लिंकन को उम्मीदवार बनाया।
18 मई, 1865 – विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
18 मई, 1888 – अमरीका में पहला ग्रामोफ़ोन रिकार्ड बजाकर दिखाया गया था।
18 मई, 1899 – विश्व सद्भावना दिवस के मौके पर पहली बार हेग शांति सम्मेलन में 26 देशों ने भाग लिया।
18 मई, 1912 – पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म श्री पुंडा‍लिक रिलीज हुई।
18 मई, 1914 – भारतीय रिज़र्व बैंक के दसवें गवर्नर एस. जगन्नाथन का जन्म हुआ।


18 मई, 1922 – नार्वे में जन्मे मनोचिकित्सक जर्डा बोयेसन का जन्म हुआ।
18 मई, 1933 – भारत के बारहवें प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का जन्म हुआ।
18 मई, 1940 – जर्मनी की सेना ने ब्रसेल्स पर कब्जा किया।
18 मई, 1950 – उत्तरी एटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर करने के एक साल बाद इसी दिन विश्व के 12 देशों ने अमरीका और यूरोप की रक्षा के लिए एक स्थाई संगठन पर सहमति दी थी।
18 मई, 1966 – भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी पंचानन माहेश्वरी का निधन हुआ।
18 मई, 1974 – राजस्थान के पोखऱण में सफल परमाणु बम परीक्षण के साथ भारत विश्व में छठा परमाणु संपन्न देश बना। इस परीक्षण को ‘स्माइलिंग बुद्धा’ का नाम दिया गया था।
18 मई, 1990 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने मौद्रिक संघ संधि पर हस्ताक्षर किया।

यह भी जानें : 17 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

18 मई, 1991 – ब्रिटेन का पहली ऐस्ट्रॉनॉट हेलेन शर्मन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। 27 वर्षीय हेलेन सोवियत सोयुज़ नाम की अंतरिक्ष कैपसुल में बैठकर कज़ाख़स्तान से रवाना हुई।
18 मई, 1994 – इजरायल गाजा पट्टी से पीछे हटा।

18 मई, 1995 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने 'सं.रा. सहिष्णुता वर्ष' के रूप में मनाने का 1994 में निर्णय लिया।
18 मई, 2004 – इस्रायल के राफा विस्थापित कैम्प में इस्रायली सैनिकों ने 19 फ़िलिस्तीनियों को मौत के घाट उतारा।
18 मई, 2006 – नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया।
18 मई, 2007 – कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर वायेव का कार्यकाल असीमित समय के लिए बढ़ाया गया।
18 मई, 2008 – पार्श्वगायक नितिन मुकेश को मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया।
18 मई, 2008 – भारतीय मूल के लेखक इन्द्रा सिन्हा को उनकी किताब एनिमल पीपुल हेतु कामनवेल्थ सम्मान प्रदान किया गया।
18 मई, 2009 – श्रीलंका की सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का एलान किया। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया और लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार डाला गया।
18 मई, 2012 – सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक इंक ने नास्डैक में ट्रेडिंग करना शुरू किया।
18 मई, 2012 – प्रसिद्ध धार्मिक गुरु जय गुरुदेव का निधन हुआ।
18 मई, 2017 – हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री रीमा लागू का निधन हुआ।
18 मई, 2017 – भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अनिल माधब दवे का निधन हुआ।